‘गोपी बहू’ जिया मानेक ने बॉयफ्रेंड वरुण जैन संग रचाई गुपचुप शादी, फोटोज वायरल

Gia Manek and Varun Jain Married: टीवी एक्ट्रेस जिया मानेक ने अपने बॉयफ्रेंड वरुण जैन संग गुपचुप शादी कर ली। जिया ने इंस्टाग्राम पर लिखा कि भगवान और गुरु की कृपा से अब वे हमेशा के लिए एक हो गए हैं।
‘गोपी बहू’ जिया मानेक ने बॉयफ्रेंड वरुण जैन संग रचाई गुपचुप शादी, फोटोज वायरल
जिया मानेक ने बॉयफ्रेंड वरुण जैन संग रचाई गुपचुप शादी
Published on
Updated on

Gia Manek Secretly Married: टीवी इंडस्ट्री की जानी-मानी एक्ट्रेस और साथ निभाना साथिया फेम ‘गोपी बहू’ यानी जिया मानेक अब शादीशुदा हो गई हैं। 39 साल की उम्र में जिया ने अपने लंबे समय से बॉयफ्रेंड रहे वरुण जैन के साथ प्राइवेट सेरेमनी में शादी कर ली। जिया ने खुद सोशल मीडिया पर अपनी वेडिंग की तस्वीरें शेयर कर फैंस को इस खुशखबरी से सरप्राइज दिया।

जिया ने अपनी शादी की जानकारी इंस्टाग्राम के जरिए फैंस को दी है। उन्होंने दो फोटो इंस्टाग्राम पर शेयर किया। इसमें पति की बाहों में जिया दिखाई दे रही हैं। फोटोज शेयर हुए जिया ने लिखा कि भगवान और गुरु की कृपा और प्यार के साथ हम हमेशा के लिए एक हो गए हैं। हाथों में हाथ, दिल से दिल मिलाकर। हम दोस्त थे और अब पति-पत्नी बन गए हैं। इस दिन को खास बनाने वाले सभी के प्यार और शुभकामनाओं के लिए आभारी हूं। मिस्टर और मिसेज के तौर पर अब शुरू होगी हमारी हंसी, यादों और एडवेंचर से भरी नई जिंदगी।

जिया मानेक का ब्राइडल लुक

वेडिंग पिक्चर्स में जिया बेहद गॉर्जियस लग रही हैं। उन्होंने गोल्डन साड़ी पहनकर ब्राइडल लुक अपनाया था। उनके लुक को टेंपल जूलरी, मांग टीका, हैवी नेकलेस, कमरबंद, झुमके और लाल चूड़ियों ने और भी रॉयल बना दिया। गजरे से सजी उनकी हेयरस्टाइल ने लुक को पूरा किया। वरुण के साथ पोज देती जिया के चेहरे पर खुशी साफ झलक रही थी।

जिया और वरुण की शादी

सबसे खास बात यह रही कि जिया और वरुण ने शादी की प्राचीनतम पद्धति ‘भूत शुद्धि विवाह’ से एक-दूसरे का हाथ थामा। यह विवाह पद्धति शरीर में मौजूद पांच तत्वों आकाश, जल, वायु, अग्नि और पृथ्वी को संतुलित करने की प्रक्रिया पर आधारित है। जिया के इस अनोखे विवाह रीति-रिवाज ने सबका ध्यान खींचा। फैंस सोशल मीडिया पर उनकी शादी की फोटोज पर जमकर प्यार लुटा रहे हैं और नए सफर की ढेर सारी शुभकामनाएं दे रहे हैं।

जिया मानेक का करियर

जिया मानेक टीवी इंडस्ट्री का जाना-पहचाना नाम हैं। उन्होंने साथ निभाना साथिया, जिनी और जूजू, तेरा मेरा साथ रहे और मनमोहिनी जैसे टीवी शोज में काम किया है। ‘गोपी बहू’ के किरदार से उन्हें घर-घर में पहचान और जबरदस्त लोकप्रियता मिली थी। हालांकि, जिया अपनी पर्सनल लाइफ को हमेशा प्राइवेट रखती आई हैं, इसलिए उनकी शादी ने फैंस को बड़ा सरप्राइज दिया।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com