FIFA World Cup 2026 iir Siir Song: ग्लोबल म्यूजिक इंडस्ट्री में इस समय सिर्फ भारत की डांसिंग सेंसेशन नोरा फतेही का नाम गूंज रहा है। फीफा वर्ल्ड कप 2026 के ऑफिशियल एंथम 'सीर सीर' के रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर व्यूज की सुनामी आ गई है। इस ट्रैक ने रिलीज के पहले ही दिन सफलता के सारे पुराने रिकॉर्ड तोड़ कर रख दिए हैं।
इस गाने में अभिनेत्री नोरा फतेही की जादुई आवाज और बेहतरीन अंदाज ने दुनिया भर के फुटबॉल प्रेमियों को अपना दीवाना बना दिया है। यह सफलता इसलिए भी बड़ी है क्योंकि नोरा ने इस बार म्यूजिक की दुनिया की बेताज महारानी शकीरा को भी पीछे छोड़ दिया है।
'सीर सीर' गाने की पॉपुलेरिटी का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि 'सीर सीर' गाने के रिलीज होने के महज 24 घंटों के अंदर इसे यूट्यूब पर 20 मिलियन से ज्यादा बार देखा जा चुका है। 'सीर सीर' ट्रैक ने इतनी तेजी से लोगों के दिलों में जगह बनाई है कि यह फीफा टूर्नामेंट की हिस्ट्री में अब तक का सबसे पसंदीदा और सबसे तेज देखे जाने वाले गानों की लिस्ट में सबसे ऊपर पर पहुंच गया है।
'सीर सीर' गाने के ऐतिहासिक कामयाबी की सबसे खास बात यह है कि अभिनेत्री नोरा फतेही ने मशहूर पॉप सिंगर शकीरा के फीफा ट्रैक ‘दाई दाई’ का रिकॉर्ड पूरी तरह से ध्वस्त कर दिया है। जहां गायिका शकीरा के उस लोकप्रिय गाने को शुरुआती 24 घंटों में 8.2 मिलियन व्यूज मिले थे, वहीं नोरा के इस नए एंथम 'सीर सीर' ने 20 मिलियन का आंकड़ा पार कर एक नया रिकॉर्ड बनाया है।
यह भी पढ़ें: Kala Hiran First Look: ‘काला हिरण’ का फर्स्ट लुक रिलीज, नाम बदलकर कहानी में जोड़ा गया नया ट्विस्ट
'सीर सीर' गाने के इस शानदार प्रोजेक्ट को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर तैयार करने के लिए नोरा फतेही ने मशहूर म्यूजिक प्रोड्यूसर संजॉय और फ्रेंच सिंगर वेजेड्रीम के साथ हाथ मिलाया है। बतादें कि इन तीनों कलाकारों की त्रिमूर्ति ने एक ऐसा फ्यूजन तैयार किया है जो हर देश की जनता को अपना सा लगता है।
अपनी इस सफलता पर खुद नोरा फतेही ने बेहद भावुक और गर्व से भरा बयान जारी किया है। नोरा ने कहा कि 'यह प्रोजेक्ट उनके दिल के बेहद करीब है क्योंकि इसके जरिए उन्हें अपनी मोरक्कन और कनाडाई जड़ों को प्रदर्शित करने का मौका मिला है।' इसी के साथ नोरा फतेही ने भारत और दक्षिण एशियाई प्रशंसकों से मिले अपार प्यार का आभार जताया है।