कौन हैं कोमल रानी स्वर्णकार, जिनका नाम जुड़ा गोविंदा से? सुनीता आहूजा के बयान ने बढ़ाई हलचल

Govinda Affair Rumours: एक्टर गोविंदा के अपनी आने वाली फिल्म की सह-कलाकार कोमल रानी स्वर्णकर संग दिखने पर पत्नी सुनीता आहूजा ने तीखा रिएक्शन दिया है और उन पर गंभीर तंज कसा है।
Who is Komal Rani Swarnkar
कोमल रानी स्वर्णकार(फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Updated on

Who is Komal Rani Swarnkar: बॉलीवुड के दिग्गजों में शुमार एक्टर गोविंदा का निजी जीवन इन दिनों एक बार फिर सुर्खियों के केंद्र में आ गया है। पिछले कुछ समय से एक्टर के शादीशुदा रिश्ते और कथित तौर पर नाम जोड़े जाने को लेकर सोशल मीडिया और मीडिया में तरह-तरह की गॉसिप चल रही है। अब तक इन बातों पर चुटकी लेने या हल्का-फुल्का रुख अपनाने वाली उनकी पत्नी सुनीता आहूजा का एक बेहद सख्त और तल्ख रूप देखने को मिला है।

हाल ही में मुंबई एयरपोर्ट पर गोविंदा को उनकी आने वाली फिल्म 'रूपा' की एक्ट्रेस कोमल रानी स्वर्णकर के साथ स्पॉट किया गया। दोनों की तस्वीरें और वीडियो जैसे ही इंटरनेट पर सामने आए, वैसे ही पैपराजी ने इस पर सुनीता आहूजा से सवाल पूछ लिया। इसके जवाब में सुनीता ने बिना किसी झिझक के बेहद तल्ख टिप्पणी कर दी, जिसके बाद से पूरे बॉलीवुड गलियारे में हलचल मच गई है।

एयरपोर्ट की तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर बढ़ाया ड्रामा

मुंबई एयरपोर्ट पर गोविंदा और एक्ट्रेस कोमल रानी स्वर्णकर को एक साथ देखा गया था। दोनों अपनी आने वाली फिल्म के प्रमोशन के सिलसिले में साथ नजर आए थे। जहां कोमल चश्मे और सफेद पोशाक में दिख रही थीं, वहीं गोविंदा भी अपने जाने-पहचाने कैजुअल अवतार में नजर आए।

हालांकि, जैसे ही पैपराजी ने इन तस्वीरों को सोशल मीडिया पर शेयर किया, फैंस को सुनीता आहूजा के पुराने बयानों की याद आ गई। इससे पहले भी कई इंटरव्यू में सुनीता ने कथित तौर पर 'कोमल' नाम का जिक्र किया था और कहा था कि उन्हें इस नाम से काफी नफरत है। यही वजह रही कि दोनों के एक साथ सामने आते ही सोशल मीडिया यूज़र्स ने अलग-अलग तरह के कयास लगाने शुरू कर दिए।

पैपराजी के सवाल पर सुनीता आहूजा का फूटा गुस्सा

एयरपोर्ट पर पति की इन तस्वीरों पर रिएक्शन देते हुए सुनीता आहूजा का गुस्सा साफ तौर पर देखने को मिला। जब पत्रकारों ने उनसे गोविंदा और कोमल के साथ दिखने पर सवाल किया, तो उन्होंने कहावत बोलते हुए कहा कि 'विनाश काले विपरीत बुद्धि'।

सुनीता आहुजा ने आगे कहा कि गोविंदा की बुद्धि भ्रष्ट हो चुकी है, जिसके चलते वह इस तरह की चीजें कर रहे हैं। जब उनसे यह पूछा गया कि कुछ फैंस गोविंदा को 'चीटर नंबर 1' तक कहने लगे हैं, तो उन्होंने बेहद तीखे लहजे में कहा कि अब वह इस मामले में कुछ नहीं कहना चाहतीं। उन्होंने कहा कि जो लोग पहले उन्हें सच बोलने पर ट्रोल करते थे, अब वही फैंस और मीडिया खुद इन तस्वीरों को देखकर जवाब तय करें।

Who is Komal Rani Swarnkar
सिंटा विवाद में पूनम ढिल्लों का पलटवार, बोलीं- मेरी इज्जत और ईमानदारी से समझौता नहीं होगा

गोविंदा ने सफाई में सह-कलाकार का किया बचाव

दूसरी तरफ एक्टर गोविंदा ने भी हाल ही के इंटरव्यू में अपने ऊपर लग रहे आरोपों पर अपनी सफाई पेश की है। उन्होंने अपनी सह-कलाकार का बचाव करते हुए कहा कि विवादों में नाम आने के बाद भी कोमल ने किसी के खिलाफ एक शब्द नहीं कहा है। इसके लिए उन्होंने अपनी नई सह-कलाकार का शुक्रिया भी अदा किया और कहा कि वह पब्लिसिटी पाने के लिए इस तरह की चीजों का सहारा लेने वाली इंसान नहीं हैं।

बता दें कि उत्तर प्रदेश की रहने वाली कोमल रानी स्वर्णकर बॉलीवुड में भले ही नई हों, लेकिन गोविंदा के साथ जुड़ने के बाद से वह इन दिनों चर्चा में आ गई हैं। फिलहाल कोमल की पर्सनल लाइफ, एजुकेशन, फैमिली और उम्र को लेकर प्रामाणिक जानकारी सार्वजनिक रूप से मौजूद नहीं है।

Navbharat Live
navbharatlive.com