गीता बसरा ने शादी के बाद बॉलीवुड को कहा अलविदा, बोल्ड सीन आज भी याद करते हैं फैंस 
मनोरंजन

Geeta Basra Birthday: फिल्मों में नहीं मिली सफलता तो क्रिकेटर से कर ली शादी! एक्ट्रेस पर लगता है ये आरोप

Geeta Basra Birthday Special: गीता बसरा को फिल्मों में सफलता नहीं मिली तो उन्होंने क्रिकेटर से शादी कर ली और इंडस्ट्री को अलविदा कह दिया। इस तरह का आरोप एक्ट्रेस पर लगता रहा है।

अनिल सिंह

Geeta Basra Birthday Special: भारतीय पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह की पत्नी गीता बसरा शादी के पहले बॉलीवुड एक्ट्रेस थी, जिन्होंने कई फिल्मों में बोल्ड सीन भी दिया। लेकिन फिर भी फिल्मों में कामयाबी उनके हाथ नहीं लगी। उन पर ये आरोप लगता रहा है कि फिल्मों में सफल नहीं होने के बाद उन्होंने क्रिकेटर से शादी कर ली और फिल्मों से किनारा कर लिया। गीता बसरा ने साल 2006 में 'दिल दे दिया' है नाम की फिल्म में काम किया था। इसमें वह इमरान हाशमी के साथ नजर आई थी। इस फिल्म में उन्होंने बोल्ड सीन भी दिया था। साल 2007 में वह एक बार फिर इमरान हाशमी के ही साथ 'द ट्रेन' नाम की फिल्म में नजर आई, इसमें उन्होंने बोल्डनेस की सारी हदें पार कर दी थी।

गीता बसरा का जन्म 13 मार्च 1984 को इंग्लैंड के पोर्ट्स्माउथ में हुआ था। वह अपना 41वां जन्मदिन मना रही हैं। उनके दो बच्चे हैं और वह हरभजन सिंह के साथ खुशहाल दांपत्य जीवन बिता रही हैं। लेकिन गीता बसरा को शादी के बाद बड़ी मुश्किलों का सामना करना पड़ा था, सोशल मीडिया पर उन्हें असफल अभिनेत्री कहा जाता था और यह आरोप लगाया जाता था कि बॉलीवुड में सफलता न मिलने के बाद उन्होंने क्रिकेटर से शादी कर ली है। इतना ही नहीं शादी के बाद भी उनकी जिंदगी काफी कठिन रही, गीता बसरा को दो बार मिसकैरेज का सामना करना पड़ा, लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी और अब वह बेटी हिनाया और बेटे जोवन के साथ बेहतरीन जीवन बिता रही हैं।

गीता बसरा के बारे में कहा जाता है कि वह एक्ट्रेस नहीं बनना चाहती थी, वह बचपन से क्रिमिनल साइकोलॉजिस्ट बनना चाहती थी, लेकिन उनकी सुंदरता ने उन्हें मॉडलिंग की दुनिया में ला दिया। लंदन में 4 साल तक थिएटर करने के बाद वह मुंबई पहुंची और उन्होंने एक्टिंग स्कूल में दाखिला लिया। उन्होंने बॉलीवुड में फिल्मों में काम किया। लेकिन अब वह फिल्म से पूरी तरह दूरी बना चुकी हैं। फिल्मों की चकाचौंध से दूर अब वह बेहतरीन पारिवारिक जीवन बिता रही है।

नेपाल में बाढ़ से हाहाकार, मदद के लिए सबसे पहले आगे आया भारत; 10 टन राहत सामग्री भेजी, देखें लिस्ट

चीन में अजित डोभाल का बड़ा दांव, भारत-चीन सीमा वार्ता में 8 मुद्दों पर बनी बात, LAC पर शांति के लिए बड़ा कदम

मणिपुर दहलाने की साजिश नाकाम, 13 उग्रवादी गिरफ्तार, रॉकेट-ग्रेनेड से लैंडमाइन तक बड़े हथियार बरामद

तिब्बत में बाढ़ से तबाही, सद्गुरु के कैलाश यात्रा ग्रुप के लोग फंसे; 77 इमिग्रेशन सेंटर पर, देखें VIDEO

Explainer: नेपाल में अचानक क्यों आई भारी तबाही, क्या है वो असली वजह; जिसने तबाह की सैकड़ों जिंदगियां