

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Upcoming Twist: स्टार प्लस के सबसे पुराने सीरियल में से एक ये रिश्ता क्या कहलाता है की कहानी जल्द ही एक खतरनाक मोड़ लेने वाली है। सीरियल की आगे की कहानी में मुक्ति की जान खतरे में पड़ने वाली हैं। ऐसे में ये देखना काफी ज्यादा दिलचस्प होगा कि अभिरा कैसे अपनी बेटी को बचाती है।
ये रिश्ता क्या कहलाता है के लेटेस्ट एपिसोड में मुक्ति की मौसी की शो में एंट्री हो गई है। वो मुक्ति को अपने घर लेकर जाने का फैसला करती है, लेकिन अभिरा को इस बात की भनक लग जाती है कि मुक्ति की मौसी ने उसका किडनैप कर लिया है। इसके बाद की कहानी काफी ज्यादा रोचक होने वाली हैं।
ये रिश्ता क्या कहलाता है के आने वाले एपिसोड में देखा जाएगा कि मुक्ति की मौसी उसे रिहा करने के लिए एक बड़ी शर्त रखेगी। वो मुक्ति की रिहाई के बदले में पोद्दार हाउस के पेपर मांगती है। जिसे सुनने के बाद अपनी बेटी की सेफ्टी के लिए अभिरा और कावेरी पोद्दार हाउस की कुर्बानी देने के लिए तैयार हो जाते हैं। दूसरी ओर, अभिरा अपनी जरूरी ऑफिस मीटिंग भी पूरी करने की कोशिश करेगी, जबकि अरमान और कृष मुक्ति की तलाश में निकल पड़ेंगे।
काम खत्म होते ही अभिरा खुद भी मुक्ति को बचाने के लिए निकल जाएगी। इसी दौरान मुक्ति की मौसी अभिरा पर बंदूक तान देगी, जिससे उसकी जान खतरे में पड़ जाएगी। दूसरी तरफ मायरा घर पर चिंता में डूबी रहेगी। प्रोमो के अनुसार, आखिरकार अरमान और अभिरा मिलकर मुक्ति को बचाने में सफल होंगे और मां-बेटी का भावुक मिलन देखने को मिलेगा।
मुक्ति के सुरक्षित लौटने के बाद शो की कहानी में पांच साल का लीप आने की तैयारी है। लीप के बाद कबीर और उसके परिवार की एंट्री होगी, जिससे कहानी एक नए चरण में पहुंच जाएगी। पिकनिक के दौरान कावेरी की मुलाकात कबीर की दादी से होगी और दोनों के बीच तीखी बहस छिड़ जाएगी। यह टकराव आगे चलकर दोनों परिवारों के रिश्तों पर बड़ा असर डाल सकता है।
लीप से पहले मेकर्स कहानी में लगातार रोमांच बनाए रखने की कोशिश कर रहे हैं। मुक्ति की किडनैपिंग, अभिरा की मुश्किलें और कबीर के परिवार की एंट्री जैसे घटनाक्रम आने वाले एपिसोड्स को और दिलचस्प बना सकते हैं। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि कावेरी और कबीर के परिवार की दुश्मनी आगे कहानी को किस दिशा में ले जाती है।