मनोरंजन

'ऑल वी इमेजिन एज लाइट' को कांस में मिला सम्मान, भारत में नहीं मिल रहा ओटीटी प्लेटफॉर्म

'ऑल वी इमेजिन एज लाइट' फिल्म ने कांस फिल्म फेस्टिवल में ग्रैंड प्रिक्स पुरस्कार जीता था, दुनिया में देश का नाम रोशन किया था, लेकिन फिल्म भारत में ही ओटीटी प्लेटफॉर्म के लिए तरस रही है। हंसल मेहता ने इस पर दुख जताया है।

अनिल सिंह

मुंबई: फिल्म मेकर हंसल मेहता को लगता है कि भारत में इस समय जो वक्त चल रहा है वह इंडिपेंडेंस सिनेमा के लिए मुश्किलों का दौर है। पायल कपाड़िया की फिल्म 'ऑल वी इमेजिन एज लाइट' ने कांस फेस्टिवल में ग्रैंड प्रिक्स पुरस्कार जीता था, दुनिया भर में देश का नाम रोशन किया था। लेकिन यही फिल्म भारत में ओटीटी प्लेटफॉर्म पाने के लिए तरस रही है। इसी बात पर हंसल मेहता ने दुख जताया है।

सोशल मीडिया पर द न्यू यॉर्कर नाम के एक्स (पहले ट्विटर) अकाउंट पर एक पोस्ट साझा की गई है। जिसमें लिखा है पायल कपाड़िया की नई ड्रामा 'ऑल वी इमेजिन एज लाइट' जो कांस फिल्म फेस्टिवल में अहम पुरस्कार विजेता थी। किसी भी फॉर्म स्टाइल या भाषा की सबसे अच्छी फिल्मों में से एक है।

द न्यू यॉर्कर की इस पोस्ट को री-पोस्ट करते हुए हंसल मेहता ने अपना दुख जताया है। हंसल मेहता ने अपने ट्वीट में लिखा, और जो मैंने सुना कि यह एक ऐसी फिल्म है जिसे कोई भी ओटीटी प्लेटफॉर्म नहीं खरीद रहा। भारत में इंडिपेंडेंट फिल्म बनाने की कठोर सच्चाई। 'ऑल वी इमेजिन एज लाइट' के लिए कोई देश नहीं है। उम्मीद है कि मैं गलत साबित हो जाऊंगा।

'ऑल वी इमेजिन एज लाइट' फिल्म 22 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है, लेकिन फिल्म के रिलीज होने से पहले किसी भी ओटीटी प्लेटफॉर्म ने इस फिल्म को खरीदने की इच्छा नहीं जताई है। ऐसे में हंसल मेहता की निराशा इस बात का इशारा कर रही है कि भारत में अभी भी इंडिपेंडेंस सिनेमा खतरे के साये में पनप रहा है। उम्मीद है कि जल्द ही मुख्य ओटीटी प्लेटफॉर्म में से कोई एक प्लेटफार्म इस फिल्म के प्रति अपनी रुचि दिखाएगा और इसे खरीदने की इच्छा भी जताएगा।

मेंटल हेल्थ के लिए ट्रेनिंग हब बनेगा बेंगलुरु स्थित NIMHANS, ब्रिक्स बैठक में बनी सहमति

BRICS Summit 2026 LIVE: भारत मंडपम में आज सम्मेलन का दूसरा और आखिरी दिन, ली जाएगी ब्रिक्स फैमिली फोटो

ख्वाब हो तुम या कोई हकीकत... किशोर कुमार के फैन निकले मलेशियाई PM अनवर इब्राहिम, BRICS में गाया बॉलीवुड गीत

आखिर कितनी ताकतवर है UNSC?, BRICS समिट के दौरान पीएम मोदी ने उठाई सुधार की मांग

BRICS Summit 2026: भाजपा ने गिनाए सम्मेलन के फायदे, विपक्ष के सवालों पर नेताओं का करारा जवाब