गोविंदा (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)  
मनोरंजन

‘अगर हाथ में गन नहीं होती तो…’ गोविंदा पर जानलेवा हमले की हुई थी साजिश, मैनेजर का बड़ा खुलासा

Govinda Attack Conspiracy News: गोविंदा के मैनेजर शशि सिन्हा ने एक चौंकाने वाला खुलासा किया है। उन्होंने दावा किया कि एक्टर पर घर में ही जानलेवा हमले की कोशिश हुई थी।

स्नेहा मौर्या

Govinda Manager About Actor Death Threats: बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता गोविंदा को लेकर एक बार फिर सनसनीखेज खबर सामने आई है। उनके मैनेजर शशि सिन्हा ने हाल ही में एएनआई से बातचीत में दावा किया है कि गोविंदा पर उनके ही घर पर जानलेवा हमला करने की कोशिश की गई थी। इस इंटरव्यू में शशि सिन्हा ने गोविंदा की पर्सनल लाइफ, सुनीता संग रिश्ते, गिरवी पड़े घर और हालिया हमले की घटना पर खुलकर बात की।

शशि सिन्हा के मुताबिक, यह घटना रात करीब 3 या साढ़े 3 बजे की है, जब कुछ अज्ञात लोग अचानक गोविंदा के घर पहुंच गए थे। उन्होंने बताया कि उस वक्त गोविंदा के हाथ में मोबाइल फोन और लाइसेंसी गन थी। शशि का कहना है कि अगर गन हाथ में नहीं होती तो हालात काफी गंभीर हो सकते थे। भगवान का शुक्र है कि बात आगे नहीं बढ़ी और गोविंदा ने सूझबूझ से स्थिति संभाल ली।

गोविंदा को लेकर मैनेजर ने किया चौंकाने वाला खुलासा

मैनेजर ने बताया कि हमलावरों की पहचान साफ नहीं हो पाई, क्योंकि उन्होंने खुद को लेकर कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दी। हालांकि, गोविंदा के सतर्क रवैये के चलते वे लोग वहां से चले गए। शशि सिन्हा ने यह भी कहा कि उस समय किसी तरह की सिक्यॉरिटी मौजूद नहीं थी, जो कि चिंता की बात है। इस घटना के बाद शशि सिन्हा खुद भी सुबह करीब 4 बजे मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि इस पूरी घटना से जुड़े वीडियो और सबूत उनके पास मौजूद हैं और जरूरत पड़ने पर वह पुलिस और मीडिया को दिखा सकते हैं। इस मामले में थाने में रिपोर्ट भी दर्ज कराई गई है।

सोशल मीडिया पर फैल रही अपवाहों पर जताई नाराजगी

शशि सिन्हा ने मीडिया में फैल रही अफवाहों पर नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि गोविंदा को बेवजह एक अपराधी की तरह पेश किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हर किसी की जिंदगी में उतार-चढ़ाव आते हैं, लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि किसी की छवि खराब कर दी जाए। इस तरह की बातें उन्हें और गोविंदा दोनों को मानसिक रूप से आहत करती हैं।

इंटरव्यू में उन्होंने गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा के रिश्ते पर भी सफाई दी। शशि के मुताबिक, दोनों के बीच किसी तरह की कोई अनबन नहीं है और ये सारी बातें महज अफवाहें हैं। गोविंदा अपने परिवार की पूरी जिम्मेदारी निभा रहे हैं।

गौरतलब है कि अक्टूबर 2024 में गोविंदा के पैर में गोली लगने की घटना भी सामने आई थी, जिसे गलती से हुआ हादसा बताया गया था। अब मैनेजर के इस नए बयान के बाद एक बार फिर गोविंदा की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं।

नेपाल में बाढ़ से हाहाकार, मदद के लिए सबसे पहले आगे आया भारत; 10 टन राहत सामग्री भेजी, देखें लिस्ट

चीन में अजित डोभाल का बड़ा दांव, भारत-चीन सीमा वार्ता में 8 मुद्दों पर बनी बात, LAC पर शांति के लिए बड़ा कदम

मणिपुर दहलाने की साजिश नाकाम, 13 उग्रवादी गिरफ्तार, रॉकेट-ग्रेनेड से लैंडमाइन तक बड़े हथियार बरामद

तिब्बत में बाढ़ से तबाही, सद्गुरु के कैलाश यात्रा ग्रुप के लोग फंसे; 77 इमिग्रेशन सेंटर पर, देखें VIDEO

Explainer: नेपाल में अचानक क्यों आई भारी तबाही, क्या है वो असली वजह; जिसने तबाह की सैकड़ों जिंदगियां