हर्षवर्धन राणे (फोटो- सोशल मीडिया)  
मनोरंजन

‘फोर्स 3’ की शूटिंग के बीच पढ़ाई में भी अव्वल रहने की तैयारी, हर्षवर्धन राणे का अनुशासन देख फैंस हुए प्रभावित

Harshvardhan Rane Film Force 3: हर्षवर्धन राणे इन दिनों ‘फोर्स 3’ की शूटिंग के साथ-साथ साइकोलॉजी की पढ़ाई भी कर रहे हैं। 22 जून को उनकी परीक्षा है। अभिनेता ने सोशल मीडिया पर अपना शेड्यूल साझा किया।

सोनाली झा

Harshvardhan Rane Exam: बॉलीवुड अभिनेता हर्षवर्धन राणे इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘फोर्स 3’ को लेकर चर्चा में हैं। जहां एक ओर वह फिल्म की शूटिंग में व्यस्त हैं, वहीं दूसरी ओर अपनी पढ़ाई को लेकर भी पूरी तरह समर्पित नजर आ रहे हैं। हर्षवर्धन वर्तमान में साइकोलॉजी में बैचलर ऑफ आर्ट्स की पढ़ाई कर रहे हैं और 22 जून को होने वाली परीक्षा की तैयारी में जुटे हुए हैं। अभिनय, फिटनेस और शिक्षा के बीच संतुलन बनाने का उनका अंदाज सोशल मीडिया पर लोगों को काफी प्रेरित कर रहा है।

हर्षवर्धन राणे ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो साझा किया, जिसमें वह जिम में कड़ी मेहनत करते और पढ़ाई करते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो के साथ उन्होंने अपने व्यस्त रूटीन की झलक भी फैंस को दिखाई। अभिनेता ने कैप्शन में लिखा कि 3 घंटे ट्रेनिंग 6 घंटे पढ़ाई अगला एग्जाम 22 जून को, अगली शूटिंग 30 तारीख को।

फैंस का रिएक्शन

हर्षवर्धन के पोस्ट पर हजारों फैंस ने अपनी प्रतिक्रिया दी। एक यूजर ने लिखा कि इतने व्यस्त शेड्यूल के बावजूद पढ़ाई, फिटनेस और शूटिंग को समान महत्व देना वास्तव में प्रेरणादायक है। यूजर ने कहा कि जहां अधिकांश लोग लंबे समय तक काम करने के बाद आराम करना पसंद करते हैं, वहीं हर्षवर्धन लगातार खुद को बेहतर बनाने में लगे रहते हैं। कई फैंस ने अभिनेता के समर्पण को युवाओं के लिए प्रेरणा बताया। लोगों का कहना है कि हर्षवर्धन यह साबित कर रहे हैं कि अगर इच्छाशक्ति मजबूत हो तो एक साथ कई लक्ष्यों को हासिल किया जा सकता है।

फैंस ने दी ब्रेक लेने की सलाह

जहां कई लोग उनकी मेहनत की तारीफ कर रहे हैं, वहीं कुछ फैंस ने उन्हें थोड़ा आराम करने की सलाह भी दी। एक यूजर ने सुझाव दिया कि व्यस्त दिनचर्या के बीच उन्हें कुछ समय निकालकर वाइल्डलाइफ फोटोग्राफी ट्रिप पर जाना चाहिए, जिससे मानसिक रूप से तरोताजा महसूस कर सकें। वर्क फ्रंट की बात करें तो हर्षवर्धन राणे फिल्म ‘फोर्स 3’ में नजर आने वाले हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार यह फिल्म अगले साल 19 मई को सिनेमाघरों में रिलीज हो सकती है। गौरतलब है कि ‘फोर्स’ फ्रेंचाइजी की शुरुआत 2011 में हुई थी। इसके बाद 2016 में ‘फोर्स 2’ रिलीज हुई थी।

बॉम्बे हाई कोर्ट की विजय माल्या को सख्त चेतावनी, सोशल मीडिया पर कोर्ट के दस्तावेज न करें पोस्ट

PM मोदी की मिमिक्री पड़ी भारी! विवाद के बाद कॉमेडियन पुलकित मणि के शो रद्द, मिलीं धमकियां

यूपी में BJP को हराना नामुमकिन, इकरा हसन के बयान पर इमरान मसूद का पलटवार; विपक्ष को दिए ये खास सलाह

अब पूर्व एयर मार्शल के हाथ राम मंदिर की कमान, जानिए अयोध्या में आवास से लेकर कार्यप्रणाली तक सब कुछ

लखीमपुर खीरी हिंसा मामले में सुप्रीम कोर्ट सख्त, ट्रायल जज के कामकाज पर इलाहाबाद HC से मांगी रिपोर्ट