हार्दिक पांड्या न्यू लुक (सौ. एक्स ) 
मनोरंजन

क्रिकेटर हार्दिक पंड्या ने तिरुमला मंदिर में अर्पित किए अपने बाल, गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा के साथ हुए स्पॉट

Hardik Pandya New Look: क्रिकेटर हार्दिक पांड्या का नया लुक सोशल मीडिया पर चर्चा में है। सिर मुंडवाकर उन्होंने गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा के साथ तिरुमला स्थित भगवान वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर में दर्शन किए।

अपूर्वा नायक

Hardik Pandya Tirumala Temple Visit: इंडियन क्रिकेट टीम से सबसे धुरंधर ऑलराउंडर प्लेयर हार्दिक पांड्या को भक्ति भाव में डूबा हुआ देखने के लिए मिला है। हाल ही में हार्दिक पंड्या को उनकी गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा के साथ आंध्र प्रदेश के तिरुमला मंदिर में स्पॉट किया गया है।

अक्सर सुर्खियों में रहने वाले हार्दिक पांड्या इस बार अपने लुक को लेकर काफी ज्यादा चर्चा में हैं। दरअसल, आंध्र प्रदेश के तिरुमला स्थित भगवान श्री वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर पहुंचे हार्दिक ने अपना सिर मुंडवाकर भगवान तिरुपति बालाजी के दर्शन करने पहुंचे थे। इस दौरान उनकी गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा को भी उनके साथ देखा गया। हार्दिक और माहिका ने पारंपारिक सफेद परिधान पहनकर भगवान के दर्शन किए और पूजा-अर्चना की।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

मीडिया रिपोर्ट्स में सामने आयी वीडियो के बाद फैंस लगातार अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। वीडियो में हार्दिक और माहिका श्रद्धाभाव के साथ मंदिर परिसर में नजर आ रहे हैं। हार्दिक का नया लुक भी लोगों का ध्यान खींच रहा है। कई सोशल मीडिया यूजर्स इसे आस्था से जोड़ रहे हैं, जबकि कई फैंस उनके बदले हुए अंदाज की तारीफ कर रहे हैं।

चोट के कारण क्रिकेट से दूर हैं हार्दिक

हार्दिक पांड्या फिलहाल चोट से उबर रहे हैं और पिछले कुछ समय से क्रिकेट मैदान से दूर हैं। आईपीएल 2026 के अंतिम चरण के दौरान लगी चोट के बाद वह रिकवरी पर ध्यान दे रहे हैं। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी बीसीसीआई भी चाहता है कि वह पूरी तरह फिट होकर वापसी करें, ताकि 2027 विश्व कप में टीम इंडिया के लिए अहम भूमिका निभा सकें।

निजी जिंदगी भी रहती है चर्चा में

हार्दिक पांड्या की निजी जिंदगी भी अक्सर सुर्खियों में रहती है। साल 2020 में उन्होंने अभिनेत्री और डांसर नताशा स्टेनकोविक से शादी की थी। दोनों का एक बेटा अगस्त्य है। हालांकि, वर्ष 2024 में दोनों ने आपसी सहमति से तलाक ले लिया। इसके बाद से हार्दिक का नाम मॉडल माहिका शर्मा के साथ लगातार जोड़ा जा रहा है। तिरुमला मंदिर में दोनों की साथ मौजूदगी ने एक बार फिर उनके रिश्ते को लेकर चर्चाओं को तेज कर दिया है।

CEC Resignation Rule: मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे के बाद कैसे चलता है चुनाव आयोग? VIDEO

देश को मिला पहला LNG ट्रेन! गृहमंत्री ने साबरमती स्टेशन से दिखाई हरी झंडी, रेलमंत्री को लेकर दिया बड़ा बयान

Ambala Building Collapse: अंबाला में भरभराकर गिरी निर्माणाधीन इमारत, 4 मजदूरों की मौत; कई मलबे में दबे

खराब सड़क दिखाने पर गुंडागर्दी पर उतरे मंत्री, प्रवेश वर्मा ने युवक को जड़ा थप्पड़; देखें VIDEO

बद्रीनाथ-ऋषिकेश हाईवे पर मुश्किल में फंसे तीर्थयात्री! भारी बारिश से गिरा चट्टान, इलाके में रेड अलर्ट जारी