सैडी सिंक बनेंगी स्पाइडर वुमन 
मनोरंजन

स्पाइडर मैन की बेटी बनेंगी सैडी सिंक, स्पाइडर वुमन की औपचारिक शुरुआत

स्पाइडर मैन नहीं बल्कि सोशल मीडिया पर स्पाइडर वुमन की चर्चा तेजी से हो रही है। कहा जा रहा है कि हॉलीवुड एक्ट्रेस सैडी सिंक स्पाइडर-मैन की बेटी के रोल में अपकमिंग फिल्म में नजर आएंगी। 

अनिल सिंह

सोशल मीडिया पर हॉलीवुड एक्ट्रेस सैडी सिंक के स्पाइडर वुमन वाले किरदार की फोटो तेजी से वायरल हो रही है। तमाम रिपोर्ट में यह दावा किया जा रहा है कि सैडी सिंक स्पाइडर वुमन के किरदार में नजर आएंगी। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक मेडे पार्कर (सैडी सिंक) पीटर पार्कर और मेरी जेन की संतान है।

स्पाइडर-मैन की अपकमिंग फिल्म स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे में सैडी सिंक मेडे पार्कर के किरदार में नजर आएंगी, ऐसा कयास लगाया जा रहा है। लेकिन कहानी में एक ट्विस्ट भी है। मेडे पार्कर को टॉम हॉलैंड की नहीं बल्कि टोबी मैग्वायर की बेटी के रूप में दिखाया जाएगा।

खबर के मुताबिक अपकमिंग फिल्म में सैडी सिंक को मौजूदा स्पाइडर-मैन टॉम हॉलैंड की बेटी के रूप में नहीं दिखाई जा रहा है। बल्कि वह पीटर पार्कर का किरदार निभा चुके अभिनेता टोबी मैग्वायर की बेटी के रूप में नजर आने वाली है। ऐसे में अंदाजा यह भी लगाया जा रहा है कि स्पाइडर-मैन की अपकमिंग फिल्म में भी टोबी मैग्वायर भी अहम भूमिका में नजर आ सकते हैं। हालांकि इसके बारे में औपचारिक जानकारी नहीं है।

पीटर पार्कर की बेटी के रूप में सैडी का रोल कैसा होगा और टोबी मैग्वायर और टॉम हॉलैंड दोनों ही स्पाइडर-मैन का किरदार निभा चुके अलग-अलग एक्टर हैं, फिल्म में अगर दोनों एक्टर एक साथ नजर आते हैं, तो फिल्म की कहानी को किस तरह से बनाया गया है, यह जानने के लिए दर्शक उत्सुक हो उठे हैं। कहा यह जा सकता है सैडी को स्पाइडर वुमन के किरदार में देखने के लिए दर्शकों की उत्सुकता बढ़ गई है और वह इसे स्पाइडर वुमन की औपचारिक शुरुआत के रूप में देख रहे हैं।

कौन हैं छठी मैया, क्यों की जाती है सूर्य की पूजा? जानें छठ महापर्व की कथा और 4 दिनों के नियम

Bihar Chhath Puja 2026: नितिन नबीन के आवास पर छठ की रौनक, राज्यपाल और CM सम्राट ने ग्रहण किया खरना का प्रसाद

आखिरी गेंद पर पाकिस्तान को दी मात, भारत की रोमांचक जीत से गदगद हुए PM मोदी; युवाओं को दिया खास संदेश

Kal Ka Mausam: 15 नवंबर को 4 राज्यों में बारिश के आसार, बंगाल की खाड़ी में चक्रवात का अलर्ट

धामी सरकार के 5 साल में उत्तराखंड को मिले 3 नए मेडिकल-नर्सिंग कॉलेज, CM बोले- हर क्षेत्र तक पहुंचें बेहतर इलाज