गुरु रंधावा (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया) 
मनोरंजन

गुरु रंधावा ने शेयर किया मजेदार VIDEO, फैंस ने लुटाया प्यार, बोले- भाई तू तो अपना...

Guru Randhawa News: गुरु रंधावा ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर एक फनी वीडियो शेयर किया है। जिसमें वो प्लेन से उतरने से पहले फ्लाइट की चीजें अपने बैग में डालते नजर आ रहे हैं।

स्नेहा मौर्या

Guru Randhawa Funny Moments: बॉलीवुड और पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री के मशहूर सिंगर गुरु रंधावा इन दिनों अपने नए गानों के साथ-साथ सोशल मीडिया पोस्ट्स को लेकर भी चर्चा में हैं। इसी बीच हाल ही में रिलीज हुआ उनका सॉन्ग ‘पैन इंडिया’ इंटरनेट पर धूम मचा रहा है। इस गाने को दो हफ्ते पहले रिलीज किया गया था और अब तक इसे 32 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। वहीं, गाना यूट्यूब पर टॉप 21 में ट्रेंड कर रहा है।

हालांकि, इससे पहले गुरु का गाना ‘अजुल’ विवादों में घिर गया था, लेकिन बाद में उन्होंने पोस्ट के जरिए सफाई दी और यह गाना भी हिट साबित हुआ। अब एक बार फिर गुरु रंधावा अपने नए वीडियो को लेकर सुर्खियों में हैं।

गुरु रंधावा ने शेयर किया फनी वीडियो

दरअसल, गुरु ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक फनी वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो प्लेन से उतरने से पहले फ्लाइट की चीजें अपने बैग में डालते नजर आ रहे हैं। वीडियो में सिंगर किताब, पेन, बादाम की शीशी, चॉकलेट बॉक्स और तकिया तक थैले में रखते दिखे। वीडियो शेयर करते हुए उन्होंने मजाकिया अंदाज में लिखा कि “लैंडिंग से 5 मिनट पहले।”

ऐसे में अब इस वीडियो के सामने आने के बाद फैंस की मजेदार प्रतिक्रियाएं भी आने लगी हैं। साथ ही एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा कि “भाई करोड़ों के मालिक होकर भी मिडिल क्लास वाली फीलिंग नहीं गई,” तो किसी ने कहा, “ये तो हर इंडियन ट्रैवलर करता है!”

करोड़ों के मालिक हैं मशहूर सिंगर

आपको बता दें कि गुरु रंधावा की नेटवर्थ करोड़ों में है और उनके गुरुग्राम, हरियाणा और पंजाब में आलीशान घर हैं। इसके बावजूद उनका यह वीडियो दिखाता है कि सिंगर अपनी रूट्स नहीं भूले हैं। इससे पहले गुरु ने एक शूटिंग वीडियो भी शेयर किया था, जिसमें वो बंदूक से निशाना लगाते नजर आए थे। उनके सटीक निशाने की फैंस ने खूब तारीफ की।

गुरु रंधावा न सिर्फ अपने गानों से बल्कि अपने ह्यूमर और रियल पर्सनैलिटी से भी लोगों का दिल जीतते हैं। सिर्फ इतना ही नहीं, हाल ही में वो पंजाब के बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए भी आगे आए थे और जरूरतमंदों तक खाने-पीने का सामान पहुंचाया था।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

BRICS Summit Day 1: मोदी-जिनपिंग की मुलाकात, दिल्ली डिक्लेरेशन और गाला डिनर... समिट के पहले दिन क्या-क्या हुआ?

कांग्रेस का संगठन पुरुष प्रधान है.. कर्नाटक में महिलाओं की अनदेखी पर शिवसेना नेता कृष्णा हेगड़े ने साधा निशाना

BRICS Summit: भारत मंडपम में भव्य गाला डिनर, PM मोदी ने विदेशी मेहमानों को परोसे खास भारतीय व्यंजन

माउंट रुद्रगैरा पर लहराया तिरंगा: लखनऊ की बेटी पूर्वा धवन ने 5,826 मीटर ऊंची चोटी की फतह, मिशन एवरेस्ट पर नजर

BRICS Summit: भारत मंडपम में दिखी मोदी-पुतिन-जिनपिंग की केमिस्ट्री, तस्वीरों ने खींचा ध्यान