आकांक्षा चमोला (फोटो-सोर्स,सोशल मीडियाा)  
मनोरंजन

आकांक्षा चमोला ने खोला कास्टिंग काउच का राज, बताया इंडस्ट्री में सीधे पूछे जाते हैं ये सवाल

Akanksha Chamola Interview: टीवी एक्ट्रेस आकांक्षा चमोला ने कास्टिंग काउच पर खुलकर बात की। बताया कि इंडस्ट्री में सीधे सवाल किए जाते हैं और काम पाने के लिए कभी-कभी कॉम्प्रोमाइज करना पड़ता है।

स्नेहा मौर्या

Akanksha Chamola On Casting Couch: टीवी एक्ट्रेस और 'बिग बॉस 19' के विनर गौरव खन्ना की पत्नी आकांक्षा चमोला हमेशा सुर्खियों में रहती हैं। कभी अपने बोल्ड अंदाज, तो कभी अपने फैशन और बेबाक बयानों के चलते वे चर्चा में बनी रहती हैं। हाल ही में आकांक्षा ने कास्टिंग काउच को लेकर अपनी खुली बातचीत की, जिसमें उन्होंने बताया कि इंडस्ट्री में इसके बारे में सीधे ही पूछ लिया जाता है।

हाल ही में आकांक्षा हॉटरफ्लाय के पॉडकास्ट में शामिल हुईं। इस दौरान उनसे कास्टिंग काउच के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने खुलकर कहा कि "कास्टिंग काउच तक बात नहीं पहुंची, लेकिन कॉम्प्रोमाइज के सवाल हमेशा होते हैं। सीधे पूछ लिया जाता है, बहुत अपफ्रंट तरीके से। टेलीविजन में यह इंडस्ट्री काफी क्लीन है, लेकिन अगर आप इसके आगे जाना चाहती हैं, तो सिचुएशन काफी मुश्किल हो सकती है।"

गौरव खन्ना की पत्नी ने कास्टिंग काउच की खोली पोल

आकांक्षा ने आगे बताया, "अगर आपके पास कोई गॉडफादर नहीं है, तो आप अच्छी स्थिति में नहीं होते। मैं इतनी एम्बिशियस नहीं हूं, लेकिन जब काम मिल रहा होता है तो मीटिंग के लिए चली जाती हूं। पहली मीटिंग में कई बार आपको कहा जाता है कि ऑडिशन नहीं होगा, बल्कि कॉन्ट्रैक्ट के हिसाब से आपको किसी खास इंसान के साथ क्लोज होना पड़ेगा।" गौरव खन्ना की पत्नी ने यह भी बताया कि "सबकुछ बहुत सीधे और स्ट्रेट फॉरवर्ड तरीके से होता है। कॉन्ट्रैक्ट साइन करते ही ये क्लॉज लागू हो जाता है, जिसमें कहा जाता है कि आपको इस पर्टिक्युलर इंसान को सर्विसेज देना होंगी और तभी आपको रोल मिलेगा। जब यह मेरे साथ एक-दो बार हुआ, तब मुझे भी एहसास हुआ कि इंडस्ट्री में ये चीजें कितनी खुले तौर पर होती हैं।"

इन वेब सीरीज में नजर आ चुकी हैं अंकाक्षा

बता दें कि आकांक्षा चमोला की हालिया वेब सीरीज ‘दिल धोखा और डिजायर’ ने उनके बोल्ड और दमदार अभिनय को काफी सुर्खियों में ला दिया है। इस सीरीज के प्रमोशंस के दौरान उन्होंने कई इंटरव्यूज दिए, जिनमें उन्होंने इंडस्ट्री के असली अनुभव और कास्टिंग काउच की सचाई को शेयर किया।

इस इंटरव्यू के जरिए आकांक्षा ने यह साफ कर दिया कि बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री में काम पाने के लिए सिर्फ टैलेंट ही नहीं, बल्कि सही नेटवर्क और कभी-कभी मुश्किल कॉम्प्रोमाइज भी जरूरी होते हैं। उनका यह एक्सपीरियंस नए कलाकारों के लिए चेतावनी और सीख दोनों है।

PM Modi 25 Years of Seva Live: जनसेवा के 25 साल पूरे, सेवा संकल्प की ली शपथ, अमित शाह ने गिनाई उपलब्धियां

देवभूमि से बाबा विश्वनाथ का आशीर्वाद: PM मोदी के 25 साल के बेमिसाल सफर पर CM धामी ने की दीर्घायु होने की कामना

PM Modi 25 Years: गरीब कल्याण से इंफ्रास्ट्रक्चर तक, गुरुग्राम में अमित शाह ने गिनाईं 25 साल की उपलब्धियां

पुश्तैनी संपत्ति बेचेंगे राजपाल यादव! कोर्ट में जमा किए 1.15 करोड़ के DD, बाकी रकम के लिए डेडलाइन फिक्स

Flydubai हमले के बाद कैप्टन स्मित मच्छार की खोपड़ी में डिप्रेस्ड फ्रैक्चर, सऊदी में हुई थी इमरजेंसी सर्जरी