गोविंदा- सुनीता आहूजा  (सौ. सोशल मीडिया)
मनोरंजन

Govinda-Sunita Ahuja: पत्नी सुनीता के शुगर डैडी वाले बयान पर भड़के गोविंदा, बोले- हद कर दी आपने

Govinda Sunita Ahuja के रिश्ते को लेकर जारी चर्चाओं के बीच अभिनेता के नाम से दो वीडियो वायरल हो रहे हैं। इनमें सुनीता के बयानों पर कथित तौर पर गोविंदा की प्रतिक्रिया दिखाई गई है।

अपूर्वा नायक

Govinda Sunita Ahuja Viral Video: पिछले काफी दिनों से सुनीता आहूजा और गोविंदा के बीच रिश्ते में मतभेद चल रहा है। सुनीता कई मौकों पर गोविंदा को लेकर अपनी बातें बेबाकी से सामने रखती आ रही है।

हाल ही में गोविंदा की उनकी को-स्टार कोमल रानी स्वर्णकार के साथ एयरपोर्ट की वीडियो वायरल हो रही थी। जिसपर सुनीता ने खुलकर अपनी राय सामने रखी थी। जिसके बाद अब गोविंदा ने भी अपनी पत्नी सुनीता की क्लास लगा दी है।

वायरल वीडियो में कही हद में रहने की बात

गोविंदा ने एक सोशल मीडिया पेज के माध्यम से सुनीता आहूजा को कड़ी वॉर्निंग दे दी है। वीडियो में अभिनेता हाथ जोड़ते हुए सुनीता को अपनी सीमाओं में रहने की सलाह देते नजर आ रहे है। वीडियो में गोविंदा कथित तौर पर कहते हैं कि बड़े कलाकारों ने युवा अभिनेत्रियों के साथ काम किया है। इसके बाद वह कहते हैं कि सुनीता के बयानों से उनकी छवि प्रभावित हो सकती है। वह अपनी सफलता और सम्मान को ईश्वर का दिया हुआ बताते हुए दूसरों को अपमानित नहीं करने की बात कहते हैं।

दूसरे वीडियो में गालियों को लेकर नाराजगी

सोशल मीडिया पर गोविंदा को लेकर एक और वीडियो वायरल हो रही है। इसमें भी दावा किया गया है कि गोविंदा ने सुनीता के बयानों पर प्रतिक्रिया दी है। वीडियो में अभिनेता कथित तौर पर सुनीता के सार्वजनिक व्यवहार और गाली-गलौज को लेकर नाराजगी जाहिर करते सुनाई देते हैं।

वह युवाओं पर सार्वजनिक बयानों के प्रभाव की बात करते हुए ऐसे शब्दों के इस्तेमाल से बचने की अपील करते नजर आते हैं। हालांकि, इन वायरल वीडियो के संदर्भ और प्रामाणिकता की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है।

सोशल मीडिया पर यूजर्स ने दी प्रतिक्रिया

वायरल वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर यूजर्स की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं। कुछ लोगों ने गोविंदा का समर्थन करते हुए कहा कि उनकी छवि पर इन विवादों का असर नहीं पड़ेगा। एक यूजर ने अभिनेता के बोलने के तरीके की तारीफ की, जबकि दूसरे ने कहा कि आखिरकार गोविंदा ने इस मुद्दे पर कुछ कहा है।

क्या वाकई सुनीता को दिया जवाब?

गोविंदा और सुनीता आहूजा के रिश्ते को लेकर सोशल मीडिया पर लगातार चर्चाएं चल रही हैं। हालांकि, वायरल वीडियो में कही गई बातों का वास्तविक संदर्भ और वीडियो की तारीख स्पष्ट नहीं है। इसलिए इन क्लिप्स को गोविंदा की ओर से सुनीता को दिया गया आधिकारिक जवाब मानने से पहले पुष्टि का इंतजार करना उचित होगा।

80 साल पहले लिया गया फैसला बिल्कुल सही...स्वतंत्रता दिवस पर बोले CM उमर अब्दुल्ला, PoK के हालात पर जताई चिंता

हिंगोली में बदहाल स्कूलों का सच दिखाना पड़ा भारी? CJP का Instagram अकाउंट बंद, सरकार पर भड़के अभिजीत दिपके

आज की ताजा खबर 15 अगस्त LIVE: हमें महिलाओं को हक देना होगा, महिला आरक्षण पर लाल किले से बोले प्रधानमंत्री मोदी

सहारनपुर में दर्दनाक सड़क हादसा! स्कॉर्पियो की स्विफ्ट से हुई टक्कर, ITBP DIG परमिंदर सिंह और ड्राइवर की मौत

चंडीगढ़ बॉर्डर पर भारी बवाल, पुलिस ने दागे आंसू गैस के गोले; शिअद नेता सिमरनजीत सिंह मान किए गए डीटेन