प्रभास की फौजी (फोटो- सोशल मीडिया)  
मनोरंजन

शूटिंग के बीच लीक हुआ प्रभास की फिल्म का कंटेंट, टीम ने दी चेतावनी, बोले- कार्रवाई होगी

Fauji Leak: फौजी के सेट से लीक हुई तस्वीरों पर मेकर्स ने सख्त चेतावनी जारी की है। इस फिल्म के कंटेंट को शेयर करने वालों पर कार्रवाई की बात कही गई है, जबकि हनु राघवपुडी ने दर्शकों से सहयोग की अपील की।

सोनाली झा

Prabhas Film Fauji controversy: साउथ के सुपरस्टार प्रभास की फिल्म फौजी इन दिनों अपनी शूटिंग के दौरान ही सुर्खियों में आ गई है। हाल ही में फिल्म के सेट से कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर लीक हो गईं, जिसके बाद मेकर्स ने इस पर कड़ी नाराजगी जताई है। इन तस्वीरों के वायरल होने से फिल्म के सरप्राइज एलिमेंट पर असर पड़ने की आशंका जताई जा रही है।

फिल्म की टीम ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए साफ शब्दों में चेतावनी दी है कि कोई भी व्यक्ति लीक कंटेंट को शेयर या प्रमोट न करे। मेकर्स का कहना है कि अगर ऐसा किया गया, तो संबंधित लोगों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। प्रभास ने यह भी कहा कि ऐसी घटनाएं फिल्म के अनुभव को खराब कर देती हैं, जिसे बड़े पर्दे के लिए खास तरीके से तैयार किया जा रहा है।

हनु राघवपुड़ी की चेतावनी

फिल्म के निर्देशक हनु राघवपुड़ी ने भी इस मामले पर प्रतिक्रिया दी। प्रभास ने दर्शकों से अपील करते हुए कहा कि पूरी टीम ने ‘फौजी’ को खास बनाने के लिए काफी मेहनत की है और लीक्स इस मेहनत पर पानी फेर सकते हैं। प्रभास ने लोगों से अनुरोध किया कि फिल्म का असली मजा सिनेमाघरों में ही लिया जाए। इस फिल्म में प्रभास लीड रोल में नजर आने वाले हैं। फिल्मों के सेट से तस्वीरें और वीडियो लीक होना आजकल इंडस्ट्री के लिए बड़ी चुनौती बन गया है।

फौजी के स्टार कास्ट

फिल्म में प्रभास के साथ नई अभिनेत्री इमानवी स्क्रीन शेयर करेंगी। इसके अलावा मिथुन चक्रवर्ती, अनुपम खेर और जया प्रदा जैसे दिग्गज कलाकार भी फिल्म का हिस्सा हैं। फिल्म की घोषणा के बाद से ही दर्शकों के बीच इसे लेकर काफी उत्साह बना हुआ है। हालांकि फौजी की आधिकारिक रिलीज डेट अभी सामने नहीं आई है, लेकिन रिपोर्ट्स के अनुसार इसे इस साल दशहरा के मौके पर रिलीज करने की योजना बनाई जा रही है। ऐसे में ‘फौजी’ के मेकर्स का यह सख्त रुख आने वाले समय में अन्य प्रोडक्शन हाउस के लिए भी एक मिसाल बन सकता है।

क्रिकेटर युजवेंद्र चहल की BJP में एंट्री! OBC मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में मिली जगह

BJP OBC मोर्चा की नई टीम का ऐलान, किसे मिला कौन सा पद? यहां देखें पूरी लिस्ट

रुपये के आगे ₹ का निशान कैसे आया? जानिए किसने बनाया भारतीय करेंसी का खास प्रतीक और क्या है इसकी कहानी

गालिब की कब्र...लखनऊ का अदब, SCO मीटिंग में पाक मंत्री ने अंग्रेजी से बनाई दूरी; शायरना अंदाज में दिया भाषण

सोना खरीदने से रोका था, अब दाम टूटे तो पीएम मोदी ने याद दिलाई अपनी अपील; जानें कीमतों में गिरावट की असली वजह