Highlights
मेकर्स ने फिल्म 'हनुमान 2: द राइज ऑफ वानर्स' का ऐलान कर दिया है।
सीक्वल में तेजा सज्जा की जगह पंजा वैष्णव तेज लीड रोल निभाएंगे।
फिल्म का निर्माण प्राइमशो एंटरटेनमेंट कर रहा है।
Panja Vaisshnav Film HanuMan 2: साल 2024 में रिलीज हुई तेलुगु फिल्म 'हनुमान 2' ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया था। तेजा सज्जा स्टारर इस सुपरहीरो फिल्म को दर्शकों का खूब प्यार मिला और इसने दुनियाभर में करीब 295 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन किया।
अब फिल्म के मेकर्स ने इसके सीक्वल 'हनुमान 2: द राइज ऑफ वानर्स' का ऐलान कर दिया है। हालांकि, इस बार फिल्म में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। पहले पार्ट में लीड रोल निभाने वाले तेजा सज्जा सीक्वल का हिस्सा नहीं होंगे।
अभिनेता पंजा वैष्णव तेज ने सोशल मीडिया पर फिल्म का पोस्टर साझा करते हुए 'हनुमान 2' की घोषणा की। उन्होंने पोस्ट के साथ लिखा, 'हर तूफान में, उनका नाम एक सहारा है। विश्वास की हर छलांग में, वे ही सहारा देने वाली हवा हैं। हनुमान 2: द राइज ऑफ वानर्स। इस घोषणा के बाद फिल्म को लेकर दर्शकों की दिलचस्पी बढ़ गई है। हालांकि, मेकर्स ने अभी तक फिल्म की कहानी और कलाकारों से जुड़ी ज्यादा जानकारी शेयर नहीं की है।
'हनुमान 2' का निर्माण करने वाले प्रोडक्शन हाउस प्राइमशो एंटरटेनमेंट ने ही इसके सीक्वल की जिम्मेदारी संभाली है। फिल्म को निरंजन रेड्डी और चैतन्य रेड्डी प्रोड्यूस कर रहे हैं। वहीं, वी आनंद फिल्म का निर्देशन करेंगे। उन्होंने ही इसकी कहानी भी लिखी है।
मेकर्स इस फिल्म को बड़े स्तर पर दर्शकों के सामने पेश करने की तैयारी में हैं। 'हनुमान 2' को तेलुगु के अलावा हिंदी, तमिल, मलयालम और कन्नड़ भाषाओं में भी रिलीज किया जाएगा। हालांकि, फिल्म की रिलीज डेट का अभी खुलासा नहीं हुआ है।
प्रशांत वर्मा के निर्देशन में बनी 'हनुमान 2' 12 जनवरी 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म में तेजा सज्जा के साथ अमृता अय्यर, विनय राय, गेटअप श्रीनु और वरलक्ष्मी शरदकुमार अहम भूमिकाओं में नजर आए थे।
सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, करीब 40 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म ने भारत में 200 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की थी। वहीं, इसका दुनियाभर का ग्रॉस बॉक्स ऑफिस कलेक्शन करीब 295 करोड़ रुपये रहा। अब देखना होगा कि नए लीड एक्टर के साथ आने वाली 'हनुमान 2' दर्शकों के बीच पहली फिल्म जैसा जादू चला पाती है या नहीं।