हनीमून इन शिलॉन्ग: राजा रघुवंशी मर्डर केस पर बनेगी फिल्म  
मनोरंजन

राजा रघुवंशी पर बनेगी फिल्म, प्यार, फरेब और हत्या की होगी सच्ची कहानी

इंदौर के Raja Raghuvanshi की हत्या ने देशभर को हैरान किया था, अब राजा रघुवंशी मर्डर केस पर Film का ऐलान किया गया है। फिल्म का नाम हनीमून इन शिलॉन्ग होगा। मेकर्स को राजा के परिवार ने अनुमति दे दी है।

अनिल सिंह

StartFragment

Film On Raja Raghuvanshi Murder Case: इंदौर के बिजनेसमैन राजा रघुवंशी की हत्या का मामला देश भर में चर्चा का विषय बन गया था। राजा की पत्नी सोनम ने ही हत्या की खौफनाक साजिश रची थी। इसी बात ने लोगों को हैरान किया था। इस हत्याकांड में जब खुलासा हुआ की पत्नी ने ही सुपारी किलिंग के जरिए पति की हत्या की है तो लोगों के होश उड़ गए थे। अब राजा रघुवंशी मर्डर केस पर फिल्म का ऐलान हुआ है। हनीमून इन शिलॉन्ग नाम से राजा रघुवंशी के जीवन पर आधारित फिल्म बनाई जाएगी। फिल्म को एसपी निम्बावत डायरेक्ट करेंगे। 

एसपी निम्बावत ने न्यूज एजेंसी पीटीआई को दिए गए इंटरव्यू में बताया कि वह इस घटना के बाद से ही इस पर फिल्म बनाना चाह रहे थे, लेकिन अब तक राजा रघुवंशी के परिवार की तरफ से रजामंदी नहीं मिली थी। अब राजा रघुवंशी के परिवार ने अनुमति दे दी है। फिल्म का ऐलान करते हुए फिल्म के टाइटल का भी अनाउंसमेंट कर दिया गया है। फिल्म का नाम हनीमून इन शिलॉन्ग होगा।

राजा रघुवंशी के परिवार ने क्या कहा

राजा रघुवंशी के बड़े भाई सचिन रघुवंशी ने पत्रकारों को बताया कि इस हत्याकांड पर फिल्म बनाने के लिए हमने अनुमति दे दी है। इसका मकसद यह है कि भाई की हत्या के पीछे की कहानी लोगों तक पहुंचे और लोगों को यह पता चले कि सही कौन है और गलत कौन है। इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा की हत्या कांड से पूर्वोत्तर के राज्यों की छवि बिगाड़ी थी इससे मेघालय के छवि सुधारने में भी मदद मिलेगी।

क्या होगी लव इन शिलॉन्ग की कहानी

फिल्म डायरेक्टर एसपी निम्बावत के काम की अगर बात करें तो उन्होंने 'लौट आओ पापा' और 'कबड्डी' जैसी बेहतरीन फिल्मों का निर्माण किया है। एसपी निम्बावत ने बताया कि इस फिल्म की अधिकतर शूटिंग इंदौर में और फिल्म का कुछ हिस्सा मेघालय में शूट किया जाएगा। सच्ची घटना पर आधारित यह फिल्म राजा रघुवंशी के बचपन से लेकर हत्या तक की कहानी पर आधारित होगी। 

कौन थे राजा रघुवंशी

राजा रघुवंशी इंदौर के एक बिजनेसमैन थे। जिनकी शादी 11 मई 2025 को सोनम नाम की लड़की से हुई थी। दोनों हनीमून के लिए शिलॉन्ग गए थे। 23 जून तक दोनों परिवार के संपर्क में थे। 24 जून को संपर्क टूट गया और दोनों लापता हो गए। दोनों के लिए सर्च ऑपरेशन चलाया गया। 2 जून को राजा रघुवंशी की लाश मिली और पता चला कि बेरहमी से उनकी हत्या की गई है। 9 जून को सोनम रघुवंशी को उत्तर प्रदेश से हिरासत में लिया गया। सोनम से पूछताछ में खौफनाक सच सामने आया। उसने ही सुपारी देकर अपने पति की हत्या करवाई थी। 

EndFragment

Asian Games में बेटियों का जलवा! किरण-पूवम्मा-प्राची-विथ्या ने रिले में गोल्ड जीतकर रचा इतिहास

बाघ और उदयगिरि गुफाओं को मिला UNESCO का साथ, भारत के 5 नए धरोहर स्थल अस्थायी सूची में शामिल

अंग्रेजों से हमने वोट का अधिकार छीना था, आज BJP लोकतंत्र को खोखला कर दिया; CWC की बैठक में खरगे ने रखी 5 मांगे

अरुणाचल में भारत-म्यांमार सीमा पर उग्रवादी हमला, असम राइफल्स का 1 जवान शहीद, 4 अन्य घायल

युद्ध अभ्यास 2026 की सफलता के बाद नई दिल्ली में बड़ी बैठक! भारतीय सेना प्रमुख और अमेरिकी जनरल के बीच अहम चर्चा