फरहाना भट्ट (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)  
मनोरंजन

Hindu Director संग जुड़ा फरहाना भट्ट का नाम, डेटिंग अफवाहों के बाद सोशल मीडिया पर मचा बवाल

Bigg Boss 19 की रनर-अप फरहाना भट्ट इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ की वजह से चर्चा में हैं। सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि वह एंडमोल के डायरेक्टर सर्वेश सिंह को डेट कर रही हैं।

स्नेहा मौर्या

Bigg Boss 19 Controversy:‘बिग बॉस 19’ में अपनी स्ट्रॉन्ग परफॉर्मेंस और हाई-वोल्टेज गेमप्ले के लिए सुर्खियों में रही फरहाना भट्ट अब शो खत्म होने के बाद एक नई वजह से ट्रेंड कर रही हैं। जहां फिनाले में वह केवल फर्स्ट रनर-अप बन पाईं, वहीं फिनाले के तुरंत बाद उनकी पर्सनल लाइफ को लेकर एक बड़ा दावा सामने आया है, जिसने सोशल मीडिया पर तूफान मचा दिया है।

रिपोर्ट्स और वायरल पोस्ट्स के अनुसार, फरहाना का नाम टीवी इंडस्ट्री के एक डायरेक्टर सर्वेश सिंह के साथ जोड़ा जा रहा है, जो धर्म से हिंदू हैं। कहा जा रहा है कि फरहाना जो खुद मुस्लिम समुदाय से आती हैं पिछले कुछ महीनों से सर्वेश को डेट कर रही हैं। यह दावा सामने आते ही सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई और लोग तरह-तरह की बातें करने लगे।

अफवाहों के बाद  सोशल मीडिया मचा हंगामा

सोशल मीडिया यूजर्स का यह भी कहना है कि सर्वेश सिंह का सीधा कनेक्शन बिग बॉस से है, क्योंकि वह एंडमोल (Endemol) में डायरेक्टर के तौर पर काम करते हैं। इसी कारण कुछ लोगों का आरोप है कि सर्वेश की वजह से ही फरहाना को शो में दोबारा मौका मिला और उनकी इमेज को सकारात्मक तरीके से पेश किया गया।

वायरल पोस्ट्स में यहां तक कहा गया कि फरहाना से ज्यादा स्ट्रॉन्ग कंटेस्टेंट्स को शो से बाहर कर दिया गया, जबकि फरहाना फिनाले तक पहुंच गईं। कई यूजर्स का मानना है कि यह सब सर्वेश के कनेक्शन के कारण हुआ। हालांकि, इन आरोपों की अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। मामले ने तब और आग पकड़ी जब सर्वेश सिंह ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर फरहाना के लिए वोट अपील की थी। इसके बाद दोनों के बीच रिश्ते की अटकलें और तेज हो गईं और नाम सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा।

फरहाना भट्ट ने अबतक नहीं तोड़ी है चुप्पी

फिलहाल, ना तो फरहाना भट्ट और ना ही सर्वेश सिंह की तरफ से किसी भी तरह का बयान जारी किया गया है। दोनों ने इस पूरे मामले पर पूरी तरह चुप्पी साध रखी है। हालांकि, दर्शक और फैंस इस विवाद को लेकर लगातार सवाल उठा रहे हैं और सच सामने आने का इंतजार कर रहे हैं।

सर्वेश सिंह को बिग बॉस 19 के सेट पर कई बार देखा गया था, क्योंकि वह शो की टीम का हिस्सा हैं। उनके इंस्टाग्राम पर भी बिग बॉस सेट पर पहुंचे कई सेलेब्स की तस्वीरें मौजूद हैं, जिन्हें देख लोग और कनेक्शन जोड़ने लगे हैं। फिलहाल यह खबर सच है या सिर्फ अफवाह, इसकी पुष्टि समय ही कर सकेगा। लेकिन इतना तय है कि फरहाना और सर्वेश का नाम सोशल मीडिया पर इस वक्त सबसे ज्यादा चर्चा में है।

BRICS Summit Day 1: मोदी-जिनपिंग की मुलाकात, दिल्ली डिक्लेरेशन और गाला डिनर... समिट के पहले दिन क्या-क्या हुआ?

कांग्रेस का संगठन पुरुष प्रधान है.. कर्नाटक में महिलाओं की अनदेखी पर शिवसेना नेता कृष्णा हेगड़े ने साधा निशाना

BRICS Summit: भारत मंडपम में भव्य गाला डिनर, PM मोदी ने विदेशी मेहमानों को परोसे खास भारतीय व्यंजन

माउंट रुद्रगैरा पर लहराया तिरंगा: लखनऊ की बेटी पूर्वा धवन ने 5,826 मीटर ऊंची चोटी की फतह, मिशन एवरेस्ट पर नजर

BRICS Summit: भारत मंडपम में दिखी मोदी-पुतिन-जिनपिंग की केमिस्ट्री, तस्वीरों ने खींचा ध्यान