- Hindi News »
- Entertainment »
- Seema Biswas Birthday Actress Father Became Emotional After Watching Film Bandit Queen
Seema Biswas Birthday: एक्ट्रेस ने बैंडिट क्वीन से बनाई पहचान, फिल्म देख पिता हुए थे भावुक
सीमा बिस्वास आज अपना 60वां जन्मदिन मना रही है। एक्ट्रेस ने बैंडिट क्वीन फिल्म से बॉलीवुड इंडस्ट्री में काफी नाम कमाया है। उस समय उनको काफी आलोचना का सामना भी करना पड़ा था। जानते है उनके परिवार की प्रतिक्रिया।
- Written By: अदिति भंडारी

सीमा बिस्वास बर्थडे (सौ. सोशल मीडिया)
मुंबई: बैंडिट क्वीन एक ऐसी फिल्म है जिसने उस समय पूरे सिनेमा जगत को हिला कर रख दिया था। फूलन देवी की सच्ची घटना पर आधारित यह फिल्म रोंगटे खड़े कर देती है। इस फिल्म में फूलन देवी का किरदार सीमा बिस्वास ने निभाया था, जिससे एक्ट्रेस को काफी पॉपुलारिटी मिली, लेकिन उन्हें लोगों की आलोचना का भी सामना करना पड़ा था। सीमा आज अपना 60वां जन्मदिन मना रही हैं। आइए जानते हैं इस फिल्म के लिए उनके संघर्ष के बारे में।
सीमा बिस्वास का जन्म 14 जनवरी 1965 को असम में हुआ था। एक्ट्रेस ने अपने फिल्मी करियर में कई फिल्में कीं, साथ ही उन्होंने कई सीरियल में भी काम किया था। लेकिन उन्हें बैंडिट क्वीन में फूलन देवी के किरदार ने पहचान दिलाई। 1994 में आई यह फिल्म सीमा के फिल्मी करियर की सबसे बड़ी उपाधि बन गई। फिल्म में उनके फूलन देवी के रोल को उन्होंने इस तरह अदा किया कि वह फिल्म नहीं, रियल लग रहा था।
एक्ट्रेस को फिल्म की शूटिंग के दौरान काफी परेशानियों का भी सामना करना पड़ा, पर उन्होंने हार नहीं मानी। कई बार कुछ सीन ऐसे हुए जिन्होंने उन्हें भावनात्मक रूप से तोड़ कर रख दिया। रिपोर्ट्स के अनुसार, सीमा ने फिल्म की रिलीज से दो साल पहले ही घर वालों को कमरा बंद करके फिल्म दिखाई थी। बैंडिट क्वीन में एक्ट्रेस के साथ फिल्माए गए एक दुष्कर्म के सीन ने काफी सुर्खियां बटोरीं थीं। इस सीन की वजह से उन्हें लोगों की आलोचना का भी शिकार होना पड़ा था।
सम्बंधित ख़बरें
शाहरुख खान की ‘किंग’ से टला क्लैश, अब नई तारीख पर रिलीज होगी Aneet Padda की ‘शक्ति शालिनी’
‘आप बिहारी है’, जब Shekhar Suman से बोले नितिन गडकरी, शो में छाए हंसी के ठहाके
कान्स 2026 में ब्लैक गाउन पहन Huma Qureshi ने बिखेरा ग्लैमर, तस्वीरों ने इंटरनेट पर मचाया तहलका
Moushumi Chatterjee ने की जीतेंद्र की समय पाबंदी की तारीफ, बोलीं- शूटिंग से एक घंटा पहले हो जाते थे तैयार
सीमा ने जब अपने परिवार को बंद कमरे में यह फिल्म दिखाई, तो उन्होंने कमरे की लाइट भी बंद कर दी थी ताकि फिल्म खत्म होने के बाद कोई उनका चेहरा न देखे। पर ऐसा नहीं हुआ, फिल्म खत्म होते ही उनके पिता ने उनकी ओर देखा और एक गहरी सांस ली। इसके बाद उन्होंने कहा कि यह रोल सिर्फ हमारी सीमा ही कर सकती है।
मनोरंजन से जुड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें
इस फिल्म का निर्देशन शेखर कपूर ने किया था। फिल्म में सीमा ने फूलन देवी का रोल बस निभाया नहीं, बल्कि उसे जिया था। उन्होंने शूटिंग के दौरान उन दो दिन कुछ नहीं खाया, क्योंकि फूलन ने भी ऐसा किया था। रिपोर्ट्स के अनुसार, सीमा ने शूटिंग के चलते खुद को समाज से दूर कर लिया था। साथ ही धौलपुर के एक गेस्ट हाउस में बैठकर घंटों अपने किरदार के बारे में सोचती रहती थीं।
फिल्म में एक ऐसा सीन था, जिसे लेकर काफी विवाद हुआ था। मीडिया से बातचीत के दौरान सीमा ने कहा था कि फिल्म में निभाए गए न्यूड सीन के कारण वे पूरी रात रोई थीं। उन्होंने बताया कि यह सीन उन्होंने नहीं, बॉडी डबल ने किया था। फिर भी वे काफी चर्चा में रहीं। उन्होंने बताया कि इस बारे में उनके घरवाले जानते थे, इसलिए उन्होंने किसी को कोई सफाई नहीं दी।
Seema biswas birthday actress father became emotional after watching film bandit queen
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
इंडोनेशिया में फिर फटा ज्वालामुखी, आसमान में 5,000 मीटर ऊपर तक उड़ा राख का गुबार; हाई अलर्ट जारी
May 17, 2026 | 10:57 PMकोलकाता के पार्क सर्कस में भड़की हिंसा, प्रदर्शनकारियों के पथराव में 3 पुलिस घायल; मौके पर सुरक्षाबल तैनात
May 17, 2026 | 10:55 PMअभिनेत्री उषा चव्हाण के जमीन विवाद में उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की बड़ी एंट्री, TDR ट्रांजैक्शन पर लगाई रोक
May 17, 2026 | 10:55 PMऋषभ पंत पर गिरेगी गाज! सिलेक्शन कमेटी लेने जा रही बड़ा फैसला, टेस्ट टीम में इस बड़ी जिम्मेदारी से होगी छुट्टी?
May 17, 2026 | 10:23 PMस्वीडन ने PM मोदी को सर्वोच्च सम्मान से नवाजा, प्रधानमंत्री के खाते में दर्ज हुआ 31वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान
May 17, 2026 | 10:21 PMजब भी यहाँ आता हूँ, असीम शांति मिलती है… शिरडी में साईं बाबा के दर पर नतमस्तक हुए राघव चड्ढा
May 17, 2026 | 09:52 PMUttar Pradesh: कैबिनेट विस्तार के बाद एक्शन में CM योगी, कल बुलाई बड़ी बैठक; नए मंत्रियों को सौंपेंगे विभाग!
May 17, 2026 | 09:39 PMवीडियो गैलरी

लखनऊ में भारी बवाल, वकीलों के अवैध चैंबरों पर गरजा प्रशासन का बुलडोजर, पुलिस ने की लाठीचार्ज, देखें VIDEO
May 17, 2026 | 01:25 PM
शिक्षामंत्री फुंकवाते हैं और स्वास्थ्य मंत्री…बिहार सरकार पर तेजस्वी का तंज, बोले- सरकार ने जनता को ठगा
May 17, 2026 | 01:09 PM
आग का गोला बनी राजधनी एक्सप्रेस! थर्ड AC और SLR कोच जलकर खाक, देखें कैसे बची 68 यात्रियों की जान- VIDEO
May 17, 2026 | 12:54 PM
मेरे लिए बेहद लकी है गोवा…अरविंद केजरीवाल ने बताया कैसे गोवा पहुंचते ही पलट गई शराब घोटाले की बाजी! VIDEO
May 17, 2026 | 12:17 PM
16 मई को ठप हो जाएगी दिल्ली-मुंबई? डिलीवरी बॉय और कैब ड्राइवरों का फूटा गुस्सा, देशव्यापी बंद का ऐलान
May 16, 2026 | 01:25 PM
उनकी पूरी जिंदगी अदालतों के…ममता बनर्जी पर भाजपा नेता का तीखे वार, बोले- चुनावी हिंसा की पुरानी परंपरा बदली
May 16, 2026 | 01:06 PM














