अक्षय कुमार, रितेश देशमुख और फरदीन खान मनोरंजन
मनोरंजन

हे बेबी 2 का हुआ ऐलान, ऑस्ट्रेलिया में होगी फिल्म की शूटिंग, अक्षय कुमार समेत स्टारकास्ट पर बना सस्पेंस

Heyy Babyy 2 Update: अक्षय कुमार की 2007 में रिलीज हुई फिल्म हे बेबी का सीक्वल हे बेबी 2 बनने जा रहा है। साजिद नाडियाडवाला के प्रोडक्शन हाउस ने ऑस्ट्रेलिया में फिल्म की शूटिंग को लेकर डील साइन की है।

सोनाली झा

Akshay Kumar Film Heyy Babyy 2: अक्षय कुमार, रितेश देशमुख और फरदीन खान स्टारर साल 2007 की सुपरहिट कॉमेडी फिल्म ‘हे बेबी’ आज भी दर्शकों के बीच काफी पसंद की जाती है। फिल्म की कहानी, कॉमेडी और स्टारकास्ट ने लोगों का खूब मनोरंजन किया था। लंबे समय से इसके सीक्वल को लेकर चर्चा चल रही थी। अब आखिरकार फैंस का इंतजार खत्म हो गया है। ‘हे बेबी’ के दूसरे पार्ट यानी ‘हे बेबी 2’ का आधिकारिक ऐलान कर दिया गया है।

‘हे बेबी 2’ को बड़े पैमाने पर ऑस्ट्रेलिया में शूट किया जाएगा। खास बात यह है कि पहले पार्ट की शूटिंग भी ऑस्ट्रेलिया में हुई थी। ऐसे में करीब 19 साल बाद फिल्म की कहानी का अगला अध्याय उसी देश में फिल्माया जाएगा। हालांकि, अभी मेकर्स ने सीक्वल की कहानी और स्टारकास्ट को लेकर ज्यादा जानकारी साझा नहीं की है। साजिद नाडियाडवाला के प्रोडक्शन हाउस नाडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट ने ऑस्ट्रेलिया में अपनी आने वाली तीन फिल्मों की शूटिंग के लिए एक डील साइन की है।

नाडियाडवाला के ऑफिस पहुंचे क्रिस मिन्स

न्यू साउथ वेल्स के प्रीमियर क्रिस मिन्स 31 अगस्त से 3 सितंबर तक भारत के दौरे पर हैं। अपनी भारत यात्रा के दौरान उन्होंने मुंबई में नाडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट के ऑफिस का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने प्रोडक्शन हाउस की टीम से मुलाकात की और ऑफिस का जायजा लिया। इसी यात्रा के दौरान ऑस्ट्रेलिया में तीन फिल्मों की शूटिंग को लेकर हुई डील का ऐलान किया गया।

अक्षय-रितेश-फरदीन की तिगड़ी ने मचाया था धमाल

‘हे बेबी’ साल 2007 में रिलीज हुई थी। फिल्म का निर्देशन साजिद खान ने किया था। इसमें अक्षय कुमार, रितेश देशमुख और फरदीन खान की तिगड़ी नजर आई थी। विद्या बालन फिल्म की लीड एक्ट्रेस थीं। कहानी तीन दोस्तों के इर्द-गिर्द घूमती है, जिनकी जिंदगी एक बच्ची के आने के बाद पूरी तरह बदल जाती है। फिल्म की कॉमेडी और इमोशनल कहानी दर्शकों को खूब पसंद आई थी और बॉक्स ऑफिस पर भी इसे अच्छा रिस्पॉन्स मिला था।

अब ‘हे बेबी 2’ के ऐलान के बाद सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या दूसरे पार्ट में भी अक्षय कुमार, रितेश देशमुख और फरदीन खान की वही तिगड़ी वापसी करेगी। फिलहाल मेकर्स ने इस बारे में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है।

Explainer: पाकिस्तान में चुपके से तख्तापलट! आसिम मुनीर बने सबसे पॉवरफुल; क्या है पाक आर्मी चीफ की प्लानिंग?

रैलियां नहीं, मोबाइल स्क्रीन बनी माध्यम; PM Modi के जन्मदिन पर भाजपा का सेवा संकल्प अभियान

PM मोदी के उत्तराधिकारी को लेकर संजय राउत का बड़ा दावा, बोले- देवेंद्र फडणवीस बनेंगे उपप्रधानमंत्री

NALSAR Case: सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, बार काउंसिल ऑफ इंडिया के पास लॉ छात्रों पर कार्रवाई का अधिकार नहीं

राघव चड्ढा ने खोल दी SIR की पोल! वोटर लिस्ट से BJP सांसद का नाम कटने पर कांग्रेस ने ली चुटकी