लॉस वेगास के स्फीयर थिएटर में रिलीज होगी दुनिया की पहली AI निर्मित फिल्म 
मनोरंजन

पहली बार AI से बनी फिल्म बड़े पर्दे पर होगी रिलीज, शुरू हुआ सिनेमा का नया अध्याय

First AI Made Movie: फिल्मों की दुनिया में एक नया युग शुरू होने जा रहा है, पहली बार पूरी तरह से आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से बनी फीचर फिल्म 'द विजार्ड ऑफ ओज' बड़े पर्दे पर रिलीज को तैयार है।

अनिल सिंह

First AI Made Movie: 'द विजार्ड ऑफ ओज' हॉलीवुड की फिल्म है, जो 1939 में रिलीज हुई थी यह पहली रंगीन फिल्मों में से एक है। गूगल और मैग्नोपस स्टूडियो ने एआई की मदद से इसे दोबारा तैयार किया है। जून-जुलाई में लास वेगास के ग्लोबल नुमा थिएटर स्फीयर में इसे दिखाया जाएगा। न्यूयॉर्क में गूगल और कैलिफोर्निया स्थित में मैग्नोपस स्टूडियो ने मिलकर इस परियोजना को बनाया है। इस फिल्म को बनाने का फैसला स्फीयर एंटरटेनमेंट कंपनी ने किया था। फिल्म के एआई निर्माण की जिम्मेदारी गूगल और मैग्नोपस स्टूडियो को दी है।  गूगल इसके तकनीकी जिम्मेदारी को संभालता है जबकि फिल्म में क्या और कैसे दिखाना है इसकी जिम्मेदारी मैग्नोपस के पास है।

फिल्म पुरानी है लेकिन इस नए अंदाज में बनाया जा रहा है, फिल्म के कई कलाकार अब इस दुनिया में नहीं है, लेकिन जब उन्हें एक बार फिर पर्दे पर दर्शक जीवंत देखेंगे तो वह उनके लिए एक खास अनुभव होगा। पत्रों को इतना वास्तविक दिखाया गया है कि फिल्म देखने के बाद यह नहीं पता चलेगा कि इस एआई की मदद से बनाया गया है। फिल्म में वीएफएक्स की जगह एआई मॉडल का इस्तेमाल किया गया है और यह पहली बार होगा जब फिल्म में वीएफएक्स आर्टिस्ट और एडिटर की जगह एआई इंजीनियर और सॉफ्टवेयर डेवलपर के नाम फिल्म के आखिर में दिखाई देंगे। यह वाकई सिनेमा जगत में एक क्रांति का गवाह बनेगा।

2 साल पहले इस फिल्म के निर्माण की शुरुआत की गई थी। लास वेगास स्फीयर थिएटर में इसे दिखाया जाएगा। यह थिएटर बाहर से ग्लोब की तरह दिखता है और यह बिल्कुल पृथ्वी की तरह दिखाई देता है। इसके अंदर चारों तरफ स्क्रीन लगी हुई है। इसमें फिल्म देखने का अनुभव बेहद खास होता है, क्योंकि 360 डिग्री स्क्रीन विजुअल एक्सपीरियंस को और भी खास बना देती है। वीएफएक्स इफेक्ट के मुकाबले एआई पर काम करना बेहद ज्यादा सस्ता काम है। ऐसे में यह कहा जा सकता है कि यह कदम आने वाले वक्त में सिनेमा के लिए बहुत मददगार साबित होगा और अब ही अंदाजा लगाना कठिन नहीं है कि आने वाला समय किस दिशा में आगे बढ़ रहा है।

केरल, तमिलनाडु सहित देश के कई हिस्सों में ED की कार्रवाई! 11 ठिकाने पर एक्शन में जांच एजेंसी को क्या मिला?

मिग-29, मिराज और जगुआर की विदाई से बढ़ेगी चुनौती, जानिए क्यों भारत को हर साल चाहिए 40 नए लड़ाकू विमान

Indian Railway: 18 ट्रेनों का सुपरफास्ट दर्जा खत्म, यूपी-बिहार के ट्रेनों का किराया होगा सस्ता, देखें लिस्ट

फेक वीडियो शेयर कर फंसे सीनियर वकील प्रशांत भूषण! दिल्ली पुलिस ने भड़काऊ कंटेंट बताकर केस दर्ज किया

Cyclone Murasu पड़ा कमजोर, आंध्र-तेलंगाना और छत्तीसगढ़ में भारी बारिश का अलर्ट; दिल्ली में छाएगी धुंध