मनोरंजन

‘हाउसफुल 5’ बनी नाना पाटेकर की सबसे बड़ी हिट फिल्म, तोड़ी अब तक की कमाई के सारे रिकॉर्ड!

मल्टीस्टारर से सजी फिल्म हाउसफुल 5 में बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर नाना पाटेकर भी नजर आए हैं। वहीं यह फिल्म एक्टर के करियर की अब तक की बड़ी हिट फिल्म बन गई है, जिसने उनकी कई फिल्मों को भी पछाड़ दिया है।

स्नेहा मौर्या

मुंबई: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर को आज हर कोई जानता है। उन्होंने अपने अभिनय से दर्शकों को खूब प्रभावित किया है। संजीदा किरदारों से लेकर कॉमिक टाइमिंग तक, उन्होंने हर रोल में जान डाली है। लेकिन अब नाना पाटेकर के करियर में एक नया अध्याय जुड़ गया है, जो हाउसफुल 5 है। यह फिल्म अब उनके करियर की सबसे बड़ी कमाई करने वाली फिल्म बन चुकी है।

दरअसल, अक्षय कुमार, अभिषेक बच्चन और रितेश देशमुख जैसे सितारों से सजी इस मल्टीस्टारर फिल्म हाउसफुल 5 में नाना पाटेकर ने भी अहम भूमिका निभाई है। इस फिल्म की खास बात ये है कि इसमें कुल 19 एक्टर्स नजर आ रहे हैं, लेकिन दर्शकों की नजरें नाना पाटेकर की परफॉर्मेंस पर टिक गई हैं।

अब तक नाना पाटेकर की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म वेलकम बैक थी, जिसने 96.69 करोड़ रुपये का बिजनेस किया था। इसके बाद राजनीति ने 93.66 करोड़ और वेलकम ने 70.15 करोड़ रुपये की कमाई की थी। लेकिन अब हाउसफुल 5 ने इन सभी आंकड़ों को पीछे छोड़ दिया है।

रिलीज के शुरुआती तीन दिनों में ही फिल्म करीब 91 करोड़ रुपये की कमाई कर चुकी है और हर दिन इसके आंकड़ों में तेजी से इजाफा हो रहा है। ऐसे में यह तय माना जा रहा है कि फिल्म अगले कुछ दिनों में 150 करोड़ क्लब में शामिल हो जाएगी।

नाना पाटेकर के लिए यह फिल्म सिर्फ एक और रोल नहीं, बल्कि उनके करियर का नया मुकाम साबित हो रही है। दशकों तक गंभीर और दमदार भूमिकाएं निभाने वाले इस अभिनेता को अब एक बार फिर कॉमेडी के मैदान में शानदार काम करते देखना दर्शकों के लिए बड़ा ट्रीट साबित हो रहा है।

इस फिल्म की सफलता ने यह भी दिखा दिया है कि सही स्क्रिप्ट, मजेदार स्क्रीनप्ले और स्टार पावर का संगम बॉक्स ऑफिस पर धमाका कर सकता है। हाउसफुल 5 ने नाना पाटेकर को एक नई ऊंचाई दी है, और अब वे भी उन चुनिंदा सितारों में शामिल हो चुके हैं जिनकी फिल्में 100 करोड़ क्लब के दरवाजे पर दस्तक देती हैं। इसके साथ ही यह फिल्म न केवल दर्शकों को हंसी का फुल डोज दे रही है, बल्कि नाना पाटेकर के करियर में भी नया उजाला भर दी है।

दीपावली की पूर्व शाम दिल्ली की हवा पिछले 10 सालों में सबसे खराब! आतिशबाजी के बाद हालात और बिगड़ने के आसार

PM Modi Diwali Special: आज PM मोदी जवानों संग मनाएंगे दिवाली, ये रहेगा कार्यक्रम का शेड्यूल

त्योहार के बीच कर्मचारियों ने खुद को जिंदा लाश बनाया, नौकरी की सुरक्षा के लिए डटे हैं कर्मचारी

पश्चिम रेलवे चलाएगी दो और स्पेशल ट्रेन, बांद्रा-खातीपुरा और उधना-बरौनी ट्रेन का शेड्यूल जारी; जानें किराया

फर्जी एनकाउंटर डर: तिहाड़ से शामली ले जाए जाने पर दो गैंगस्टरों ने मांगी हथकड़ी-बेड़ियां और बुलेटप्रूफ जैकेट