साथ निभाना साथिया कास्ट (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)  
मनोरंजन

‘गोपी बहू’ ने पुरानी यादें की ताजा, 'मां जी' और 'अहम जी' संग तस्वीरें देख फैंस ने लिए मजे

Saath Nibhaana Saathiya Memories: जिया मानेक ने ‘साथ निभाना साथिया’ के सेट की पुरानी तस्वीरें शेयर कर फैंस को इमोशनल कर दिया। गोपी बहू के दिनों को याद कर एक्ट्रेस ने खास पोस्ट किया।

स्नेहा मौर्या

Gia Manek Share Old Memories On Instagram: टीवी इंडस्ट्री की पॉपुलर एक्ट्रेस जिया मानेक ने एक बार फिर अपने फैंस के साथ पुरानी यादें ताजा कर दी है। उन्होंने अपने सुपरहिट शो साथ निभाना साथिया के सेट से जुड़ी कुछ खास तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। जिसपर फैंस प्यार लुटा रहे हैं।

जिया मानेक ने ‘गोपी बहू’ के किरदार को किया याद

जिया मानेक ने इस शो में ‘गोपी बहू’ का किरदार निभाकर घर-घर में अपनी पहचान बनाई थी। उनका यह रोल मासूमियत, संस्कार और पारिवारिक मूल्यों के लिए जाना जाता था। समय के साथ उनके किरदार का सफर एक भोली-भाली लड़की से आत्मनिर्भर और मजबूत महिला तक पहुंचा, जिसे दर्शकों ने खूब पसंद किया।

सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरें

जिया मानके ने इंस्टाग्राम पर तीन पुरानी तस्वीरें शेयर कीं। पहली फोटो में वह रूपल पटेल और मोहम्मद नाजिम के साथ नजर आ रही हैं, जिन्होंने शो में क्रमशः कोकिला मोदी और अहम मोदी का किरदार निभाया था। दूसरी तस्वीर में जिया और रूपल के बीच एक इमोशनल सीन दिख रहा है, जबकि तीसरी फोटो में जिया अपने ‘गोपी बहू’ अवतार में पोज देती दिखाई दे रही हैं। कैप्शन में उन्होंने लिखा कि सास-बहू के ड्रामे से लेकर पति-पत्नी के पलों तक, उन्होंने दर्शकों को खूब एंटरटेन किया, लेकिन कैमरे के पीछे सिर्फ हंसी-मजाक और खूबसूरत यादें थीं।

सबसे लंबे चलने वाले शोज में शामिल

‘साथ निभाना साथिया’ भारतीय टेलीविजन के सबसे लंबे समय तक चलने वाले शोज में से एक रहा है। इस शो में देवोलीना भट्टाचार्जी, रुचा हसबनीस, विशाल सिंह और लवलीन कौर सासन जैसे कलाकारों ने भी अहम भूमिकाएं निभाईं।

क्या थी शो की कहानी?

यह सीरियल एक गुजराती जॉइंट फैमिली ‘मोदी परिवार’ के इर्द-गिर्द घूमता था, जिसमें रिश्तों, परंपराओं और मूल्यों को प्रमुखता से दिखाया गया। शुरुआत में कहानी गोपी और राशि की जिंदगी पर आधारित थी, लेकिन बाद में इसमें कई जनरेशन लीप आए और कहानी नए किरदारों पर केंद्रित हो गई।

‘साथ निभाना साथिया 2’ भी रहा चर्चा में

पहले सीजन की सफलता के बाद इसका दूसरा सीजन ‘साथ निभाना साथिया 2’ भी आया, जिसमें देवोलीना भट्टाचार्जी, रूपल पटेल और मोहम्मद नाजिम ने वापसी की। जिया मानेक की इन तस्वीरों ने एक बार फिर दर्शकों को उस दौर की याद दिला दी है, जब ‘गोपी बहू’ हर घर का हिस्सा हुआ करती थीं।

उमर खालिद और शरजील इमाम को फिर झटका, दिल्ली हाई कोर्ट ने जमानत अर्जी की खारिज

लालू परिवार की बढ़ीं मुश्किलें! ट्रांसफर के बाद नए जज प्रशांत कुमार करेंगे लैंड फॉर जॉब मामले की सुनवाई

विवाद के बाद ECI ने फॉर्म 6 में किया बदलाव, SIR से जुड़ा Annexure-D को हटाया; लेकिन इन राज्यों में रहेगा जारी

INDIA Bloc Meeting: EVM से बैलेट पेपर तक, राहुल के सारे सबूत गए बेकार, अब खरगे ने रखीं चुनाव सुधार की 6 मांगें

भारत में आएं और निवेश करें...अमेरिकी मैन्युफैक्चरर्स से बोले मंत्री पीयूष गोयल, SME पार्टनरशिप का दिया न्योता