कैंसर से जूझ रहीं हिना खान ने दिखाई बिना फिल्टर वाली तस्वीर, बोलीं- बस प्यार चाहिए

हिना खान ने सोशल मीडिया पर एक बिना फिल्टर वाली तस्वीर शेयर की हैं। इसमें वह न कोई हेयर विग, न ही मेकअप सिर्फ एक हल्की मुस्कान और आंखों में उम्मीद लिए नजर आ रही हैं।
कैंसर से जूझ रहीं हिना खान ने दिखाई बिना फिल्टर वाली तस्वीर, बोलीं- बस प्यार चाहिए
कैंसर से जूझ रहीं हिना खान ने दिखाई बिना फिल्टर वाली तस्वीर
Published on: 
Updated on: 

मुंबई: टीवी की मशहूर अदाकारा हिना खान 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' से घर-घर में अक्षरा के नाम से मशहूर हुईं। इन दिनों वह अपनी जिंदगी की सबसे बड़ी लड़ाई लड़ रही हैं, ब्रेस्ट कैंसर के खिलाफ। हाल ही में हिना ने सोशल मीडिया पर बिना मेकअप और बिना फिल्टर के अपनी एक फोटो शेयर की, जो अब इंटरनेट पर वायरल हो रही है।

इस फोटो में हिना अपने प्राकृतिक रूप में नजर आ रही हैं। न कोई हेयर विग, न ही मेकअप सिर्फ एक हल्की मुस्कान और आंखों में उम्मीद की चमक। उन्होंने कैप्शन में लिखा कि नो फिल्टर जस्ट लव। फोटो में हिना ने सिंपल नाइट ड्रेस पहनी है और उनकी कलाई में नजर से बचाने वाला ब्रेसलेट भी नजर आ रहा है।

ब्रेस्ट कैंसर का चल रहा है इलाज

कुछ समय पहले हिना खान ने खुद सोशल मीडिया पर खुलासा किया था कि उन्हें ब्रेस्ट कैंसर है। तब से वे लगातार इलाज के दौरान की झलकियां और अपनी मनोस्थिति साझा कर रही हैं। हिना ने न सिर्फ अपने बाल खुद काटे, बल्कि उन बालों से विग बनवाकर उसे पहनना शुरू किया। उनके इस साहसी कदम की सोशल मीडिया पर खूब सराहना हुई थी।

हिम्मत और पॉजिटिविटी की मिसाल

कैंसर के इलाज के दौरान जहां लोग टूट जाते हैं, वहीं हिना अपनी सकारात्मक सोच और आत्मबल से लाखों लोगों को प्रेरित कर रही हैं। वे इस मुश्किल वक्त में अपनी फैमिली के साथ समय बिता रही हैं और ट्रैवल कर रही हैं। हाल ही में वे अपने बॉयफ्रेंड रॉकी जायसवाल के साथ साउथ कोरिया ट्रिप से लौटीं, जिसकी तस्वीरें भी खूब वायरल हुईं।

करियर में भी मिसाल कायम की

हिना खान ने अपने करियर की शुरुआत 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' से की थी, जहां वो अक्षरा के रोल में हर दिल में बस गई थीं। इसके बाद उन्होंने कसौटी जिंदगी की, बिग बॉस, खतरों के खिलाड़ी जैसे शोज में अपनी जगह बनाई। उन्होंने फिल्मों में भी काम किया और बॉलीवुड डेब्यू कर चुकी हैं। आज जब वो एक जानलेवा बीमारी से जूझ रही हैं, तब भी उनका साहस और मुस्कान सबको उम्मीद दे रही है। सोशल मीडिया पर फैंस उन्हें लगातार सपोर्ट और दुआएं भेज रहे हैं।

Navbharat Live
navbharatlive.com