हर्षवर्धन राणे ने प्रकृति की खूबसूरती को बताया गीत  
मनोरंजन

कश्मीर की वादियों में खत्म हुआ सिला का शेड्यूल, हर्षवर्धन राणे ने प्रकृति की खूबसूरती को बताया गीत

Harshvardhan Rane Film Silaa: हर्षवर्धन राणे की सिला का कश्मीर शेड्यूल पूरा हो चुका है। उन्होंने शूटिंग की कई तस्वीरें शेयर कीं, जिनमें कश्मीर की खूबसूरत वादियां और खुली हवा का दिलकश नजारा दिखा।

सोनाली झा

Harshvardhan Rane Film: एक्टर हर्षवर्धन राणे इन दिनों अपने करियर के सुनहरे दौर से गुजर रहे हैं। एक तरफ जहां उनकी अपकमिंग फिल्म ‘एक दीवाने की दीवानियत’ रिलीज के लिए पूरी तरह तैयार है, वहीं उनकी दूसरी फिल्म ‘सिला’ का कश्मीर शेड्यूल पूरा हो चुका है। इस खुशखबरी को एक्टर ने सोशल मीडिया पर अपने अंदाज में शेयर किया।

हर्षवर्धन राणे ने शूटिंग के दौरान खींची गई कई तस्वीरें फैंस के साथ शेयर कीं। इन तस्वीरों में कश्मीर की खूबसूरत वादियां, हरी-भरी पहाड़ियां, सूरजमुखी के फूलों पर मंडराते भंवरे, सेब से लदे पेड़ और खुली हवा में पंख फैलाती गौरैया दिखाई दे रही हैं। नेचर लवर हर्षवर्धन खुद भी इन नजारों में खोए नजर आते हैं। तस्वीरों के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा कि कितना खूबसूरत गीत है। यानी उन्होंने कश्मीर की सुंदरता को एक मधुर गीत से तुलना कर डाली।

हर्षवर्धन राणे की फिटनेस

इस पोस्ट ने फैंस का दिल जीत लिया। सोशल मीडिया पर लोग उनकी फिटनेस, एक्टिंग के साथ-साथ प्रकृति से जुड़ाव की भी खूब तारीफ कर रहे हैं। वर्कआउट करते हुए उनकी तस्वीरें भी सामने आई हैं, जो यह दिखाती हैं कि शूटिंग शेड्यूल के बीच भी वे फिटनेस पर पूरा ध्यान देते हैं। जहां तक उनके प्रोजेक्ट्स की बात है, ‘सिला’ की शूटिंग अब लगभग पूरी हो चुकी है। फिल्म के बारे में ज्यादा जानकारी अभी सामने नहीं आई है, लेकिन उम्मीद जताई जा रही है कि यह एक कंटेंट-ड्रिवन प्रोजेक्ट होगा, जिसमें हर्षवर्धन का नया अंदाज देखने को मिलेगा।

एक दीवाने की दीवानियत का टीजर

इसके अलावा उनकी फिल्म ‘एक दीवाने की दीवानियत’ का टीजर हाल ही में रिलीज हुआ था, जिसे दर्शकों ने खूब सराहा। फिल्म में उनके साथ पहली बार सोनम बाजवा नजर आएंगी। दोनों के बीच की केमिस्ट्री फर्स्ट लुक पोस्टर और टीजर से ही चर्चा में है। फिल्म का निर्देशन मिलाप जावेरी ने किया है और इसे राघव शर्मा और अंशुल गर्ग ने प्रोड्यूस किया है। पहले यह फिल्म 2 अक्टूबर को रिलीज होने वाली थी, लेकिन अब इसे बदलकर 21 अक्टूबर कर दिया गया है।

दो बड़े प्रोजेक्ट्स में नजर आएंगे एक्टर

निर्देशक मिलाप जावेरी ने खुद कहा है कि यह एक इमोशनल लव स्टोरी है, जिसमें दर्शकों को रोमांस, दर्द और जज़्बात का बेहतरीन संगम देखने को मिलेगा। इस तरह, हर्षवर्धन राणे एक ही समय पर दो बड़े प्रोजेक्ट्स में नजर आएंगे। ‘सिला’ की खूबसूरत जमीन और 'एक दीवाने की दीवानियत' की इमोशनल प्रेमकहानी। फैंस के लिए यह किसी ट्रीट से कम नहीं है।

Vote Bachao Desh Bachao: ठाणे के कांग्रेस सम्मेलन में पहुंचीं MLA शिखा बराला, 1 को दिल्ली में जुटेंगे लोग

MLC Election Results Live: यूपी MLC चुनाव के परिणाम घोषित, बिहार में RJD ने BJP को हराया, काउंटिंग जारी

28 MLC सीटों पर बैलेट पेपर से हुए चुनाव, PM मोदी बोले- अंदाजा लगाइए कांग्रेस को कितनी सीटें मिलीं?

SIR पर सुप्रीम कोर्ट के तीखे सवाल, 43 लाख मतदाताओं का क्या होगा? Form-6 पर ECI से मांगा जवाब

Cyclone Arnab Live Updates: चक्रवात अर्नब पर NDRF की नजर, जरूरत पड़ने पर चलाया जाएगा एयरलिफ्ट मिशन: NDRF DIG