धर्मेंद्र, प्रकाश कौर और हेमा मालिनी (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
मनोरंजन

धर्मेंद्र के निधन के बाद प्रकाश कौर और देओल परिवार से रिश्तों पर उठ रहे थे सवाल, हेमा मालिनी ने तोड़ी चुप्पी

Hema Malini Interview: हेमा मालिनी ने धर्मेंद्र की पहली पत्नी प्रकाश कौर और देओल परिवार संग रिश्तों पर चल रही खबरों पर चुप्पी तोड़ी है। अभिनेत्री ने कहा कि उनका परिवार पूरी तरह एकजुट है।

सोनाली झा

Hema Malini Dharmendra Family: दिग्गज अभिनेत्री हेमा मालिनी इन दिनों अपने दिवंगत पति और अभिनेता धर्मेंद्र की यादों को लेकर भावुक हैं। धर्मेंद्र और हेमा मालिनी ने साल 1980 में शादी की थी। यह धर्मेंद्र की दूसरी शादी थी। इससे पहले उन्होंने 1954 में प्रकाश कौर से शादी की थी। लंबे समय से दोनों परिवारों के रिश्तों को लेकर तरह-तरह की खबरें सामने आती रही हैं। अब हेमा मालिनी ने इन चर्चाओं पर खुलकर बात की है और परिवार के रिश्ते को लेकर बड़ा बयान दिया है।

अक्सर ऐसी खबरें सामने आती रही हैं कि हेमा मालिनी के धर्मेंद्र की पहली पत्नी प्रकाश कौर और उनके बेटों सनी देओल और बॉबी देओल के साथ रिश्ते अच्छे नहीं हैं। धर्मेंद्र के निधन के बाद भी दोनों परिवारों के बीच कथित मतभेद को लेकर सोशल मीडिया पर कई तरह के दावे किए गए। एक इंटरव्यू में हेमा मालिनी ने इन खबरों पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने लोगों से अपील की कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के जरिए बनाई गई हर खबर पर आंख बंद करके भरोसा न करें।

लोगों की बातों पर कभी ध्यान नहीं दिया

हेमा मालिनी ने कहा कि उन्होंने और धर्मेंद्र ने कभी इस बात की परवाह नहीं की कि लोग उनके रिश्ते को लेकर क्या कहते हैं। दोनों ने अपनी जिंदगी अपने तरीके से जी और उन लोगों पर ध्यान नहीं दिया, जो उन्हें जज करते थे। अभिनेत्री के मुताबिक, उनका और धर्मेंद्र का रिश्ता सच्चे प्यार पर आधारित था। उन्हें शुरुआत से ही भरोसा था कि दोनों एक-दूसरे के लिए बने हैं और बाहरी बातें उनके रिश्ते को बदल नहीं सकतीं।

धर्मेंद्र को याद कर भावुक हुईं हेमा

धर्मेंद्र को अपना ‘सोलमेट’ बताते हुए हेमा मालिनी भावुक हो गईं। उन्होंने कहा कि उन्हें जीवनसाथी के रूप में बेहद शानदार इंसान मिला था। उनके पास धर्मेंद्र की ऐसी कई यादें हैं, जिन्हें वह पूरी जिंदगी अपने साथ रखेंगी। हेमा ने बताया कि धर्मेंद्र हमेशा उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते थे। वह उन्हें डांस जारी रखने और कभी न रुकने के लिए कहते थे। अभिनेत्री के मुताबिक, धर्मेंद्र मानते थे कि डांस में एक तरह का आध्यात्मिक सुकून है, जो उन्हें खुश और स्वस्थ रखता है।

यह खालीपन कभी नहीं भर सकता

धर्मेंद्र को याद करते हुए हेमा मालिनी ने कहा कि आज वह जो कुछ कर पा रही हैं, उसमें धर्मेंद्र के साथ और उनके हौसले की बड़ी भूमिका रही है। अब उन्हें उनकी बहुत कमी महसूस होती है। अभिनेत्री ने कहा कि लोग उनसे पूछते हैं कि क्या वह इस दुख से बाहर आ पाई हैं, लेकिन उनके लिए यह दर्द कभी खत्म नहीं होता। धर्मेंद्र की यादें उनके साथ हमेशा रहेंगी और उनके जाने के बाद जिंदगी में जो खालीपन आया है, वह कभी पूरी तरह नहीं भर सकता।

INDIA Alliance Protest Live: गठबंधन के सांसदों का लंच खत्म, आगे जंतर-मंतर पर धरने की तैयारी

दिल्ली के सीमापुरी इलाके में एक चार मंजिला इमारत गिरी, कई लोग मलबे में दबे

प्रदर्शन के दौरान पुलिस पहनेगी बॉडी कैमरा? दिल्ली HC के फैसले का मतलब समझें

PM Modi 25 Years of Seva Live: जनसेवा के 25 साल पूरे, सेवा संकल्प की ली शपथ, अमित शाह ने गिनाई उपलब्धियां

देवभूमि से बाबा विश्वनाथ का आशीर्वाद: PM मोदी के 25 साल के बेमिसाल सफर पर CM धामी ने की दीर्घायु होने की कामना