हंसिका मोटवानी और सुनीता आहुजा (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
मनोरंजन

धूमधाम से हुआ बप्पा का स्वागत, खुशी से झूमीं सुनीता आहूजा, हंसिका मोटवानी ने लिया गणपति का आशीर्वाद

Sunita Ahuja Ganesh Chaturthi 2026: गणेश चतुर्थी के मौके पर बॉलीवुड स्टार्स के घर गणपति बप्पा का भव्य स्वागत हुआ, जहां सुनीता आहूजा और हंसिका मोटवानी ने भक्ति भाव से पूजन किया।

यति सिंह

Bollywood Ganpati Celebration 2026: मायानगरी मुंबई में गणेशोत्सव की एक अलग ही रौनक देखने को मिल रही है। बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री के सितारे हर साल की तरह इस बार भी पूरी निष्ठा और धूमधाम के साथ अपने-अपने घरों में भगवान गणेश की स्थापना कर रहे हैं। बप्पा के स्वागत में फिल्मी हस्तियों के चेहरे की खुशी और भक्ति का रंग देखते ही बनता है, जिसकी सुंदर तस्वीरें और वीडियो फैंस का ध्यान खींच रहे हैं।

शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा ने प्यार से किया बप्पा का स्वागत

हर साल की तरह इस बार भी एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के घर गणपति बप्पा का बेहद खास और ढोल-नगाड़ों के साथ स्वागत हुआ। वे अपने पति राज कुंद्रा के साथ मूर्ति को खुद अपने घर लेकर आईं और पूरे विधि-विधान के साथ स्थापित किया। बप्पा के स्वागत के दौरान शिल्पा शेट्टी सादगी भरे पारंपरिक पहनावे में नजर आईं और उनके चेहरे पर त्यौहार की खुशी साफ दिखाई दे रही थी।

ढोल की थाप पर खुशी से नाची सुनीता आहूजा

बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा के घर पर भी गणेशोत्सव का जश्न बेहद धूमधाम से शुरू हो चुका है। सुनीता आहूजा ने पूरी श्रद्धा के साथ गणपति बप्पा का अपने घर में स्वागत किया। बप्पा के घर पहुंचते ही उनकी खुशी देखने लायक थी और वे सड़क पर ही ढोल-नगाड़ों की थाप पर झूमती और नाचती नजर आईं। पारंपरिक तरीके से बप्पा का स्वागत करते हुए उनके चेहरे की खुशी देखकर साफ था कि यह पल उनके लिए कितना भावुक और खास है।

हंसिका मोटवानी ने भी किया बप्पा का स्वागत

एक्ट्रेस हंसिका मोटवानी ने भी गणेश चतुर्थी के मौके पर अपने घर में विघ्नहर्ता को विराजमान किया। इस खास अवसर पर हंसिका बेहद खुश और उत्साहित नजर आईं। गणपति बप्पा की स्थापना के साथ ही उनके घर का माहौल पूरी तरह से उत्सव के रंग में रंग गया। हंसिका की भक्ति और बप्पा के प्रति अटूट आस्था की झलक ने उनके फैंस का ध्यान खींच लिया।

देश के सभी हाई कोर्ट को मिला स्थायी चीफ जस्टिस, सिफारिश के दौरान कई जगह फंसा था पेंच

गुरुग्राम में ऑपरेशन सफेद सागर के पूर्व सैनिक पर जानलेवा हमला, पार्किंग को लेकर हुआ था विवाद, FIR दर्ज

केरल में मलेशियाई PM अनवर इब्राहिम का भव्य सम्मान, मिला शेख अबू बक्र एक्सीलेंस अवॉर्ड

IMD Alert: मानसून की विदाई से पहले बदला मौसम, यूपी-बिहार समेत 23 राज्यों में अलर्ट, तेज आंधी की चेतावनी

बंगाल में मदरसों पर ताबड़तोड़ कार्रवाई, मंत्री दिलीप घोष ने कहा- आतंकी हमले में रहा है मदरसे का शिक्षक