जेमिनी गणेशन (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
मनोरंजन

रोमांस किंग जेमिनी गणेशन की 200 से ज्यादा फिल्मों में एक्टिंग, 4 शादियां और एक्ट्रेस रेखा के पिता होने का सच

Gemini Ganesan Biography: साउथ सिनेमा के रोमांस किंग कहे जाने वाले जेमिनी गणेशन ने 200 से ज्यादा फिल्मों में काम किया। उनकी पर्सनल लाइफ फेमस एक्ट्रेस रेखा के पिता होने के नाते हमेशा चर्चा में रही।

यति सिंह

Highlights

  • जेमिनी गणेशन को साउथ फिल्म इंडस्ट्री में कादल मन्नान यानी रोमांस किंग के नाम से जाना जाता था।

  • उन्होंने अपने 5 दशक लंबे करियर में 200 से ज्यादा फिल्मों में एक्टिंग की।

  • जेमिनी गणेशन की पर्सनल लाइफ में 4 शादियां और 8 बच्चों का परिवार चर्चा में रहा।

  • बॉलीवुड एक्ट्रेस रेखा, जेमिनी गणेशन और पुष्पावल्ली की बेटी हैं।

Gemini Ganesan Career: हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के दिग्गज एक्टर जेमिनी गणेशन, जिन्हें दक्षिण भारतीय सिनेमा में 'कादल मन्नान' यानी रोमांस का बादशाह कहा जाता था। अपनी शानदार एक्टिंग, आकर्षक व्यक्तित्व और रोमांटिक अंदाज से उन्होंने लाखों दर्शकों के दिलों पर राज किया।

उन्होंने अपने लंबे फिल्मी करियर में 200 से ज्यादा फिल्मों में काम किया। हालांकि उनकी पर्सनल लाइफ भी किसी फिल्मी स्टोरी से कम नहीं थी। 4 शादियां, 8 बच्चे और बॉलीवुड एक्ट्रेस रेखा से उनका रिश्ता हमेशा चर्चाओं में रहा।

जब कॉलेज प्रोफेसर से बने थे सुपरस्टार

जेमिनी गणेशन की कहानी किसी आम फिल्मी स्टोरी जैसी नहीं थी। फिल्मों में आने से पहले वह कॉलेज में प्रोफेसर के रूप में काम करते थे। बाद में उनका जुड़ाव मद्रास के फेमस जेमिनी स्टूडियो से हुआ।

इसी स्टूडियो के नाम से उनकी पहचान जेमिनी गणेशन बन गई। साल 1947 में फिल्म 'मिस मालिनी' से उन्होंने अपने एक्ट्रेस करियर की शुरुआत की। इसके बाद उन्होंने तमिल सिनेमा में अपनी अलग पहचान बनाई। रोमांटिक रोल में उनकी सहज एक्टिंग ने उन्हें दर्शकों का पसंदीदा एक्टर बना दिया।

जेमिनी गणेशन

4 शादियां और 8 बच्चों का परिवार

जेमिनी गणेशन की पर्सनल लाइफ हमेशा चर्चा में रही। उन्होंने अपने जीवन में 4 शादियां की थीं। उनकी पहली पत्नी अलामेलु थीं। इसके बाद एक्ट्रेस पुष्पावल्ली और सावित्री के साथ उनके रिश्ते चर्चा में आए।

बाद में उन्होंने जुलियाना एंड्रयू से भी शादी की। उनके परिवार में कुल 8 बच्चे थे। उनकी पर्सनल रिश्ते और पारिवारिक समीकरण अक्सर फिल्मी गलियारों में चर्चा का मुद्दा बने रहते थे।

बॉलीवुड एक्ट्रेस रेखा के पिता थे जेमिनी गणेशन

जेमिनी गणेशन की लाइफ का एक ऐसा पहलू है, जिसके बारे में बॉलीवुड दर्शक भी काफी दिलचस्पी रखते हैं। दरअसल दिग्गज एक्ट्रेस रेखा उन्हीं की बेटी हैं। रेखा की मां एक्ट्रेस पुष्पावल्ली थीं। हालांकि रेखा का बचपन और उनके पिता के साथ रिश्ता आसान नहीं रहा।

रेखा को अपने शुरुआती जिंदगी में पिता का वह साथ और अपनापन नहीं मिल पाया, जिसकी उन्हें उम्मीद थी। यही वजह है कि दोनों के रिश्ते लंबे समय तक चर्चा में रहे। रेखा ने भी कई मौकों पर अपने पारिवारिक जीवन और संघर्षों का जिक्र किया है।

जेमिनी गणेशन पद्मश्री से हुए सम्मानित

जेमिनी गणेशन ने अपनी एक्टिंग से साउथ सिनेमा में एक खास मुकाम हासिल किया। रोमांटिक रोल के अलावा उन्होंने कई गंभीर रोल भी निभाए। सिनेमा में उनके योगदान के लिए उन्हें पद्मश्री अवॉर्ड से नवाजा गया था।

22 मार्च 2005 को 84 साल की उम्र में उनका निधन हो गया। भले ही वह आज हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनकी फिल्में, एक्टिंग और जिंदगी से जुड़े किस्से आज भी सिनेमा प्रेमियों के बीच याद किए जाते हैं।

Heavy Rain Alert: 12 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, 145 की रफ्तार से चलेंगी हवाएं; चक्रवाती तूफान सक्रिय

डीजल निर्यात शुल्क में 2.5 रुपये की बढ़ोतरी, ATF भी हुआ महंगा, नई दरें इस तारीख से होंगी लागू

गोल्डी ढिल्लों ने दी धमकी, आखिर अमिताभ बच्चन का 1984 के सिख विरोधी हिंसा से क्या है कनेक्शन?

अयोध्या हमारी, अब मथुरा की बारी', केशव मौर्य की अखिलेश को खुली चुनौती; बोले- कार सेवा में साथ आइए

PM मोदी के साथ फिलीपींस में नजर आई ये खूबसूरत लड़की कौन... भारत से क्या है कनेक्शन? जानें सबकुछ