बॉक्स ऑफिस पर ‘हनुमान अंश’ ने फिर मारी बाजी, करीना कपूर और कुणाल खेमू की फिल्म को हॉलीवुड फिल्म ने पछाड़ा

Hanuman Ansh Collection Day 45: 7वें हफ्ते में प्रवेश करने के बाद भी फिल्म 'हनुमान अंश' बॉक्स ऑफिस पर नए रिकॉर्ड बना रही है, जबकि वीकेंड पर रिलीज हुई 'दायरा' और 'वाइब' की रफ्तार धीमी पड़ती जा रही है।
Hanuman Ansh Collection
फिल्म 'हनुमान अंश' और 'वाइब' (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Kunal Khemu Movie Vibe Collection Day 3: भारतीय सिनेमाघरों में इस रविवार को बॉक्स ऑफिस का गणित बेहद चौंकाने वाला रहा। एक तरफ जहां बड़े स्टारकास्ट वाली नई बॉलीवुड फिल्में दर्शकों के लिए संघर्ष करती नजर आईं, वहीं महीनों पुरानी एक फिल्म का दबदबा अब भी बरकरार है। रिलीज के 45 दिन बीत जाने के बाद भी 'हनुमान अंश' की कमाई में कोई गिरावट देखने को नहीं मिल रही है।

7वें हफ्ते में चल रही इस फिल्म ने अपने शानदार प्रदर्शन से हर किसी को हैरान कर दिया है। छठे हफ्ते में 80 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन करने के बाद इस वीकेंड भी फिल्म का जलवा कायम रहा। शुक्रवार को 5 करोड़ और शनिवार को 9.75 करोड़ कमाने के बाद रविवार को फिल्म ने जबरदस्त उछाल मारते हुए करीब 13.75 करोड़ रुपये का कारोबार किया। इसके साथ ही फिल्म की कुल कमाई अब 271.88 करोड़ रुपये के पार पहुंच चुकी है।

वाइब की धीमी पड़ी रफ्तार

दूसरी तरफ बीते शुक्रवार को सिनेमाघरों में उतरीं नई बॉलीवुड फिल्मों का हाल काफी निराशाजनक रहा। करीना कपूर और पृथ्वीराज सुकुमारन अभिनीत फिल्म 'दायरा' शुरुआती 3 दिनों में संघर्ष करती दिखी। मेघना गुलजार के डायरेक्शन में बनी इस थ्रिलर ने रविवार को महज 1.75 करोड़ रुपये ही बटोरे, जिससे इसका ओपनिंग वीकेंड कुल 4.50 करोड़ रुपये पर ही सिमट गया।

वहीं दूसरी ओर एक्टर कुणाल खेमू डायरेक्शन और अभिनीत फिल्म 'वाइब' का प्रदर्शन 'दायरा' से थोड़ा बेहतर रहा। रविवार को 3 करोड़ रुपये जोड़कर फिल्म ने 3 दिनों में कुल 7.45 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया, हालांकि यह आंकड़ा भी उम्मीदों से काफी कम है।

Hanuman Ansh Collection
Bigg Boss 20: बिग बॉस के घर में हुआ एविक्शन, काजी-रीति के बीच बहस और आम्रपाली-माही को लेकर दिखा फैंस का प्यार

हॉलीवुड फिल्म और 'मिर्जापुर' का दबदबा भी बरकरार

बॉलीवुड की इन 2 नई फिल्मों पर हॉलीवुड की एक्शन फ्रेंचाइजी 'रेसिडेंट ईविल' भारी पड़ती नजर आई। हॉलीवुड फिल्म ने रविवार को 3.65 करोड़ रुपये कमाकर अपने 3 दिनों के ओपनिंग वीकेंड में कुल 9.60 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है।

तीसरे हफ्ते में कदम रख चुकी 'मिर्जापुर द मूवी' का भौकाल भी कम नहीं हुआ है। पंकज त्रिपाठी, अली फजल और दिव्येंदु की इस मल्टीस्टारर फिल्म ने रविवार को 5 करोड़ रुपये का बेहतरीन कलेक्शन किया। 17 दिनों के सफर में 'मिर्जापुर द मूवी' ने अब तक 215.70 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com