Harry Potter HBO Series का ट्रेलर (फोटो- सोशल मीडिया) 
मनोरंजन

Harry Potter HBO Series का ट्रेलर रिलीज, नई कास्ट और डिटेल्ड स्टोरी के साथ क्रिसमस 2026 पर लौटेगी जादुई दुनिया

Harry Potter HBO Series का ट्रेलर रिलीज हो गया है, जिसमें नई कास्ट और डिटेल्ड कहानी की झलक मिली। यह सीरीज हैरी पॉटर और फिलॉस्फर्स स्टोन पर आधारित होगी और क्रिसमस 2026 पर रिलीज की जाएगी।

सोनाली झा

Harry Potter HBO Trailer: दुनियाभर में मशहूर जादुई दुनिया एक बार फिर लौटने को तैयार है। एचबीओ की बहुप्रतीक्षित सीरीज Harry Potter HBO series का ट्रेलर आखिरकार रिलीज कर दिया गया है। इस ट्रेलर के सामने आते ही फैंस में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। खास बात यह है कि मेकर्स ने ट्रेलर के साथ एक बड़ा सरप्राइज भी दिया है, जिसने दर्शकों की एक्साइटमेंट को दोगुना कर दिया है।

अब तक माना जा रहा था कि यह सीरीज 2027 में रिलीज होगी, लेकिन ट्रेलर के साथ मेकर्स ने इसकी रिलीज डेट का भी खुलासा कर दिया है। यह सीरीज अब क्रिसमस 2026 पर स्ट्रीम की जाएगी। इस घोषणा ने फैंस को खुश कर दिया है, क्योंकि उन्हें अब अपनी पसंदीदा जादुई कहानी के लिए ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़ेगा।

पहले सीजन का नाम ही बना चर्चा का विषय

ट्रेलर के साथ सामने आई एक और खास बात इसका टाइटल है। इस सीरीज का पहला सीजन हैरी पॉटर और फिलॉस्फर्स स्टोन पर आधारित होगा। इससे साफ संकेत मिल रहा है कि मेकर्स पूरी कहानी को कई सीजन्स में दिखाने वाले हैं, ठीक वैसे ही जैसे किताबों और फिल्मों में अलग-अलग पार्ट्स रहे हैं। ट्रेलर में यंग हैरी, हरमाइनी और रॉन की पहली झलक देखने को मिली है।

ट्रेलर में दिखी नई और डिटेल्ड कहानी

हैरी पॉटर को हॉगवर्ट्स में अपने पहले साल की शुरुआत करते हुए दिखाया गया है। दिलचस्प बात यह है कि मेकर्स ने फिल्म की तरह सीन-टू-सीन कॉपी नहीं की है, बल्कि कहानी को ज्यादा डिटेल और गहराई से पेश किया है। ट्रेलर में किताबों के कई छोटे-छोटे पलों को शामिल किया गया है, जो पहले फिल्मों में नहीं दिखे थे। हैरी पॉटर का ट्रेलर यह साफ करता है कि यह सीरीज न सिर्फ पुरानी यादों को ताजा करेगी, बल्कि कहानी को नए अंदाज में पेश करेगी।

नई स्टार कास्ट के साथ नया अंदाज

इस सीरीज में नए चेहरों को मौका दिया गया है। यंग हैरी का किरदार डोमिनिक मैकलॉघलिन निभा रहे हैं, जबकि रॉन और हरमाइनी के रोल में एलेस्टेयर स्टाउट और अराबेला स्टैंटन नजर आएंगे। वहीं एडल्ट कास्ट में एल्बस डम्बलडोर के रूप में जॉन लिथगो, मिनर्वा मैकगोनागल के रूप में जेनेट मैकटीर, हैग्रिड के रोल में निक फ्रॉस्ट और सेवेरस स्नेप के रूप में पापा एस्सिडू दिखाई देंगे।

आज की ताजा खबर 16 अगस्त LIVE: बंगाल के नदिया में कांग्रेस नेता की गोली मारकर हत्या, अरुणाचल के अंजाव में बाढ़

ससुराज मेरी और मजे तुम उड़ाते हो, जब बड़े भाई ने अटलजी से मजाक में कही थी यह बात

आज की ताजा खबर 15 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सभी बड़ी खबरें

छात्रों की भावनाएं महत्वपूर्ण...CJI की फटकार के बाद बैकफुट पर BCI अध्यक्ष मनन मिश्रा, लॉ छात्रों से मांगी माफी

तिरंगा फहराने पहुंचीं TMC नेता उपासना चौधरी पर फेंके अंडे, BJP-ABVP पर हमले का आरोप; मचा सियासी बवाल