एक दीवाने की दीवानियत में हर्षवर्धन राणे ने वसूली इतनी फीस 
मनोरंजन

'एक दीवाने की दीवानियत’ में हर्षवर्धन राणे ने वसूली इतनी फीस, सोनम बाजवा को भी मिली मोटी रकम

Harshvardhan Rane and Sonam Bajwa Fees: बॉलीवुड की रोमांटिक फिल्म एक दीवाने की दीवानियत ने 21 अक्टूबर को रिलीज होते ही दर्शकों का ध्यान खींचा। फिल्म में हर्षवर्धन राणे और सोनम बाजवा ने लीड रोल निभाया।

सोनाली झा

Ek Deewane Ki Deewaniyat Cast Fees: बॉलीवुड की रोमांटिक फिल्म ‘एक दीवाने की दीवानियत’ 21 अक्टूबर को रिलीज हो चुकी है और पहले ही दो दिनों में बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कलेक्शन कर चुकी है। फिल्म में लीड रोल्स में हर्षवर्धन राणे और सोनम बाजवा हैं। हाल ही में फिल्म के बजट और स्टार कास्ट की फीस का खुलासा हुआ है, जिससे फैंस में नया उत्साह पैदा हो गया है।

हर्षवर्धन राणे ने इस फिल्म के लिए अपने करियर की सबसे महंगी फीस वसूल की है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, हर्षवर्धन आमतौर पर अपनी एक फिल्म के लिए 1.5 करोड़ रुपए फीस लेते थे। लेकिन ‘सनम तेरी कसम’ की री-रिलीज के बाद उनकी पॉपुलैरिटी बढ़ने के कारण इस बार उनकी फीस में इजाफा हुआ। बिग टीवी की रिपोर्ट के अनुसार, हर्षवर्धन ने ‘एक दीवाने की दीवानियत’ के लिए 2 से 3 करोड़ रुपए चार्ज किए हैं। लीड एक्ट्रेस सोनम बाजवा को भी फिल्म में उनके किरदार अदा रंधावा के लिए 2 करोड़ रुपए फीस मिली है।

फिल्म के कास्ट की फीस

फिल्म में अन्य कलाकारों की फीस भी चर्चा में है। सचिन खेडेकर ने अपने किरदार के लिए 1 करोड़ रुपए लिए, जबकि शाद रंधावा को सपोर्टिंग रोल के लिए 60 से 70 लाख रुपए अदा किए गए। फिल्म का कुल बजट 30 करोड़ रुपए बताया जा रहा है। रिलीज के पहले दो दिनों में ही फिल्म ने 15 करोड़ से अधिक का कलेक्शन कर लिया है, यानी आधे बजट की वसूली पहले ही हो गई है। ट्रेड एक्सपर्ट्स का मानना है कि अगर फिल्म इसी रफ्तार से बॉक्स ऑफिस पर कमाई करती रही, तो यह जल्द ही 60 करोड़ रुपए का कलेक्शन कर हिट साबित हो सकती है।

फिल्म की कहानी

‘एक दीवाने की दीवानियत’ की कहानी रोमांटिक ड्रामा और म्यूजिकल एलीमेंट्स से भरी हुई है, जिसमें हर्षवर्धन और सोनम की ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री दर्शकों को खूब भा रही है। फिल्म के गाने भी दर्शकों और संगीत प्रेमियों के बीच काफी लोकप्रिय हो रहे हैं। फिल्म के निर्माता का मानना है कि बजट और स्टार कास्ट की फीस के हिसाब से फिल्म की कमाई संतोषजनक है, और यदि सप्ताहांत में दर्शक इसी उत्साह के साथ सिनेमाघरों में फिल्म देखें, तो यह साल की हिट फिल्मों की लिस्ट में शामिल हो जाएगी।

MLC Election Results Live: वाराणसी में गरमाया माहौल, आगरा में सपा ने दर्ज की जीत, काउंटिंग जारी

Jio Platforms Listing: जियो की धमाकेदार एंट्री से बदली कारोबारी समूहों की रैंकिंग, भावुक हुए मुकेश अंबानी

Cyclone Arnab Live Updates: आंध्र प्रदेश के तट से टकराया चक्रवाती तूफान अर्नब, भारी बारिश के साथ मची तबाही

कर्नाटक में कांग्रेस का सूपड़ा साफ, BJP और JD-S गठबंधन ने जीतीं सभी 4 सीटें, 23 हजार वोटों के अंतर से मिली हार

MLC Election Results: मतगणना जारी, बिहार के सारण से निर्दलीय उम्मीदवार राहुल राज चुनाव जीते