सुनीता आहूजा पहुंची कान्स (फोटो सोर्स- इंस्टाग्राम)  
मनोरंजन

Sunita Ahuja Look: गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा पहुंची कान्स ! सिल्वर और पर्पल गाउन में दिखा ग्लैमरस अंदाज

Sunita Ahuja AI Images: गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा ने AI से बनी कान्स रेड कार्पेट तस्वीरें शेयर कीं, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गईं। अलग-अलग ग्लैमरस गाउन में उनका अंदाज फैंस को खूब पसंद आया।

सोनाली झा

Sunita Ahuja Cannes Photos: बॉलीवुड स्टार गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा एक बार फिर सोशल मीडिया पर चर्चा में हैं। अपने बेबाक अंदाज और मजेदार वीडियोज के लिए मशहूर सुनीता आहूजा इस बार कान्स फिल्म फेस्टिवल को लेकर सुर्खियों में आ गई हैं। हाल ही में उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर कुछ तस्वीरें शेयर कीं, जिन्हें देखकर फैंस भी हैरान रह गए।

पहली नजर में ऐसा लगा कि सुनीता आहूजा ने सच में कान्स फिल्म फेस्टिवल के रेड कार्पेट पर वॉक किया है, लेकिन बाद में पता चला कि ये तस्वीरें AI की मदद से बनाई गई हैं। अब उनके ये फोटोज इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। सुनीता आहूजा ने इंस्टाग्राम पर कान्स थीम पर आधारित अपनी कई तस्वीरें शेयर कीं। इन तस्वीरों में वह पांच अलग-अलग ग्लैमरस लुक्स में नजर आईं। पोस्ट शेयर करते हुए उन्होंने मजेदार कैप्शन भी लिखा।

AI फोटोज ने मचाया धमाल

सुनीता आहूजा ने लिखा कि कान्स के रेड कार्पेट पर चली, जिसमें मेरे हैंडसम बॉय का भी कैमियो था। चैट जीपीटी के इमेज 2.0 को धन्यवाद। उनका यह पोस्ट सामने आते ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गया और लोग इन तस्वीरों को देखकर अपनी प्रतिक्रियाएं देने लगे। पहली तस्वीर में सुनीता ब्लैक ऑफ शोल्डर गाउन में नजर आईं। इस लुक के साथ उन्होंने खूबसूरत नेकलेस कैरी किया था, जिसने उनके पूरे स्टाइल को रॉयल टच दिया।

अलग-अलग गाउन में दिखा ग्लैमरस अंदाज

दूसरी फोटो में वह सिल्वर कलर के शिमरी गाउन में दिखाई दीं। इसके साथ उन्होंने मैचिंग सिल्वर क्लच कैरी किया। एक तस्वीर में उनका पेट डॉग भी नजर आया, जिसने फैंस का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। वहीं आखिरी तस्वीर में सुनीता का पर्पल कलर का गाउन लोगों को सबसे ज्यादा पसंद आया। फैंस का कहना है कि यह लुक उन पर बेहद सूट कर रहा था।

फैंस ने दिए मजेदार रिएक्शन

सुनीता आहूजा की इन AI तस्वीरों पर सोशल मीडिया यूजर्स जमकर कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि क्या पता अगले साल आप सच में कान्स पहुंच जाएं। वहीं दूसरे यूजर ने मजाकिया अंदाज में कहा कि मुझे पता है कि ये तस्वीरें पोस्ट करते समय सुनीता जी खुद खूब हंस रही होंगी। कई फैंस ने उनके स्टाइल और कॉन्फिडेंस की तारीफ की। हालांकि ये तस्वीरें असली नहीं थीं, लेकिन सुनीता आहूजा का ग्लैमरस अंदाज लोगों को काफी पसंद आया और इंटरनेट पर उनकी चर्चा तेज हो गई।

कंगना के बयान से भड़के रामदेव! बोले- ओछे लोगों पर टिप्पणी नहीं करना चाहता, रामदेव का योगदान देश जानता है

मौत के बाद भी नहीं मिल सका परिवार! पिता का गांव तो मां-बेटे का शहर में अंतिम संस्कार, क्या थी सुसाइड की वजह?

आरक्षण कोई खैरात नहीं...जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के बीच बरसे चिराग पासवान और मायावती, बताया संवैधानिक अधिकार

बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 23 IAS अफसरों के तबादले; DDC-SDO समेत बदले कई पद, देखें पूरी लिस्ट

Explainer: क्या है CAPF एक्ट 2026, सरकार के खिलाफ क्यों मोर्चा खोल रहे अर्धसैनिक बल? जानें सभी सवालों का जवाब