गौरव खन्ना और आकांक्षा चमोला (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)  
मनोरंजन

गौरव खन्ना को सामने देखकर इमोशनल हुईं आकांक्षा चमोला, अलगाव के खुलासे के बाद पहली बार हुए आमने-सामने

Gaurav Khanna And Akanksha Chamola: 'लॉकअप 2' में गौरव खन्ना की सरप्राइज एंट्री ने सभी को चौंका दिया। तलाक की खबरों के बीच आकांक्षा चमोला उन्हें देखकर भावुक हो गईं। गौरव ने कि बैंड बजा दी तूने।

सोनाली झा

Gaurav Khanna Lock Upp 2 Entry: ओटीटी रियलिटी शो 'लॉकअप 2' में इन दिनों रिश्तों और खुलासों का दौर जारी है। हाल ही में अभिनेत्री आकांक्षा चमोला ने शो में अपनी निजी जिंदगी को लेकर बड़ा खुलासा करते हुए बताया था कि वह और उनके पति गौरव खन्ना पिछले एक साल से अलग रह रहे हैं और दोनों जल्द ही तलाक लेने वाले हैं। इस खुलासे ने फैंस को चौंका दिया था। अब शो के नए एपिसोड में गौरव खन्ना की एंट्री ने हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया।

शो में 'विजिटिंग आवर्स' के दौरान होस्ट फराह खान घरवालों को बताती हैं कि आज उनसे मिलने एक खास मेहमान आने वाला है। इसके बाद गौरव खन्ना की एंट्री होती है। घर में कदम रखते ही वह एक शायरी सुनाते हैं कि एक समंदर है जो काबू में है, एक कतरा है जो संभाला नहीं जा रहा... एक उम्र बितानी है उसके बगैर और एक लम्हा है जो मुझसे गुजारा नहीं जा रहा। गौरव को सामने देखकर आकांक्षा चमोला भावुक हो जाती हैं। वहीं गौरव मुस्कुराते हुए उनसे कहते हैं कि बैंड बजा दी तूने।

एक समय टीवी के सबसे पसंदीदा कपल थे दोनों

गौरव खन्ना और आकांक्षा चमोला टीवी इंडस्ट्री के चर्चित कपल्स में गिने जाते रहे हैं। दोनों ने कई सालों तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद साल 2016 में शादी की थी। दोनों अक्सर सोशल मीडिया पर साथ नजर आते थे और फैंस उनकी केमिस्ट्री को खूब पसंद करते थे। जब गौरव एक रियलिटी शो में नजर आए थे, तब आकांक्षा ने भी गेस्ट के तौर पर एंट्री लेकर उन्हें सरप्राइज दिया था। शो के बाहर भी दोनों कई मौकों पर साथ दिखाई दिए और उनका रिश्ता हमेशा चर्चा में रहा।

आकांक्षा के खुलासों ने मचाई थी हलचल

'लॉकअप 2' में आकांक्षा चमोला ने यह भी बताया था कि वह पिछले एक साल से गौरव से अलग रह रही हैं। इसके अलावा उन्होंने अपनी निजी जिंदगी से जुड़ा एक और खुलासा करते हुए कहा कि शादी से पहले वह खुद को बाइसेक्शुअल के रूप में पहचानती थीं और उनके महिलाओं के साथ भी रिश्ते रहे थे। इन खुलासों के बाद सोशल मीडिया पर काफी चर्चा हुई थी। अब गौरव खन्ना की अचानक हुई एंट्री ने शो को नया मोड़ दे दिया है।

दिल्ली में प्रदर्शनकारियों की हिरासत पर UN ने जताई चिंता, भारत से तत्काल रिहाई की अपील

Delhi CJP Protest: दिनभर बंद रही दिल्ली, 10 बजे के बाद बंद 45 मेट्रो स्टेशन बहाल; कल फिर कूच का ऐलान

उत्तरकाशी में महसूस हुए भूकंप के तेज झटके, चार दिनों में दूसरी बार डोली धरती

रविवार को फिर जंतर-मंतर कूच करेगी CJP, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे तक आंदोलन का ऐलान

CJP के जंतर-मंतर कूच से थमी दिल्ली, हजारों लोग हिरासत में, देखें दिनभर की तस्वीरें