गजराज राव का सीमा बिस्वास के साथ है खास रिश्ता, एक्टर ने खोले 35 साल पुराने राज 
मनोरंजन

35 साल पहले गजराज राव ने सीमा बिस्वास के साथ किया था काम, शेयर की अनसुनी कहानी

Gajraj Rao And Sima Biswas: एक्टर गजराज राव ने बताया कि कैसे उनका और सीमा बिस्वास का रिश्ता खास है और आज भी दोनों सेट पर काम के वक्त बेहतरीन अनुभव शेयर करते हैं।

अनिल सिंह

StartFragment

Gajraj Rao First Film With Sima Biswas: अपने कॉमेडी सीन्स और हाजिर जवाबी के लिए फेमस एक्टर गजराज राव को कौन नहीं जानता। एक्टर की फिल्म जॉली एलएलबी-3 हाल ही में सिनेमाघरों में रिलीज हुई है और छप्पडरफाड़ कमाई कर रही है। फिल्म की हर तरफ तारीफ हो रही है, लेकिन अब एक्टर ने सोशल मीडिया पर पहली बार अपनी फिल्म और एक्ट्रेस सीमा बिस्वास को लेकर अपना प्यारा अनुभव शेयर किया है।

गजराज राव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर सीमा बिस्वास के साथ फोटो शेयर की है जिसमें उन्होंने बताया कि 35 साल पहले सीमा बिस्वास को पहली बार देखा गया था और वे उनके काम करने के तरीके से बहुत प्रभावित हुए थे। एक्टर ने इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा, ''35 साल पहले दिल्ली के रंगमंच पर सीमा बिस्वास को देखा था, उनका हर नाटक देखने वालों पर जादुई असर डालता है। उस वक्त मैं नौसिखिया था और मंच पर हिमानी शिवपुरी, सीमा और गोविंद नामदेव को देखना मेरे लिए जादुई अनुभव से कम नहीं था।"

बैंडिट क्वीन में सीमा के साथ काम करने का मौका मिला

एक्टर ने अपने पुराने दिनों को याद करते हुए बताया कि उन्हें बैंडिट क्वीन में सीमा के साथ काम करने का मौका मिला। रोल छोटा था, लेकिन फिर भी वो फिल्म मेरे लिए माइलस्टोन बन गई। आज एक बार फिर सीमा जी के साथ जॉली एलएलबी-3 में काम करने का मौका मिला, उनके साथ काम करने का अनुभव इतने सालों बाद भी शानदार रहा। इतना ही नहीं पोस्ट में एक्टर ने अपने करियर और सीमा बिस्वास की अद्भुत एक्टिंग की तारीफ की है।

यूजर्स ने दी प्रतिक्रिया

गजराज राव के पोस्ट को फैंस भी पसंद कर रहे हैं और सीमा और उनकी अद्भुत करियर यात्रा की तारीफ कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, "क्या बात है गजराज भाई। आपकी यात्रा को भी तो हमने करीब से देखा है।" दूसरे यूजर ने तारीफ करते हुए लिखा, ''आप दोनों अपने अभिनय में माहिर हैं, वाकई कमाल की फिल्म है। परिवार के साथ जरूर देखें।''गजराज राव एक प्रसिद्ध भारतीय अभिनेता हैं जो मुख्य रूप से हिंदी फिल्मों में काम करते हैं। उनकी अदाकारी की खास बात यह है कि वे अपने चेहरे के हाव-भाव से दर्शकों का मन मोह लेते हैं। गजराज राव ने अपने करियर की शुरुआत थिएटर से की और बाद में टीवी धारावाहिकों और फिल्मों में काम करने लगे।

EndFragment

Vande Mataram Row: सोनिया गांधी की बढ़ीं मुश्किलें! BJP नेता ने दर्ज कराई शिकायत, हाईकोर्ट जाने की दी चेतावनी

तिरंगे का सफर: एक झंडा, 120 साल की कहानी, 1906 से 1947 तक ऐसे बदला भारत का राष्ट्रीय ध्वज...

आज की ताजा खबर 16 अगस्त LIVE: वाराणसी एयरपोर्ट पर चली गोलियां; बंगाल में आशीष बनर्जी ने की आत्महत्या

NEET Paper Leak Student Protest: राहुल गांधी बोले- युवाओं का साहस काबिल-ए-तारीफ, सत्ता से जवाब मांगना उनका हक

भूख हड़ताल पर बैठे पप्पू यादव, 70वीं BPSC परीक्षा रद्द करने की मांग पर अड़े सांसद, बिहार बंद की दी चेतावनी