गुस्ताख इश्क (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)  
मनोरंजन

विजय वर्मा-फातिमा सना शेख की ‘गुस्ताख इश्क’ अब ओटीटी पर देगी दस्तक, जानें कब और कहां होगी रिलीज

Gustaakh Ishq OTT Release Date: विजय वर्मा और फातिमा सना शेख की रोमांटिक ड्रामा फिल्म ‘गुस्ताख इश्क’ सिनेमाघरों के बाद अब ओटीटी पर रिलीज होने जा रही है। चलिए जानते हैं कब और कहां दस्तक देगी।

स्नेहा मौर्या

Vijay Varma And Fatima Sana Shaikh Movie On Ott: विजय वर्मा और फातिमा सना शेख स्टारर रोमांटिक ड्रामा फिल्म ‘गुस्ताख इश्क’ अब डिजिटल प्लेटफॉर्म पर दर्शकों का दिल जीतने के लिए पूरी तरह तैयार है। 28 नवंबर, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर भले ही खास कमाल नहीं दिखा पाई, लेकिन इसकी कहानी, शायरी और विजय-फातिमा की केमिस्ट्री को दर्शकों ने खूब सराहा।

इस फिल्म को मशहूर फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ने प्रोड्यूस किया है, जो बतौर फिल्म प्रोड्यूसर उनका डेब्यू प्रोजेक्ट भी है। फिल्म के निर्देशन की कमान विभु पुरी ने संभाली है। थिएटर रिलीज के बाद से ही फैंस इसकी ओटीटी रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे, जो अब खत्म होने वाला है।

क्या है ‘गुस्ताख इश्क’ की कहानी?

‘गुस्ताख इश्क’ की कहानी नवाबुद्दीन (विजय वर्मा) के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अपने दिवंगत पिता की यादों और विरासत को बचाने के लिए उनकी पुरानी प्रिंटिंग प्रेस को संभालने की कोशिश करता है। इसी दौरान उसे मशहूर लेकिन अकेले कवि अजीज बेग (नसीरुद्दीन शाह) की लिखी कुछ अनछपी कविताएं मिलती हैं।

जब नवाबुद्दीन इन कविताओं को छापने के लिए अजीज बेग से मिलने जाता है, तो उसकी मुलाकात उनकी बेटी मिन्नी (फातिमा सना शेख) से होती है। शायरी, खामोशी और पुराने शहरों की खुशबू के बीच दोनों की यह मुलाकात धीरे-धीरे गहरे प्यार में बदल जाती है। यह प्रेम कहानी पुरानी दिल्ली और मालेरकोटला की गलियों में सांस लेती नजर आती है।

कब और कहां देखें फिल्म?

लेटेस्ट रिपोर्ट्स के मुताबिक, ‘गुस्ताख इश्क’ 27 जनवरी, 2026 को जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीम होगी। 23 जनवरी, 2026 को जियो हॉटस्टार ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा, “एक दास्तान जो दिल को छूएगी…पुरानी दिल्ली की गलियों से निकली यह गुस्ताख इश्क की कहानी।”

फिल्म में विजय वर्मा और फातिमा सना शेख के अलावा नसीरुद्दीन शाह और शारिब हाशमी भी अहम भूमिकाओं में नजर आते हैं। इसे मनीष मल्होत्रा और दिनेश मल्होत्रा ने मिलकर प्रोड्यूस किया है।

MLC Election Results Live: कर्नाटक में जीती BJP, महाराष्ट्र में महायुति और MVA के बीच मुकाबला, काउंटिंग जारी

MLC Election Results LIVE: मतगणना जारी, बिहार के सारण से निर्दलीय उम्मीदवार राहुल राज चुनाव जीते

Cyclone Arnab: आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल, 150 किमी/घंटे तक हवाएं; कई राज्यों में रेड अलर्ट जारी

चक्रवात अर्नब की रफ्तार बढ़ने से तटीय इलाकों में दहशत, 150 की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, रेड अलर्ट

इस्लाम को दुनिया की कोई ताकत नहीं मिटा सकती, मस्जिदों पर मौलाना अरशद मदनी का बड़ा बयान