गर्लफैन ने कार्तिक आर्यन को घुटने पर बैठ कर किया प्रपोज, पहना दी वेडिंग रिंग! 
मनोरंजन

कार्तिक आर्यन को घुटने पर बैठ कर लड़की ने किया प्रपोज, उंगली में पहना दी रिंग

Girl fan Proposed Kartik Aaryan: कार्तिक आर्यन का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें गर्ल फैन उनसे शादी करने की इच्छा जता रही है, उसने घुटने पर बैठकर कार्तिक को प्रपोज किया और रिंग भी पहना दी है।

अनिल सिंह

Girl fan Proposed Kartik Aaryan: बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन का एक वीडियो इस समय तेजी से वायरल हो रहा है, इस वीडियो में कार्तिक आर्यन महिला प्रशंसकों से घिरे हुए हैं। उनकी एक फैन इसी बीच घुटने के बल पर बैठकर उन्हें प्रपोज करते हुए नजर आ रही है। इतना ही नहीं उस लड़की ने कार्तिक आर्यन के हाथ में रिंग भी पहना दी है। लड़की ने साथ में एक तख्ती ले रखी है, जिस पर लिखा है 'मैरी मी कार्तिक' यानी वह कार्तिक आर्यन से शादी करने की इच्छा जता रही है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे कार्तिक आर्यन के इस वीडियो को देखकर फैंस कमेंट कर रहे हैं कि हर लड़की की यही इच्छा है, कार्तिक आर्यन कितनों के साथ शादी करेंगे।

कार्तिक आर्यन इस समय अपनी अपकमिंग फिल्म 'आशिकी 3' को लेकर सुर्खियों में हैं। इतना ही नहीं इसी फिल्म के लिए उनके साथ साइन की गई अभिनेत्री श्री लीला के साथ उनकी डेटिंग की खबर भी खूब सुर्खियां बटोर रही है। ऐसे में यह कहा जा सकता है कि कार्तिक आर्यन इस समय अपनी प्रोफेशनल और पर्सनल दोनों लाइफ को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। इसी बीच कार्तिक आर्यन का सोशल मीडिया पर यह वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह महिला प्रशंसकों से घिरे हुए नजर आ रहे हैं और एक गर्लफैन उनसे शादी करने की इच्छा जता रही है।

वीडियो में आप देख सकते हैं, कार्तिक आर्यन बढ़ी हुई दाढ़ी और बढ़े हुए बाल के साथ नए लुक में नजर आ रहे हैं, कहा यह भी जा रहा है कि यह लुक उनका 'आशिकी 3' फिल्म का लुक है और वह इस फिल्म में इसी अवतार में नजर आएंगे। कार्तिक आर्यन के काम की अगर बात करें तो 'भूल भुलैया 3' फिल्म कुछ समय पहले ही रिलीज हुई थी। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन किया था और अब यह कहा जाने लगा है कि कार्तिक आर्यन बॉलीवुड के उन कलाकारों में शामिल हो गए हैं जो अकेले के दम पर फिल्म हिट करने का माद्दा रखते हैं। कार्तिक आर्यन के प्रशंसकों को उनकी अपकमिंग फिल्म आशिकी 3 से काफी उम्मीदें हैं, अब देखना यह होगा कि आशिकी 3 फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कैसा प्रदर्शन करती है।

Weather Today: मानसून की वापसी तेज, अंडमान-निकोबार में भारी बारिश के आसार, तटीय इलाकों में उमस बढ़ेंगी

पेपर लीक अब एक रोग बन गया है, केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी का बड़ा बयान, इसे रोकने सरकारें उठा रही बड़े कदम

NIA ने फ्लाईदुबई घटना की जांच के लिए केस दर्ज किया, ओमानी को-पायलट को बनाया गया आरोपी

आज फिर सुबह 10 बजे जंतर-मंतर लौटेगा CJP, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे तक जारी रहेगा प्रदर्शन

Delhi CJP Protest: दिनभर बंद रही दिल्ली, 10 बजे के बाद बंद 45 मेट्रो स्टेशन बहाल; कल फिर कूच का ऐलान