पहली पत्नी की मौत से बिखर गए थे हरिवंश राय बच्चन, डिप्रेशन में बिताए मुश्किल दिन! (सौ. सोशल मीडिया) 
मनोरंजन

पहली पत्नी की मौत से बिखर गए थे हरिवंश राय बच्चन, डिप्रेशन में बिताए मुश्किल दिन!

अमिताभ बच्चन ने अपने शो कौन बनेगा करोड़पति में अपने पिता हरिवंश राय बच्चन की पहली पत्नी के निधन और तेजी बच्चन से शादी के बारे में बात की। उन्होंने बताया कि कैसे कवि की पहली पत्नी के निधन के बाद वे डिप्रेशन में चले गए थे।

अदिति भंडारी

मुंबई: हरिवंश राय बच्चन अपने समय के काफी प्रसिद्ध कवियों में से एक थे। उनकी कविताएं आज भी लोगों द्वारा काफी पसंद की जाती हैं। खासकर उनकी कविता "अग्निपथ"। इस कविता के आधार पर एक फिल्म भी बनाई गई थी। लेकिन क्या आप जानते हैं कि हरिवंश राय बच्चन एक समय में डिप्रेशन में चले गए थे? जी हां, इसका जिक्र उनके बेटे अमिताभ बच्चन ने अपने क्विज शो "कौन बनेगा करोड़पति" के 16वें सीजन में किया था।

बिग बी ने बताया कि तेजी बच्चन हरिवंश राय बच्चन की दूसरी पत्नी थीं। उनकी पहली पत्नी का नाम श्यामा था। उनके निधन के बाद हरिवंश पूरी तरह टूट गए थे। तब उनकी मुलाकात तेजी बच्चन से हुई और फिर बात शादी तक पहुंच गई।

यहां देखे पोस्ट-

हरिवंश राय बच्चन, तेजी बच्चन और अमिताभ बच्चन (सौ. सोशल मीडिया)

अमिताभ बच्चन ने बताया कि "मेरे बाबूजी की पहली पत्नी का निधन हो गया था। पत्नी के गुजर जाने के बाद वह बहुत ही गंभीर स्थिति में पहुंच गए थे। वह उदास रहने लगे थे। पहली पत्नी के निधन के बाद उन्होंने जो भी कविताएं लिखीं, उनमें दुख-दर्द की झलक मिलती है। कुछ सालों बाद, उन्होंने पैसे कमाने के लिए कवि सम्मेलन में जाना शुरू कर दिया।"

बिग बी ने अपने पिता के बरेली जाने और वहां तेजी से मुलाकात का किस्सा भी शेयर किया। एक्टर ने कहा कि "बरेली में उनके एक दोस्त रहते थे, उन्होंने बाबूजी को मिलने के लिए बुलाया। बाबूजी उनसे मिलने गए। डिनर के दौरान बाबूजी के दोस्त ने उनसे कविता सुनाने की गुजारिश की। लेकिन, इससे पहले कि मेरे पिता कविता सुनाना शुरू करते, उनके दोस्त ने अपनी पत्नी से मेरी मां यानी तेजी बच्चन को बुलाने को कहा। वहीं बाबूजी की हमारी माताजी के साथ पहली मुलाकात हुई थी।"

एक्टर ने आगे बताया कि "मां के आने के बाद बाबूजी ने 'क्या करूं संवेदना लेकर तुम्हारी' कविता सुनाना शुरू किया और मां ये कविता सुनकर रो पड़ीं। पिताजी के दोस्त ने मां और पिताजी को कमरे में अकेला छोड़ दिया और खुद बाहर चले गए।" उन्होंने बताया कि जब हरिवंश के दोस्त थोड़ी देर बाद एक माला लेकर आए, उन्होंने कवि से कहा कि इस माला को उन्हें पहना दो। उस दिन ही उन्होंने तय कर लिया कि वे अपनी जिंदगी तेजी के साथ ही बिताएंगे। हरिवंश राय ने 1941 में तेजी बच्चन से शादी की थी। अमिताभ बच्चन और अजिताभ बच्चन कवि की दूसरी पत्नी के बच्चे हैं।

अशोक सिद्धार्थ ने मानी मायावती की शर्त, दामाद का करियर बचाने के लिए छोड़ी राजनीति, कहा- आप त्याग-दया की मूर्ति

विनेश फोगाट को विश्व चैंपियनशिप ट्रायल में मौका देने पर हाई कोर्ट ने WFI से मांगा जवाब

Weather Alert: ओडिशा में रेड अलर्ट, छत्तीसगढ़-झारखंड समेत 12 राज्यों में भारी बारिश, 60 Kmph तक चलेंगी हवाएं

गोविंद बल्लभ पंत: आजादी की लड़ाई से यूपी के पहले मुख्यमंत्री तक, राष्ट्र निर्माण में निभाई अहम भूमिका

5 राज्यों के चुनाव में BJP को ₹1,473 करोड़ का चंदा, कांग्रेस से 7 गुना ज्यादा; जानें कहां कितना किया खर्च