बिग बॉस 19: फरहाना ने की बदतमीजी की हदें पार, कुनिका के साथ जुबानी जंग 
मनोरंजन

Bigg Boss 19: कुनिका के साथ फरहान की जुबानी जंग, बिग बॉस 19 में बदतमीजी की हदें पार

Farhan Bhatt In Bigg Boss 19: बिग बॉस-19 का ये सीजन फैंस का भरपूर मनोरंजन कर रहा है। बाकी सीजन की तुलना में ये सीजन टीआरपी की रेस में भी बना हुआ है।

अनिल सिंह

StartFragment

Farhan Bhatt Kunickaa Sadanand Fight: बिग बॉस 19 शो में टास्क के दौरान हर बार किसी ना किसी के बीच लड़ाई देखी जाती रही है, लेकिन इस बार फरहाना भट्ट ने सारी हदें पार कर दी हैं। शो के नए प्रोमो में फरहाना और कुनिका सदानंद के बीच जमकर जुबानी जंग देखी गई और प्रोमो सामने आने के बाद यूजर्स फरहाना को सपोर्ट कर रहे हैं।

जियो हॉटस्टार ने बुधवार को एपिसोड का नया प्रोमो जारी कर दिया है। प्रोमो में फरहाना और कुनिका सदानंद के बीच भयंकर लड़ाई देखी जा रही है। प्रोमो में आप देख सकते हैं कि कुनिका बिग बॉस के सामने फरहाना को लेकर कह रही हैं कि सेल्फिशनेस की मूरत कल फरहाना को बनते देखा गया। जिसके बाद बाहर आकर फरहाना कुनिका से कहती है, ''आप मुझसे सीधा बात करें, मैं जो करना चाहूंगी...वो करूंगी, मेरी मर्जी…।''

फरहाना और कुनिका सदानंद के बीच भयंकर लड़ाई 

जिसपर भड़कते हुए फरहाना कहती हैं, "अपनी फिल्मों में रखिए…मेरे सामने बकवास करने की जरूरत नहीं है...अशनूर और अभिषेक के तलने चाटने वाली..अगर मैं आपके लेवल पर आई तो वीकेंड पर आपका पूरा खानदान आएगा देखना। इस दौरान कुनिका जानबूझकर परेशान करने के लिए हाथ जोड़कर फरहाना को चिढ़ाने की कोशिश करती हैं और कहती हैं, "पॉटी माउथ...पॉटी माउथ..."

ये भी पढ़ें- कटरीना कैफ की प्रेग्नेंसी की खबर के बीच बोले सलमान खान- एक दिन मेरे भी बच्चे होंगे

दिवाली से पहले भी धमाके होने वाले हैं

सिर्फ प्रोमो में इतनी भयंकर लड़ाई दिखाई गई है तो आज के एपिसोड में दिवाली से पहले भी धमाके होने वाले हैं। जियो हॉटस्टार रियलिटी ने प्रोमो शेयर कर कैप्शन में लिखा- मामला कुछ ज्यादा ही बढ़ गया, जब फरहाना और कुनिका में तीखी बहस हुई।

फरहाना को शेरनी बता रहे फैंस    

प्रोमो रिलीज होते ही यूजर्स फरहाना को पसंद कर रहे हैं। एक यूजर ने फरहाना को शेरनी बताते हुए लिखा, "शेरनी वापस लौट आई।" एक दूसरे यूजर ने लिखा, "फरहाना रॉक्स... अब बिग बॉस सहानुभूति पाने के लिए कुनिका के पूरे परिवार को वीकेंड के वॉर में ला सकते हैं।''

EndFragment

तिरंगे का सफर: एक झंडा, 120 साल की कहानी, 1906 से 1947 तक ऐसे बदला भारत का राष्ट्रीय ध्वज...

आज की ताजा खबर 16 अगस्त LIVE: वाराणसी एयरपोर्ट पर चली गोलियां; बंगाल में आशीष बनर्जी ने की आत्महत्या

NEET Paper Leak Student Protest: राहुल गांधी बोले- युवाओं का साहस काबिल-ए-तारीफ, सत्ता से जवाब मांगना उनका हक

भूख हड़ताल पर बैठे पप्पू यादव, 70वीं BPSC परीक्षा रद्द करने की मांग पर अड़े सांसद, बिहार बंद की दी चेतावनी

दिमागी नक्सल कौन? किरेन रिजिजू ने बताई इसकी परिभाषा, ये तीन इरादे रखने वालों पर निशाना