OM Chapter 1 Collection: धनुष और ममूटी की जोड़ी ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका, 'ओम चैप्टर 1' की बंपर ओपनिंग

Dhanush And Mammootty OM Chapter 1: धनुष और ममूटी की 'ओम चैप्टर 1' ने पहले दिन 15.16 करोड़ रुपये कमाए। फिल्म को 41.7% ऑक्यूपेंसी मिली और इसकी शानदार शुरुआत ने बॉक्स ऑफिस पर हलचल मचा दी।
Dhanush Movie OM
धनुष और ममूटी(फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Highlights

  • धनुष और ममूटी की फिल्म 'ओम चैप्टर 1' 20 नवंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई।

  • सैकनिल्क के मुताबिक, फिल्म ने पहले दिन रात 9:30 बजे तक 15.16 करोड़ रुपये कमाए।

  • फिल्म ने तमिल में 11.39 करोड़, तेलुगु में 3.42 करोड़ और हिंदी में 35 लाख रुपये का कारोबार किया।

OM Chapter 1 Box Office Collection: धनुष और ममूटी स्टारर फिल्म 'ओम चैप्टर 1' ने सिनेमाघरों में दस्तक देते ही बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया है। 20 नवंबर को रिलीज हुई इस एक्शन थ्रिलर फिल्म को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। फिल्म ने पहले ही दिन शानदार कमाई करते हुए धनुष के करियर का सबसे बड़ा ओपनिंग रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। इतना ही नहीं, इसने उनकी पिछली फिल्म 'तेरे इश्क में' के पहले दिन के कलेक्शन को भी पीछे छोड़ दिया है। फिल्म ने 2026 की तमिल फिल्मों की ओपनिंग के मामले में भी बड़ी उपलब्धि हासिल की है।

सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक, 'ओम चैप्टर 1' ने रिलीज के पहले दिन रात 9:30 बजे तक 15.16 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया था। इसमें तमिल भाषा से 11.39 करोड़, तेलुगु से 3.42 करोड़ और हिंदी से 35 लाख रुपये की कमाई शामिल है। फिल्म को पहले दिन देशभर में 6,388 शोज मिले और इसकी ऑक्यूपेंसी 41.7 प्रतिशत दर्ज की गई। धनुष की एक्टिंग और ममूटी के साथ उनकी जोड़ी को दर्शकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। फिल्म को मिल रहे वर्ड ऑफ माउथ का फायदा भी बॉक्स ऑफिस पर देखने को मिल रहा है।

तेरे इश्क में का रिकॉर्ड टूटा

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, 'ओम चैप्टर 1' धनुष के करियर की सबसे बड़ी ओपनिंग करने वाली फिल्म बन गई है। इससे पहले यह रिकॉर्ड एक्टर धनुष की फिल्म 'तेरे इश्क में' के नाम था, जिसने पहले दिन 15.81 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। हालांकि, यहां दिए गए 'ओम चैप्टर 1' के आंकड़े शुरुआती ट्रेंड के हैं और इनमें आगे बदलाव हो सकता है।

Dhanush Movie OM
Maatrubhumi Vs Eetha Clash: मातृभूमि और ईठा क्लैश पर सलमान खान को हुआ अफसोस, श्रद्धा कपूर से फोन पर मांगी माफी

2026 की बड़ी तमिल ओपनिंग फिल्मों में शामिल

'ओम चैप्टर 1' ने 2026 की तमिल फिल्मों की ओपनिंग के मामले में भी अपनी जगह बनाई है। सैकनिल्क के शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक, फिल्म ने 'करुप्पु' के 13.10 करोड़ रुपये के ओपनिंग कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया है। 2026 की तमिल फिल्मों की सूची में 'जेलर 2' 43.35 करोड़ और 'जन नायकन' 38.20 करोड़ रुपये के साथ आगे हैं।

लाल चंदन की तस्करी पर आधारित है फिल्म

'ओम चैप्टर 1' एक एक्शन थ्रिलर फिल्म है, जिसका लेखन और निर्देशन 'अमरन' फेम राजकुमार पेरियासामी ने किया है। फिल्म की कहानी लाल चंदन की अवैध तस्करी के इर्द-गिर्द घूमती है। इसमें धनुष और ममूटी अहम भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं। अब देखना होगा कि पहले दिन की शानदार शुरुआत के बाद फिल्म वीकेंड पर कितनी कमाई करती है।