तान्या मित्तल, गौरव खन्ना और श्रद्धा आर्या (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
मनोरंजन

तान्या मित्तल से छूटा एकता कपूर के शो का मौका, गौरव खन्ना के हाथ लगा बड़ा रोल, फराह खान ने खोला राज

Dil Ki Bewafaiyan Show: एकता कपूर के शो 'दिल की बेवफाइयां' में गौरव खन्ना लीड रोल निभाएंगे। फराह खान ने खुलासा किया कि 'बिग बॉस' में एकता ने तान्या मित्तल को रोल ऑफर किया था। शो 24 नवंबर से शुरू होगा।

सोनाली झा

Highlights

  • गौरव खन्ना एकता कपूर के नए शो 'दिल की बेवफाइयां' में लीड रोल निभाएंगे।

  • 'बिग बॉस 19' में एकता कपूर से गौरव ने उनके साथ काम करने की इच्छा जताई थी।

  • फराह खान ने बताया कि शो में एकता ने गौरव नहीं, बल्कि तान्या मित्तल को रोल ऑफर किया था।

Gaurav Khanna And Shraddha Arya Dil Ki Bewafaiyan: टीवी अभिनेता गौरव खन्ना इन दिनों अपने नए शो 'दिल की बेवफाइयां' को लेकर चर्चा में हैं। खास बात यह है कि इस शो के जरिए उनका एकता कपूर के साथ काम करने का 20 साल पुराना सपना पूरा होने जा रहा है। वर्ल्ड टेलीविजन डे के मौके पर स्टार प्लस के इस नए शो के लॉन्च इवेंट में गौरव ने अपने संघर्ष और 'बिग बॉस 19' से जुड़ा एक दिलचस्प किस्सा शेयर किया।

इस दौरान फराह खान शो को होस्ट कर रही थीं, जबकि अभिनेत्री श्रद्धा आर्या भी मौजूद थीं। गौरव खन्ना ने बताया कि इंडस्ट्री में करीब दो दशक बिताने के बावजूद उनकी एकता कपूर से कभी आमने-सामने मुलाकात नहीं हुई थी। पहली बार वह एकता से 'बिग बॉस 19' के घर में मिले थे, जब वह शो के होस्ट सलमान खान के साथ पहुंची थीं।

गौरव खन्ना ने कही ये बात

इस मुलाकात को याद करते हुए गौरव खन्ना ने बताया कि उन्होंने घर के अंदर से ही एकता से पूछ लिया था कि उनके साथ काम करने के लिए उन्हें और कितने साल इंतजार करना पड़ेगा। इस पर एकता ने जवाब दिया, 'सुपरस्टार हो, अभी बाहर आ जाओ।' गौरव ने भी मजाकिया अंदाज में कहा था, 'नहीं, जीत के आऊंगा।' दिलचस्प बात यह है कि गौरव ने अपना वादा निभाया और 'बिग बॉस 19' की ट्रॉफी अपने नाम कर ली।

फराह खान ने तान्या मित्तल को लेकर ली चुटकी

इवेंट के दौरान फराह खान ने गौरव खन्ना के साथ एक मजेदार बात शेयर की। उन्होंने बताया कि 'बिग बॉस' के घर में एकता कपूर ने गौरव को नहीं, बल्कि तान्या मित्तल को एक रोल ऑफर किया था। हालांकि, तान्या के साथ बात आगे नहीं बढ़ पाई और अब एकता के नए शो में गौरव खन्ना लीड हीरो बनकर नजर आने वाले हैं। इस तरह शो के लॉन्च इवेंट में फराह ने इस दिलचस्प संयोग पर चुटकी ली।

20 साल पहले चौकीदार के पास छोड़ी थीं तस्वीरें

गौरव ने बताया कि करीब 20 साल पहले उन्होंने एकता कपूर के ऑफिस के चौकीदार के पास अपनी तस्वीरें छोड़ी थीं। उस समय उनकी इच्छा एकता के साथ काम करने की थी और उनकी प्राथमिकता सूची में एकता का नाम सबसे ऊपर था। सालों बाद जब एकता ने उन्हें कहानी सुनाने के लिए घर बुलाया, तो उन्हें ऐसा महसूस हुआ जैसे वह इंडस्ट्री में नए आए हों।

24 नवंबर से शुरू होगा दिल की बेवफाइयां

'दिल की बेवफाइयां' में गौरव खन्ना मानव और श्रद्धा आर्या जानकी की भूमिका निभाएंगी। शो की कहानी शादी के 20 साल बाद रिश्तों में पैदा होने वाली अधूरी ख्वाहिशों और भावनात्मक उलझनों के इर्द-गिर्द घूमेगी। यह शो 24 नवंबर से रात 9 बजे स्टार प्लस और जियोहॉटस्टार पर प्रसारित होगा।

सोना खरीदने से रोका था, अब दाम टूटे तो पीएम मोदी ने याद दिलाई अपनी अपील; जानें कीमतों में गिरावट की असली वजह

रणबीर कपूर की 'रामायण' पर भड़की VHP, रावण के महिमामंडन का आरोप; फिल्म पर बैन लगाने की मांग

Kal Ka Mausam: 22 नवंबर को किन राज्यों में बरसेंगे बादल और कहां छाएगा घना कोहरा? पढ़ें IMD का ताजा अपडेट

चचेरे-ममेरे भाई-बहन की शादी पर लगेगी रोक? सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र को भेजा नोटिस, जानें क्या है पूरा मामला

मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन का एक और पड़ाव पार! 50 किमी लंबे कॉरिडोर पर दौड़ी बिजली, यात्रियों के लिए खुशखबरी