फिल्म 'हनुमान अंश' और 'मिर्जापुर द मूवी'  (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
मनोरंजन

नई फिल्मों पर भारी पड़ीं 'मिर्जापुर' और 'हनुमान अंश', 'दायरा' और 'वाइब' की कमाई में सुस्ती

Daira Movie Collection Day 4: सोमवार को सभी नई रिलीज फिल्मों के कलेक्शन में गिरावट देखी गई है, लेकिन 'हनुमान अंश' और 'मिर्जापुर द मूवी' अब भी बॉक्स ऑफिस पर अपना दबदबा बनाए हुए हैं।

यति सिंह

Mirzapur And Vibe Movie Collection: वीकेंड बीतने के बाद हफ्ते के पहले वर्किंग डे यानी सोमवार को आमतौर पर सिनेमाघरों में दर्शकों की संख्या कम हो जाती है। बॉक्स ऑफिस पर भी इस वर्किंग डे का असर साफ देखने को मिला, जहां पुरानी और नई सभी फिल्मों के कलेक्शन में काफी गिरावट दर्ज की गई। हालांकि इस गिरावट के माहौल के बीच भी 2 फिल्मों का जलवा पूरी तरह कायम रहा। कई हफ्तों से सिनेमाघरों में मौजूद 'हनुमान अंश' और 'मिर्जापुर द मूवी' ने बीते सोमवार को भी कमाई का एक बेहतर बैलेंस बनाए रखा और बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ ढीली नहीं होने दी।

6 हफ्ते बाद भी 'हनुमान अंश' का जारी है जादू

रिलीज के 46 दिन पूरे कर चुकी फिल्म 'हनुमान अंश' की रफ्तार फिलहाल रुकने का नाम नहीं ले रही है। नए हफ्ते के पहले दिन यानी 7वें सोमवार को फिल्म ने 4 करोड़ रुपये का शानदार कलेक्शन किया। इससे पहले वीकेंड के दौरान इस फिल्म ने जबरदस्त कमाई की थी, जिसमें 7वें शुक्रवार को 5 करोड़, शनिवार को 9.75 करोड़ और रविवार को 13.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन शामिल था। इन ताजा आंकड़ों को मिलाकर फिल्म हनुमान अंश की कुल नेट कमाई अब तक 275.88 करोड़ रुपये के बड़े आंकड़े तक पहुंच चुकी है।

'मिर्जापुर द मूवी' की शानदार पकड़

ओटीटी से बड़े परदे पर आई 'मिर्जापुर द मूवी' भी बॉक्स ऑफिस में अपनी मजबूत पकड़ बनाए हुए है। रिलीज के 18वें दिन यानी सोमवार को इस फिल्म ने 1.75 करोड़ रुपये बटोरकर अपना कुल कलेक्शन 217.45 करोड़ रुपये पहुंचा दिया है।

वहीं हॉलीवुड फिल्म 'रेसिडेंट ईविल' ने सोमवार को 1.25 करोड़ रुपये की कमाई कर कुल 10.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। वीकेंड में पहले दिन 2.60 करोड़, शनिवार को 3.35 करोड़ और रविवार को 3.65 करोड़ रुपये कमाने वाली यह हॉलीवुड फिल्म नई बॉलीवुड रिलीज के मुकाबले बेहतर प्रदर्शन कर रही है।

फिल्म 'दायरा' और 'वाइब'

करीना और कुणाल की फिल्म का संघर्ष

दूसरी तरफ बॉक्स ऑफिस पर हाल ही में उतरीं नई बॉलीवुड फिल्मों को दर्शकों के लिए काफी संघर्ष करना पड़ रहा है। करीना कपूर स्टारर फिल्म 'दायरा' अपने चौथे दिन सोमवार को सिर्फ 45 लाख रुपये ही कमा सकी, जिसके बाद इसका कुल कलेक्शन 4.95 करोड़ रुपये हुआ।

वहीं कुणाल खेमू की फिल्म 'वाइब' ने सोमवार को 90 लाख रुपये का कलेक्शन किया। वीकेंड में 7.45 करोड़ कमाने वाली 'वाइब' का अब तक का कुल कलेक्शन 8.35 करोड़ रुपये ही पहुंच पाया है, जिससे नई फिल्मों के रास्ते काफी मुश्किल नजर आ रहे है।

वीजा-फ्री एंट्री की सुविधा पर मलेशिया जा रहे यात्री रहे अलर्ट, भारतीय हाई कमीशन ने क्यों चेताया ?

72वें राष्ट्रीय फिल्म अवॉर्ड के लिए सजा मंच, केवड़िया में कार्यक्रम; राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू होंगी शामिल

Weather Update: मॉनसून की विदाई से पहले मौसम ने ली करवट, UP-बिहार समेत 13 राज्यों में होगी झमाझम बारिश

Starbucks Tech Centre: स्टारबक्स का चेन्नई को बड़ा तोहफा, खुलेगा पहला ग्लोबल टेक हब, 800 नौकरियां

भारतीय वायुसेना का महा-युद्धाभ्यास, तरंग शक्ति में अमेरिका और फ्रांस समेत 40 देश लेंगे हिस्सा, जानें खासियत