हर्षवर्धन राणे ने नेपोटिज्म पर की बात 
मनोरंजन

हर्षवर्धन राणे ने नेपोटिज्म पर की बात, बोले- टैलेंट को मौका मिले तो आउटसाइडर्स भी चमकते हैं

Harshvardhan Rane Talent: एक्टर हर्षवर्धन राणे ने सोशल मीडिया पर नेपोटिज्म को लेकर अपनी राय रखी। उन्होंने एक यूट्यूबर का वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि बॉलीवुड के टॉप 10 स्टार्स में से 7 बाहरी लोग हैं।

सोनाली झा

Harshvardhan Rane Spoke on Nepotism: हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में अक्सर नेपोटिज्म बनाम आउटसाइडर्स के मुद्दे पर बहस होती रहती है। इस पर अब एक्टर हर्षवर्धन राणे ने भी अपनी राय सोशल मीडिया पर साझा की है। दरअसल, हाल ही में एक यूट्यूबर ने अनन्या पांडे, अहान पांडे, और जान्हवी कपूर का उदाहरण देते हुए एक वीडियो शेयर किया था। इसमें बताया गया था कि नेपो किड्स बॉलीवुड पर छा रहे हैं। इसी वीडियो की एक क्लिप साझा करते हुए हर्षवर्धन राणे ने अपनी राय सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर साझा की।

हर्षवर्धन ने बताया कि इस समय बॉलीवुड के 10 में से 7 टॉप स्टार बाहरी लोग हैं। 'सनम तेरी कसम' के एक्टर ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर लिखा कि इसे देखने का एक और तरीका भी है। मैं दिन में तीन बार खुद से यही कहता हूं कि टॉप 10 में से 7 स्टार बाहरी हैं। इसके बाद उन्होंने एक लिस्ट भी शेयर की, जिसमें शाहरुख खान, अक्षय कुमार, जॉन अब्राहम, कार्तिक आर्यन, आयुष्मान खुराना और राजकुमार राव का नाम शामिल हैं।

फैंस का रिएक्शन

सातवें नंबर पर उन्होंने यूट्यूबर अनमोल जामवाल को टैग किया है। साथ ही लिखा कि वह फिल्म उद्योग के प्रति उनके निष्पक्ष दृष्टिकोण के बहुत बड़े प्रशंसक हैं। हर्षवर्धन की बात से सहमति जताते हुए एक शख्स ने कमेंट सेक्शन में लिखा कि यह बिल्कुल सच है, लेकिन ऐसी बातें पोस्ट करने और उनके बारे में बात करने से आप हीरो नहीं लगेंगे। आप इससे बेहतर हैं, हम जानते हैं। आपको खुद पर और अच्छी फिल्में करने पर ध्यान देना चाहिए, दर्शकों को पता है कि सबसे अच्छा क्या है, इसलिए आपको इसकी चिंता नहीं करनी चाहिए।

आउटसाइडर्स की योग्यता

एक अन्य सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि मैं सुशांत सिंह राजपूत, मनोज बाजपेयी, पंकज त्रिपाठी, राजकुमार राव और निश्चित रूप से आपकी सच्ची प्रशंसा करता हूं। बाहरी लोगों ने बॉलीवुड में हर बार अपनी योग्यता साबित की है, जब भी उन्हें मौका मिला है। वहीं कुछ लोग हर्षवर्धन से असहमत भी दिखे और कमेंट करते हुए बोले कि बॉलीवुड में नए लोगों को बहुत कम मौके मिलते हैं।

हर्षवर्धन राणे का वर्क फ्रंट

वर्क फ्रंट की बात करें तो हर्षवर्धन राणे बहुत जल्द फिल्म 'एक दीवाने की दीवानियत’ में दिखाई देंगे। यह एक रोमांटिक ड्रामा है। इस फिल्म का निर्देशन मिलाप जावेरी ने किया है। इसके सह-निर्माता राघव शर्मा हैं। पहले इस फिल्म को 2 अक्टूबर को रिलीज किया जाना था, मगर बाद में इसे आगे खिसका दिया गया। अब ये 21 अक्टूबर को रिलीज होगी। फिल्म में हर्षवर्धन राणे और सोनम बाजवा की जोड़ी पहली बार बड़े पर्दे पर दिखाई देगी।

Africa Delivery Apps: अफ्रीका के होम डिलीवरी ऐप्स IND के स्टार्टअप्स से सीख सकते हैं डिलीवरी का तरीका: रिपोर्ट

Vande Mataram Row: सोनिया गांधी की बढ़ीं मुश्किलें! BJP नेता ने दर्ज कराई शिकायत, हाईकोर्ट जाने की दी चेतावनी

तिरंगे का सफर: एक झंडा, 120 साल की कहानी, 1906 से 1947 तक ऐसे बदला भारत का राष्ट्रीय ध्वज...

आज की ताजा खबर 16 अगस्त LIVE: वाराणसी एयरपोर्ट पर चली गोलियां; बंगाल में आशीष बनर्जी ने की आत्महत्या

NEET Paper Leak Student Protest: राहुल गांधी बोले- युवाओं का साहस काबिल-ए-तारीफ, सत्ता से जवाब मांगना उनका हक