कोई मिल गया से साउथ फिल्मों तक बनाई पहचान, निजी जिंदगी ने बटोरी सुर्खियां, ऐसी रही हंसिका मोटवानी की जर्नी

Hansika Motwani Birthday: हंसिका मोटवानी ने चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर करियर शुरू कर बॉलीवुड और साउथ सिनेमा में अपनी पहचान बनाई। सोहेल कथूरिया से शादी के बाद हुए विवादों ने भी उन्हें सुर्खियों में रखा।
Hansika Motwani Birthday Special Story
हंसिका मोटवानी(फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Updated on

Hansika Motwani Birthday Special Story: बॉलीवुड एक्ट्रेस हंसिका मोटवानी का जन्म 9 अगस्त 1991 को मुंबई में हुआ था। हंसिका मोटवानी आज अपना 35वां जन्मदिन मना रही हैं। टीवी से करियर शुरू करने वाली हंसिका ने बॉलीवुड में काम किया और बाद में साउथ फिल्म इंडस्ट्री में बतौर लीड एक्ट्रेस अपनी अलग पहचान बनाई। हालांकि, उनकी प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ निजी जिंदगी भी लगातार चर्चा में रही है।

हंसिका मोटवानी ने बचपन में ही एक्टिंग की दुनिया में कदम रख दिया था। टीवी शो ‘शाका लाका बूम बूम’ में चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर नजर आने के बाद वह काफी मशहूर हो गई थीं। इसके बाद उन्होंने ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ में भी काम किया। हंसिका ने इसके बाद बॉलीवुड का रुख किया। वह ऋतिक रोशन और प्रीति जिंटा स्टारर फिल्म ‘कोई मिल गया’ में नजर आईं। हालांकि, बतौर लीड एक्ट्रेस उनकी असली पहचान साउथ सिनेमा से बनी।

साउथ फिल्मों ने बदली पहचान

हंसिका ने तेलुगु फिल्म ‘देसमुदुरु’ से बतौर लीड एक्ट्रेस डेब्यू किया। कम उम्र में ही लीड रोल निभाने वाली हंसिका के अभिनय को दर्शकों ने पसंद किया और उन्हें बेस्ट फीमेल डेब्यू का सम्मान भी मिला। इसके बाद उन्होंने तमिल सिनेमा में भी काम किया। ‘एंगेयुम काधल’ और ‘ओरु कल ओरु कन्नाड़ी’ जैसी फिल्मों ने उन्हें दक्षिण भारतीय दर्शकों के बीच लोकप्रिय बनाया। उन्होंने हिंदी के अलावा तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम फिल्मों में भी काम किया।

Hansika Motwani Birthday Story

करियर के साथ विवादों ने भी घेरा

हंसिका की बदली हुई शारीरिक बनावट को लेकर एक समय कई तरह की चर्चाएं हुईं। उन पर हार्मोनल इंजेक्शन लेने जैसे आरोप भी लगाए गए थे, जिन्हें अभिनेत्री ने खारिज किया था। इसके अलावा एक कथित एमएमएस के वायरल होने के बाद भी उनका नाम विवादों में आया। हंसिका ने स्पष्ट किया था कि वीडियो में नजर आ रही लड़की वह नहीं थीं।

Hansika Motwani Birthday Special Story
सतलुज विवाद पर जिमी शेरगिल का बड़ा बयान, बोले- ऐसी फिल्में छिपे सच सामने लाती हैं, इसलिए मुश्किल में पड़ती हैं

शादी और फिर तलाक

हंसिका ने 4 दिसंबर 2022 को बिजनेसमैन सोहेल कथूरिया से जयपुर में शाही अंदाज में शादी की थी। उनकी शादी पर ‘हंसिका लव शादी ड्रामा’ नाम की वेब सीरीज भी बनी। हालांकि, शादी के बाद सोहेल की पहली पत्नी रिंकी बजाज से जुड़ी बातों को लेकर हंसिका को सोशल मीडिया पर आलोचनाओं का सामना करना पड़ा। हंसिका ने इन आरोपों को खारिज करते हुए कहा था कि सोहेल और रिंकी के रिश्ते में क्या हुआ, इससे उनका कोई लेना-देना नहीं था। बाद में हंसिका और सोहेल का रिश्ता भी ज्यादा लंबा नहीं चला और दोनों अलग हो गए।

Navbharat Live
navbharatlive.com