बॉलीवुड की पहली पसंद बनी HN रिलायंस हॉस्पिटल 
मनोरंजन

बॉलीवुड की पहली पसंद बनी HN रिलायंस हॉस्पिटल, इन सितारों के बच्चों ने लिया जन्म

बॉलीवुड के मशहूर कपल सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी हाल ही में माता-पिता बने हैं। कियारा ने 15 जुलाई 2025 की रात मुंबई के एचएन रिलायंस हॉस्पिटल में एक प्यारी सी बेटी को जन्म दिया।

सोनाली झा

मुंबई: बॉलीवुड के स्टार कपल सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी पेरेंट्स बन गए हैं। कियारा ने मंगलवार रात को मुंबई के एचएन रिलायंस हॉस्पिटल में बेटी को जन्म दिया है। कियारा सोमवार को हॉस्पिटल में एडमिट हुई थीं, जहां उनकी नॉर्मल डिलीवरी हुई है। कियारा आडवाणी और बेबी दोनों हेल्दी हैं। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, कियारा की डिलीवरी अगस्त में होनी थी, जो अब जुलाई में हुई है।

सिद्धार्थ ने इंस्टाग्राम पर पिंक कलर का एक अनाउंसमेंट कार्ड पोस्ट शेयर किया। इसके साथ ही उन्होंने लिखा कि हमारे दिल खुशी से भर गए हैं और हमारी दुनिया हमेशा के लिए बदल गई है। हमें एक बेटी के रूप में आशीर्वाद मिला है। कियारा और सिद्धार्थ से पहले बॉलीवुड के ऐसे कई सेलेब्स है, जिनका पहला बच्चा एचएन रिलायंस हॉस्पिटल में हुआ। एचएन रिलायंस हॉस्पिटल को बॉलीवुड की पहली पसंद भी कहा जाता है।

दीपिका और रणवीर की बेटी

दीपिका पादुकोण ने 8 सितंबर 2024 को एचएन रिलायंस हॉस्पिटल में बेबी गर्ल को जन्म दिया था। इस मौके पर कपल ने सोशल मीडिया पर अपने बेबी गर्ल के लिए एक पोस्ट शेयर किया। इसमें उन्होंने बताया था कि वेलकम बेबी गर्ल, 8.9.2024। कपल एक नन्ही परी के माता-पिता बने हैं। कपल के घर ऋषि पंचमी के दिन लक्ष्मी पधारी थी। इसके साथ ही परिवार में खुशी का माहौल देखने मिला था।

आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की बेटी

आलिया भट्ट ने 6 नवंबर 2022 को एचएन रिलायंस हॉस्पिटल में बेबी गर्ल को जन्म दिया था। आलिया भट्ट-रणबीर कपूर ने अपनी बेटी का नाम राहा कपूर रखा है। क्रिसमस के मौके पर कपल ने अपनी बेटी का पहली बार चेहरा रिवील किया और जमकर राहा के साथ मीडिया को पोज दिया था। इस दौरान राहा पाउडर पिंक और व्हाइट फ्रॉक में दिखाई दी थी।

एचएन रिलायंस हॉस्पिटल में डिलीवरी चार्ज

एचएन रिलायंस फाऊंडेशन हॉस्पिटल की वेबसाइट के मुताबिक डिलीवरी के लिए यहां अस्पताल के 1 दिन का खर्चा 1700 से लेकर 15000 के करीब तक का है। साथ ही इसमें यह भी बताया गया है कि पेशेंट की फैमिली के लिए अलग से कमरा भी मिलता है। पेशेंट के एंटरटेनमेंट के लिए 24 घंटे वाई-फाई की सुविधा उपलब्ध है। इंटेंसिव केयर मॉनिटरिंग सिस्टम की भी सुविधा उपलब्ध है। एक सोफा कम बेड और एक मसाज चेयर की व्यवस्था यहां पर मौजूद है।

मुसलमानों को निशाना बनाकर दिया जा रहा राजनीतिक संदेश... सपा नेता अबू आजमी ने बोला हमला

Election Commission SIR Row LIVE: चुनाव आयोग में मतभेद का खुलासा, CEC ज्ञानेश कुमार की गिरफ्तारी की मांग

संजय दत्त की बहन ने ज्वाइन की नीतीश कुमार की पार्टी, JDU ने SAD-SAS से गठबंधन कर पंजाब में बनाया नया मोर्चा

राष्ट्रीय टीम में एंट्री के सिर्फ 37 दिन बाद प्रमोशन; जानिए आशीष अग्रवाल को भाजपा ने क्यों सौंपी बड़ी कमान

NEET पेपर लीक केस: लातूर के शिक्षक मोटेगांवकर को बड़ा झटका, बेटे आदित्य की उम्मीदवारी रद्द, 2 साल का लगा बैन