धनुष और मृणाल ठाकुर के रिश्ते को लेकर नई चर्चा, डेटिंग की अफवाहों के बीच ब्रेकअप की खबरों ने बटोरी सुर्खियां

Dhanush And Mrunal Thakur Relationship Rumours: धनुष और मृणाल ठाकुर को लेकर लंबे समय से डेटिंग की अफवाहें चल रही थीं। रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि दोनों ने तौर पर अलग होने का फैसला कर लिया है।
Dhanush And Mrunal Thakur Dating Relationship Rumours
धनुष और मृणाल ठाकुर (फोटो- सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Dhanush And Mrunal Thakur Dating Rumours: अभिनेता धनुष और अभिनेत्री मृणाल ठाकुर एक बार फिर अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में हैं। पिछले कई महीनों से दोनों के डेटिंग की खबरें सोशल मीडिया और फिल्मी गलियारों में सुर्खियां बटोर रही थीं। हालांकि दोनों सितारों ने कभी भी अपने रिश्ते को आधिकारिक तौर पर स्वीकार नहीं किया, लेकिन अब सामने आई नई रिपोर्ट्स ने फैंस को हैरान कर दिया है।

खबरों के मुताबिक, कथित तौर पर दोनों ने अपने रिश्ते को आगे बढ़ाने के बजाय अलग होने का फैसला कर लिया है। हालिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि धनुष और मृणाल ठाकुर ने अपने कथित रिश्ते को खत्म कर दिया है। कहा जा रहा है कि कई महीनों से दोनों के बीच नजदीकियों की चर्चा थी, लेकिन अब उन्होंने अपनी-अपनी राहें अलग कर ली हैं। हालांकि इस कथित ब्रेकअप की वजह क्या है, इसे लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आई है।

कैसे शुरू हुई थीं रिश्ते की चर्चाएं

दोनों सितारों के रिश्ते की अफवाहों की शुरुआत उस समय हुई थी जब धनुष फिल्म ‘सन ऑफ सरदार 2’ के प्रीमियर में पहुंचे थे। इस फिल्म में मृणाल ठाकुर अभिनेता अजय देवगन के साथ मुख्य भूमिका में नजर आई थीं। इवेंट के दौरान दोनों कलाकारों की मुलाकात का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था। वीडियो में धनुष और मृणाल एक-दूसरे से गर्मजोशी से मिलते दिखाई दिए, जिसके बाद उनके रिश्ते को लेकर चर्चाओं का दौर शुरू हो गया।

ऐश्वर्या रजनीकांत से हो चुका है धनुष का तलाक

हालांकि बाद में मृणाल ठाकुर ने इन अटकलों को खारिज करते हुए धनुष को अपना अच्छा दोस्त बताया था। धनुष की निजी जिंदगी पहले भी काफी चर्चा में रही है। उन्होंने 18 नवंबर 2004 को ऐश्वर्या रजनीकांत से शादी की थी, जो सुपरस्टार रजनीकांत की बेटी हैं। दोनों के दो बेटे हैं यात्रा और लिंगा। हालांकि कई वर्षों साथ रहने के बाद दोनों का तलाक हो चुका है।

फिल्मों में व्यस्त हैं दोनों सितारे

वर्क फ्रंट की बात करें तो धनुष हाल ही में एक्शन-थ्रिलर फिल्म ‘करा’ में नजर आए थे। इन दिनों वह अपनी आगामी फिल्म ‘ओम’ की शूटिंग में व्यस्त हैं। इस फिल्म का निर्देशन राजकुमार पेरियासामी कर रहे हैं। फिल्म में ममूटी, श्रीलीला और साई पल्लवी भी अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे। वहीं मृणाल ठाकुर भी अपने आगामी प्रोजेक्ट्स को लेकर लगातार चर्चा में बनी हुई हैं। फिलहाल फैंस दोनों सितारों की ओर से किसी आधिकारिक बयान का इंतजार कर रहे हैं।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com