हिना खान, स्वरा भास्कर (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया) 
मनोरंजन

हिना खान और स्वरा भास्कर की फनी फोटो हुई वायरल, 'पति-पत्नी और पंगा' शो में मचा रहीं धमाल

Hina Khan News: टीवी एक्ट्रेस हिना खान इन दिनों शो 'पति पत्नी और पंगा' में खूब धमाल मचा रही हैं। इसी बीच उन्होंने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर स्वरा भास्कर संग सेट से फनी मोमेंट की फोटो पोस्ट की है।

स्नेहा मौर्या

Hina Khan And Swara Bhaskar Funny Picture: टीवी की लोकप्रिय अभिनेत्री हिना खान इन दिनों रियलिटी शो ‘पति पत्नी और पंगा’ में अपनी दमदार और मजेदार अदाओं से दर्शकों का दिल जीत रही हैं। इसी बीच हाल ही में हिना ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक फनी और स्टाइलिश तस्वीर शेयर की है जिसमें वह और अभिनेत्री स्वरा भास्कर सेट पर मस्ती करती हुई नजर आ रही हैं।

दरअसल, सामने आई इस तस्वीर में दोनों का अजीबो-गरीब और मजेदार एक्सप्रेशन देखने को मिल रहा है। हालांकि, एक्ट्रेस ने इस फोटो को शेयर करते हुए कैप्शन में स्वरा को टैग किया और लिखा कि “बेइज्जती होने से पहले वाला चेहरा स्वरा भास्कर, अरे वाह! मतलब, ये फोटो खींचा किसने? जब आपको लगता है कि आपको कुछ नहीं पता, और अब सारी दुनिया को पता चलने वाला है! देखिए इस पागल जोड़ी को...”

हिना खान को देखकर फैंस हुए दिवाने

हिना का ब्लैक आउटफिट और मिनिमल मेकअप उनके लुक को और निखार रहा है। उनके बाल खूबसूरती से स्टाइल किए गए हैं, जो उनके आकर्षक लुक को परफेक्ट बनाते हैं। वहीं स्वरा ने ब्लैक टॉप के साथ पिंक प्रिंटेड स्कर्ट पहनी, जो उनके कैजुअल और ट्रेंडी अंदाज को दर्शाता है। उनके बाल हल्के कर्ल्स में स्टाइल किए गए हैं, जो उनके लुक को और भी आकर्षक बनाते हैं। हिना खान ने अपने करियर की शुरुआत ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ जैसे हिट टीवी धारावाहिक से की थी और अब वह रियलिटी शो में पति रॉकी जायसवाल के साथ नजर आ रही हैं। दर्शकों को उनकी जोड़ी बेहद पसंद आ रही है और उनका स्क्रीन प्रेजेंस शो में नई ऊर्जा भर रहा है।

‘पति पत्नी और पंगा’ में ये सेलेब्स आ रहे हैं नजर

‘पति पत्नी और पंगा’ में हिना और रॉकी के अलावा रुबीना दिलैक और अभिनव शुक्ला, अविका गौर और मिलिंद चंदवानी, देबिना बनर्जी और गुरमीत चौधरी, सुदेश लहरी और ममता लहरी, गीता फोगाट और पवन कुमार, साथ ही स्वरा भास्कर और फहाद अहमद भी दिखाई दे रहे हैं।

यह शो 2 अगस्त से कलर्स टीवी पर प्रसारित हो रहा है और इसे कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी और अभिनेत्री सोनाली बेंद्रे होस्ट कर रहे हैं। दर्शक इस शो की मजेदार कॉमिक टाइमिंग और कलाकारों के केमिस्ट्री को खूब पसंद कर रहे हैं।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

EXCLUSIVE: बेटी शिवांगी की शादी में कितना दहेज दे रहे अनंत सिंह? होने वाले दामाद ऋषिकेश ने खुद किया खुलासा

Kal Ka Mausam: 13 नवंबर को बदलेगा मौसम का मिजाज, इन राज्यों में बारिश और आंधी का अलर्ट

Noel Tata ने टाटा इन्वेस्टमेंट कॉरपोरेशन के चेयरमैन पद से दिया इस्तीफा, बहराम वकील ने संभाली जिम्मेदारी

कुलगाम और किश्तवाड़ की घटनाओं पर बोले रक्षा विशेषज्ञ, कहा- पाकिस्तान को जल्द मिलेगा जवाब

सैम पित्रोदा ने की मोदी की तारीफ तो PM ने भी दिया जवाब, जानिए क्या कहा?