आयुष्मान खुराना (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
मनोरंजन

आयुष्मान खुराना ने बताया कैसे बदली इंडस्ट्री, बोले- आज नए टैलेंट के पास फोन से हुनर दिखाने का मौका

Ayushmann Khurrana Upcoming Film: फिक्की फ्रेम्स 2026 में आयुष्मान खुराना ने नए टैलेंट को मिल रहे मौकों पर बात की। उन्होंने ‘उड़ता तीर’ में पाकिस्तानी स्पाई का किरदार निभाने की जानकारी दी।

सोनाली झा

Ayushmann Khurrana FICCI Frames 2026: मुंबई में आयोजित फिक्की फ्रेम्स 2026 में अभिनेता आयुष्मान खुराना ने शिरकत की। फिक्की फ्रेम्स के 26वें संस्करण में उन्होंने भारतीय फिल्म इंडस्ट्री में बदलते दौर, नए टैलेंट को मिल रहे मौकों और अपनी आगामी फिल्मों को लेकर बातचीत की। इस दौरान आयुष्मान ने निर्देशक सूरज बड़जात्या के साथ काम करने के अनुभव को भी साझा किया।

आयुष्मान खुराना ने कहा कि आज के दौर में नए टैलेंट को पहले की तुलना में ज्यादा मौके और प्रोत्साहन मिल रहा है। अभिनेता के मुताबिक, एंटरटेनमेंट और फिल्म इंडस्ट्री के विस्तार के साथ प्रतिभाशाली लोगों के लिए अपनी कला दिखाने के रास्ते भी बढ़े हैं। आज कोई भी व्यक्ति अपने फोन के जरिए अपना टैलेंट लोगों तक पहुंचा सकता है। उन्होंने इसे नए कलाकारों के लिए एक सकारात्मक बदलाव बताया।

उड़ता तीर में पाकिस्तानी स्पाई का किरदार

आयुष्मान ने अपनी आने वाली फिल्म ‘उड़ता तीर’ को लेकर भी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि फिल्म की कहानी काफी अलग है। उनके मुताबिक, यह भारत की पहली पैट्रियोटिक-कॉमेडी फिल्म है, जिसमें वह एक पाकिस्तानी स्पाई का किरदार निभा रहे हैं।

कहानी में उनका किरदार भारत आता है और अपनी याददाश्त खो देता है। इसके बाद वह भारत के लिए लड़ने लगता है। आयुष्मान ने बताया कि फिल्म देशभक्ति की भावना से जुड़ी है, लेकिन उनके किरदार को यह याद नहीं रहता कि उसका देश कौन सा है।

सूरज बड़जात्या के साथ काम करने का अनुभव

अभिनेता की एक और चर्चित फिल्म 'ये प्रेम मोल लिया' भी आने वाली है। आयुष्मान ने बताया कि फिल्म 27 नवंबर को रिलीज होगी और इसका ट्रेलर दिवाली के मौके पर जारी किया जाएगा। सूरज बड़जात्या के साथ काम करने के अनुभव को लेकर आयुष्मान ने कहा कि वह उनके साथ काम करके बेहद खुश हैं। उन्होंने निर्देशक को लीजेंड्री फिल्ममेकर बताते हुए कहा कि परिवारों को जोड़ने की उनकी खास क्षमता है, जो इस फिल्म में भी देखने को मिलेगी।

मुंबई में हो रहा FICCI Frames 2026

फिक्की फ्रेम्स 2026 का 26वां संस्करण 29 और 30 सितंबर को मुंबई के ग्रैंड हयात होटल में आयोजित किया जा रहा है। इस सम्मेलन में फिल्म और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से जुड़े कई कलाकार और विशेषज्ञ शामिल हुए हैं। कार्यक्रम में आयुष्मान खुराना के अलावा अजय देवगन और राजकुमार राव समेत कई चर्चित हस्तियों की मौजूदगी भी देखने को मिली।

बाघ और उदयगिरि गुफाओं को मिला UNESCO का साथ, भारत के 5 नए धरोहर स्थल अस्थायी सूची में शामिल

अंग्रेजों से हमने वोट का अधिकार छीना था, आज BJP लोकतंत्र को खोखला कर दिया; CWC की बैठक में खरगे ने रखी 5 मांगे

अरुणाचल में भारत-म्यांमार सीमा पर उग्रवादी हमला, असम राइफल्स का 1 जवान शहीद, 4 अन्य घायल

युद्ध अभ्यास 2026 की सफलता के बाद नई दिल्ली में बड़ी बैठक! भारतीय सेना प्रमुख और अमेरिकी जनरल के बीच अहम चर्चा

गृह मंत्रालय के दो अधिकारियों पर बड़ा एक्शन! दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने किया अरेस्ट, जांच में जुटी टीम