गौरव खन्ना की होने जा रही है छोटे पर्दे पर रीएंट्री, एकता कपूर के शो के लिए श्रद्धा आर्या के साथ बनेगी जोड़ी

TV Gossips: गौरव खन्ना और श्रद्धा आर्या जल्द ही स्टार प्लस के नए रोमांटिक फैमिली ड्रामा में साथ नजर आ सकते हैं। एकता कपूर के के इस शो का टीजर प्रोमो सामने आ चुका है, लेकिन टाइटल का खुलासा नहीं हुआ है।
Gaurav Khanna Vs Shraddha Aarya
गौरव खन्ना और श्रद्धा आर्या(सौ. डिजाइन फोटो)
Published on: 
Updated on: 

Highlights:

  • गौरव खन्ना और श्रद्धा आर्या का टीवी पर कमबैक, स्टार प्लस ने जारी किया प्रोमो

  • गौरव-श्रद्धा के नए शो पर सस्पेंस, मेकर्स ने नहीं बताया नाम

  • एकता कपूर के नए फैमिली ड्रामा में दिखेंगे गौरव खन्ना और श्रद्धा आर्या?

Gaurav Khanna Shraddha Arya New Show: टीवी सीरियल अनुपमा से हर घर में पहचान बनाने वाले गौरव खन्ना की छोटे पर्दे पर फिर से वापसी होने जा रही है। हालांकि इस बार को वो कुमकुम भाग्य फेम श्रद्धा आर्या के साथ कमबैक करने जा रहे है।

पिछले काफी दिनों से सोशल मीडिया पर ये चर्चाएं थी कि गौरव खन्ना और श्रद्धा आर्या टीवी इंडस्ट्री में वापसी करने जा रहे है। स्टार प्लस ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर इस बात की पुष्टि कर ही है। स्टार प्लस ने दोनों से जुड़ा एक प्रोमो इंस्टाग्राम पर शेयर किया है।

स्टार प्लस ने शेयर किया प्रोमो

स्टार प्लस के द्वारा शेयर किए गए प्रोमो वीडियो में गौरव खन्ना एक लग्जरी कार से स्टाइलिश अंदाज में उतरते नजर आते हैं। वहां मौजूद पैपराजी उनसे नए शो को लेकर सवाल करते हैं, लेकिन गौरव जवाब देने के बजाय रहस्यमयी मुस्कान देते हैं। जिसके बाद श्रद्धा आर्या भी ग्लैमरस अंदाज में अपनी कार से उतरती हैं। पैपराजी उनसे भी नए प्रोजेक्ट और शो के नाम के बारे में पूछते हैं। दोनों कलाकार कैमरे की ओर मुस्कुराते हैं और वहां से आगे बढ़ जाते हैं। प्रोमो ने नए शो को लेकर सस्पेंस बढ़ा दिया है। हालांकि मेकर्स ने अभी तक शो के नाम, कहानी और टेलीकास्ट को लेकर कोई जानकारी साझा नहीं की है।

Gaurav Khanna Vs Shraddha Aarya
बॉलीवुड को मिलने जा रही है एक नई हीरोइन, साउथ एक्ट्रेस कृति शेट्टी रखेगी हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में पहला कदम

रियलिटी शो के बाद क्या होगी फिक्शन शो में वापसी

गौरव खन्ना को सीरियल अनुपमा में अनुज कपाड़िया के किरदार से जबरदस्त लोकप्रियता मिली थी। इसके बाद वह रियलिटी शोज में नजर आए। पहले उन्होंने सेलिब्रिटी मास्टरशेफ जीता और उसके बिग बॉस 19 के विनर का टाइटल भी अपने नाम किया था। इसके बाद वो खतरों के खिलाड़ी सीजन 15 में भी नजर आए थे। अब ये देखना दिलचस्प होगा कि क्या गौरव खन्ना फिक्शन शो में वापसी करते है या नहीं।

एकता कपूर का नया फैमिली ड्रामा

इस नए प्रोजेक्ट को लेकर टीवी इंडस्ट्री में चर्चा है कि यह स्टार प्लस के प्राइम टाइम स्लॉट का हिस्सा बन सकता है। एकता कपूर के चर्चित शो क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच नए शो की खबर ने भी दर्शकों का ध्यान खींचा है। हालांकि, यह नया सीरियल किस शो की जगह लेगा और किस समय प्रसारित होगा, इसकी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

Navbharat Live
navbharatlive.com