हर्षवर्धन की नई फिल्म सिला का जारी हुआ पोस्टर 
मनोरंजन

सनम तेरी कसम 2 से पहले सिला की शूटिंग शुरू, हर्षवर्धन का लुक देख क्रेजी हुए फैंस

हर्षवर्धन राणे की नई फिल्म सिला का पोस्टर जारी किया गया। सादिया खतीब के साथ उनकी केमिस्ट्री देखकर फैंस उत्सुक हो गए हैं, फिल्म का नाम सिला है, इसकी शूटिंग कल से शुरू हो रही है।

अनिल सिंह

सनम तेरी कसम 2 फिल्म की शूटिंग शुरू होने का हर्षवर्धन के फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, लेकिन उनके फैंस के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आ रही है, हर्षवर्धन राणे की नई फिल्म सिला की शूटिंग की शुरुआत कल से होने वाली है। फिल्म मेकर्स ने फिल्म की पहली झलक जारी की है, पोस्टर में वह एक्ट्रेस सादिया खतीब के साथ नजर आ रहे हैं। दोनों की केमिस्ट्री जंच रही है, जिसे हर्षवर्धन के फैंस ने काफी पसंद किया है। हर्षवर्धन के फैंस फिल्म को सुपरहिट बनाने का वादा कर रहे हैं।

हर्षवर्धन राणे की फिल्म सनम तेरी कसम जब साल 2016 में रिलीज हुई थी, तो फिल्म को दर्शकों का अच्छा रिस्पांस नहीं मिला था, फिल्म फ्लॉप साबित हुई थी, लेकिन 2025 में इसे जनता के डिमांड पर फिर से रिलीज किया गया और फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त प्रदर्शन किया था।

सनम तेरी कसम की री-रिलीज के बाद से सनम तेरी कसम 2 की डिमांड होने लगी और मेकर्स ने ऐलान भी किया है कि जल्दी सनम तेरी कसम 2 वह दर्शकों के सामने लाएंगे, लेकिन फिल्म की शूटिंग की शुरुआत अभी नहीं हुई है। इसी बीच हर्षवर्धन की नई फिल्म सिला की शूटिंग की शुरुआत का ऐलान कर दिया गया है, फिल्म का पोस्टर भी जारी हुआ है।

हर्षवर्धन राणे की नई फिल्म सिला ओमंग कुमार डायरेक्टर कर रहे हैं, इस फिल्म में करणवीर मेहरा विलेन के किरदार में नजर आएंगे। हर्षवर्धन राणे फिल्म में मुख्य भूमिका निभाने वाले हैं और उनके साथ लीड एक्ट्रेस के तौर पर सादिया खतीब नजर आएंगी। फिल्म की शूटिंग की शुरुआत 1 जुलाई 2025 से हो जाएगी। फिल्म 2026 में रिलीज होगी। फिल्म को लेकर सोशल मीडिया यूजर्स ने प्रतिक्रिया दी है और बताया है कि वह बेसब्री से इस फिल्म का इंतजार कर रहे हैं।

गूंज नहीं, सीधा धमाका, DUSU में ABVP की जीत से गदगद हुई BJP, कांग्रेस और राहुल गांधी पर साधा निशाना

हिंदू दक्षिणपंथी सांप्रदायिकता देश के लिए खतरा, हामिद अंसारी के बयान बवाल, BJP ने किया पलटवार

सहारनपुर से चुनावी आगाज की परंपरा जारी रखेगी BJP? राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के दौरे से सियासी हलचल तेज

दिल्ली में वोटर लिस्ट से कटेगा केजरीवाल का नाम, चुनाव आयोग ने भेजा SIR का नोटिस, पूर्व CM से मांगे कागज

ABVP ने DUSU चुनाव में लहराया परचम, जीत के बाद यश डबास की पहली प्रतिक्रिया, बोले- हमारे साथ हैं Gen Z