तारा सुतारिया ओपेरा सिगिंग (सौ. डिजाइन फोटो)
मनोरंजन

Farah Khan Tara Sutaria: 14 साल की उम्र में तारा ने गाया था ओपेरा, फराह खान ने सुनाया पहली मुलाकात का किस्सा

Tara Sutaria Birthday: फराह खान के व्लॉग में तारा सुतारिया ने अपनी पहली मुलाकात का पुराना किस्सा साझा किया। कोरियोग्राफर ने बताया कि 14 साल की उम्र में तारा ने रियलिटी शो में शानदार ओपेरा गाया था।

अपूर्वा नायक

Highlights:

  • 14 साल की उम्र में तारा सुतारिया ने ओपेरा सिंगिंग से सबको चौंकाया

  • फराह खान ने सुनाया पहली मुलाकात का किस्सा, अनु मलिक भी रह गए थे हैरान

  • एक्टिंग के साथ सिंगिंग में भी माहिर हैं तारा, खरीदा अपना पहला घर

Farah Khan Tara Sutaria Opera Singing Story: हीरोपंती 2 और स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2 से बॉलीवुड में पहचान बनाने वाली तारा सुतारिया का आज अपना 31 वां जन्मदिन मना रही है। तारा सुतारिया का जन्म 19 नवंबर 1995 में मुंबई में हुआ था।

फिल्ममेकर फराह खान के यूट्यूब ब्लॉग पर उन्होंने तारा के साथ पहली मुलाकात का यादगार किस्सा शेयर किया था। फराह खान ने इस व्लॉग में बताया था कि कैसे 14 साल की उम्र में तारा सुतारिया ने कमाल कर दिखाया था।

14 साल की उम्र में तारा ने किया था ओपेरा परफॉर्म

फराह खान ने बताया कि उनकी और तारा सुतारिया की पहली मुलाकात रियलिटी शो एंटरटेनमेंट के लिए कुछ भी करेगा के सेट पर हुई थी। हालांकि उस समय तारा सिर्फ 14 साल की थीं और स्कूल की ओर से शो में आयी थी। फराह के अनुसार, तारा ने स्टेज पर ओपेरा सिंगिंग का परफॉर्मेंस किया था और वहां मौजूद लोगों का अपनी शानदार आवाज से दिल जीत लिया था।

कोरियोग्राफर ने बताया कि उस समय तारा के घुंघराले बाल थे और उन्होंने पूरे कॉन्फिडेंस के साथ स्टेज पर परफॉर्म किया था। उनकी गायकी इतनी प्रभावशाली थी कि शो के जज अनु मलिक भी हैरान रह गए थे। फराह ने यह भी बताया कि वह तारा के पिता की कॉलेज की दोस्त हैं।

कोविड के दौरान तारा ने सीखा खाना बनाना

फराह खान व्लॉग में तारा सुतारिया ने अपने कुकिंग एक्सपीरियंस के बारे में भी बात की। एक्ट्रेस ने बताया कि पहले उन्हें खाना बनाने का खास शौक नहीं था, लेकिन कोविड महामारी के दौरान घर पर रहते हुए उन्होंने अलग-अलग तरह के डिशेज बनाने के प्रयोग किए। इसी दौरान धीरे-धीरे उन्हें खाना बनाना पसंद आने लगा और उन्होंने कई डिशेज बनाना सीख लिया।

प्रोफेशनल सिंगर भी हैं तारा सुतारिया

तारा सुतारिया सिर्फ एक्टिंग ही नहीं, बल्कि गायकी के लिए भी जानी जाती हैं। उन्होंने विदेश में संगीत और गायन की ट्रेनिंग ली है। फिल्मों में भी वह अपनी आवाज का हुनर दिखा चुकी हैं। उनके गाए गानों में एक विलेन रिटर्न्स का शामत और हीरोपंती 2 के मिस हैरान और जलवानुमा शामिल हैं।

तारा ने खरीदा है अपना नया घर

तारा सुतारिया ने इसी साल अपना नया घर खरीदा था। गृह प्रवेश के बाद उन्होंने सोशल मीडिया पर अपने घर की कई तस्वीरें साझा की थीं। इन तस्वीरों में घर का क्लासिक विंटेज फर्नीचर और खूबसूरत इंटीरियर देखने को मिला था। अभिनेत्री ने अपने घर में रखे पियानो की झलक भी दिखाई थी। तारा के लिए अपना पहला घर खरीदना एक खास और यादगार अनुभव रहा।

TVK MLA वीएस बाबू का निधन, स्टालिन को हराकर बने थे राजनीतिक चर्चा का केंद्र, CM विजय ने जताया दुख

सैफ अली खान को मिली जान से मारने की धमकी, बाबा सिद्दीकी हत्याकांड के आरोपी जीशान अख्तर का नाम आया सामने

GTA 5 से GTA 6 तक: पीएम मोदी ने गेम के बहाने गिनाई 12 साल की तरक्की, कांग्रेस ने बताया क्रिमिनल Duo

कावेरी के लिए कड़ा संघर्ष, तमिलनाडु में नदी की रेत में दफन हुए किसान, कर्नाटक सरकार की मेकेदातु बांध पर बवाल

FICCI के शताब्दी सम्मेलन में PM मोदी का संबोधन, बोले- पिछले 12 वर्षों में भारत की अर्थव्यवस्था की तस्वीर बदली