अक्षय कुमार और सैफ अली खान (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
मनोरंजन

Haiwaan Trailer Release: अक्षय कुमार की खतरनाक मुस्कान ने बढ़ाया डर, सैफ अली खान के साथ दिखेगा जबरदस्त मुकाबला

Saif Ali Khan Akshay Kumar Haiwaan: अक्षय कुमार की फिल्म ‘हैवान’ का ट्रेलर 25 अगस्त को रिलीज होगा। अक्षय ने सोशल मीडिया पर पोस्टर शेयर कर इसकी जानकारी दी। फिल्म में वह साइको किलर की भूमिका में हैं।

सोनाली झा

Haiwaan Trailer Update: अक्षय कुमार के फैंस उनकी अपकमिंग फिल्म ‘हैवान’ का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फिल्म को लेकर सबसे ज्यादा चर्चा इस बात की है कि अक्षय पहली बार एक अलग और खतरनाक अंदाज में नजर आने वाले हैं। वह फिल्म में हीरो नहीं, बल्कि एक साइको किलर का किरदार निभा रहे हैं। अब फिल्म के ट्रेलर को लेकर भी बड़ा अपडेट सामने आ गया है। अक्षय कुमार ने खुद सोशल मीडिया पर पोस्टर शेयर कर ट्रेलर की रिलीज डेट बता दी है।

अक्षय कुमार ने 24 अगस्त की शाम फिल्म के दो पोस्टर सोशल मीडिया पर शेयर किए। पोस्टर में उनके साथ सैफ अली खान भी नजर आ रहे हैं। अक्षय का लुक काफी खतरनाक दिखाई दे रहा है। चेहरे पर हल्की मुस्कान और उनकी आंखों में दिख रहा गुस्सा उनके किरदार के खतरनाक मिजाज की झलक देता है। पोस्टर शेयर करते हुए अक्षय ने बताया कि ‘हैवान’ का ट्रेलर 25 अगस्त को रिलीज होगा। उन्होंने कैप्शन में लिखा कि कल कहानी मेरी होगी, लेकिन डर तुम्हारा. ट्रेलर कल आएगा।

टीजर में भी दिखी थी अक्षय की खौफनाक झलक

मेकर्स ने 12 अगस्त को ‘हैवान’ का टीजर जारी किया था। हालांकि, टीजर में कहानी को लेकर ज्यादा खुलासा नहीं किया गया था। अब फैंस की नजर ट्रेलर पर है, जिससे फिल्म की कहानी और अक्षय-सैफ के किरदारों के बारे में ज्यादा जानकारी मिलने की उम्मीद है। फिल्म में अक्षय कुमार एक साइको किलर की भूमिका में नजर आएंगे, जबकि सैफ अली खान ऐसे किरदार में हैं जो देख नहीं सकता।

18 साल बाद साथ आएंगे अक्षय और सैफ

‘हैवान’ अक्षय कुमार और सैफ अली खान के फैंस के लिए इसलिए भी खास है, क्योंकि दोनों करीब 18 साल बाद स्क्रीन शेयर कर रहे हैं। इससे पहले दोनों 2008 में रिलीज हुई फिल्म ‘टशन’ में साथ नजर आए थे। इसके बाद दोनों ने किसी फिल्म में साथ काम नहीं किया। अब निर्देशक प्रियदर्शन की फिल्म ‘हैवान’ में दोनों एक-दूसरे के आमने-सामने नजर आएंगे। खास बात यह है कि इस बार अक्षय विलेन और सैफ हीरो के रोल में दिखाई देंगे।

11 सितंबर को रिलीज होगी फिल्म

प्रियदर्शन के निर्देशन में बनी ‘हैवान’ 11 सितंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म में अक्षय और सैफ के अलावा अन्य कलाकार भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। फिलहाल 25 अगस्त को आने वाले ट्रेलर से दर्शकों को फिल्म की कहानी और किरदारों की पहली बड़ी झलक मिलने का इंतजार है।

Weather Update: देश भर में बारिश से हाहाकार! गुरुग्राम में हालात बेकाबू, 12 राज्यों में IMD का अलर्ट

UP की महिलाओं का कमाल! 5 मिल्क कंपनियों ने 5,716 करोड़ का किया कारोबार, 3.88 लाख महिलाएं बनीं आत्मनिर्भर

CJP के दीपके ने किसे बताया देश का सबसे बेस्ट PM? इन नेताओं को बताया बेस्ट CM

Sainik School Recruitment 2026: लैबोरेटरी असिस्टेंट समेत कई पदों पर भर्ती, 71,400 तक सैलरी; ऐसे करें आवेदन

7 साल बाद भारत आएंगे शी जिनपिंग! सितंबर में दिल्ली पहुंचने की तैयारी, 400 अधिकारियों का डेलिगेशन भी आएगा